आज के रोचक सामान्य ज्ञान में महाजनपद काल से सम्बंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्न पढ़े – In today’s interesting general knowledge, read important objective questions related to the Mahajanapada period.

आज  के  रोचक सामान्य ज्ञान में महाजनपद काल से सम्बंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्न पढ़े – In today’s interesting general knowledge, read important objective questions related to the Mahajanapada period.

(1) हर्यक वंश के किस शासक को ” कुणिक” कहा जाता था ?

A – बिम्बिसार
B – उदयिन
C – अजातशत्रु
D – निश्चित नहीं है

(2) किस शासक ने गंगा एवं सोन नदियो के संगम पर पाटलीपुत्र नामक नगर की स्थापना की ?

A – अजातशत्रु
B – उदयिन
C – अशोक
D – घननंद

(3) शिशुनाग वंश का वह कौन सा शासक था , जिसके समय में वैशाली में द्वितीय बोद्ध संगीति का आयोजन किया गया , उसे ” काकवर्ण ” के नाम से भी जाना जाता है ?

A – शिशुनाग
B – कालाशोक
C – नंदीवर्धन
D – इनमे से कोई नहीं

(4) 323 ई.पू. में सिकंदर महान की मृत्यु हुई थी –

A – फारस में
B – बेबीलोन में
C – मेसीडोनिया में
D – तक्षशिला में

(5) सिकंदर महान एवं पोरस की सेनाओ ने निम्न में से किस नदी के आमने-सामने वाले तटो पर पड़ाव डाला हुआ था ?

A – रावी के
B – झेलम के
C – सतलज के
D – चेनाब के

(6) किस प्रकार का मृदभांड भारत में द्वितीय नगरीकरण का प्रमाण माना जाता है ?

A – गेरू रंग वाले मृदभांड
B – चित्रित धूसर मृदभांड
C – उत्तरी काले पालिशकृत बर्तन
D – काले और लाल बर्तन

(7) पालि ग्रंथो में गाँव के,मुखिया को क्या कहा जाता था ?

A – ग्रामक
B – भोजक/ग्राम भोजक
C – जेश्ठक
D – ग्रामपति

(8) उज्जैन का प्राचीन नाम था ?
A – अवंतिका
B – तक्षशिला
C – कान्यकुब्ज
D – धान्यकटक

(9) नन्द वंश का संस्थापक कौन था ?

A – महापधनंद
B – कालाशोक
C – घननंद
D – नागार्जुन

(10) ग्रीक/यूनानी लेखको द्वारा किसे ‘ अग्नमीज / जैन्द्र्मीज” कहा गया है ?

A – अजातशत्रु
B – कालाशोक
C – महापधनंद
D – घननंद

(11) प्राचीन भारत में पहला विदेशी आक्रमण किनके द्वारा किया गया ?

A – ईरानियों द्वारा
B – यूनानियों द्वारा
C – शको द्वारा
D – कुषाणों द्वारा

(12) प्राचीन भारत में दूसरा विदेशी आक्रमण एवं पहला यूरोपीय आक्रमण किसके द्वारा किया गया ?

A – ईरानियों द्वारा
B – यूनानियों द्वारा
C – शको द्वारा
D – कुषाणों द्वारा

(13) इरान के हख्मनी वंश के किस शासक ने भारतीय भू भाग को जितने के बाद उसे फारस साम्राज्य का 20वां प्रान्त बनाया ?

A – साइरस
B – डेरियस/दारयबाहू-1
C – जेरसिस/क्षयार्ष
D – डेरियस/दारयबाहू-2

(14) हाईडेस्पस या वितस्ता का युद्ध (326 B.C.) किन -किन शासको के बीच हुआ ?

A – सिकंदर एवं पोरस के मध्य
B – सेल्यूकस एवं चन्द्रगुप्त मोर्य के मध्य
C – चन्द्रगुप्त मौर्य एवं घननंद के मध्य
D – सिकंदर एवं आम्भी के मध्य

(15) सिकंदर ने भारत पर कब आक्रमण किया ?

A – 323 ई.पू.
B – 325 ई.पू.
C – 326 ई.पू.
D – 327 ई.पू.

(16) मगध की प्रथम राजधानी कौन सी थी ?

A – पाटलीपुत्र
B – वैशाली
C – गिरिव्रज /राजगृह
D – चंपा

(17) किस शासक द्वारा सर्वप्रथम पाटलिपुत्र का राजधानी के रूप में चयन किया गया ?

A – अजातशत्रु द्वारा
B – कालाशोक द्वारा
C – उदयिन द्वारा
D – कनिष्क द्वारा

(18) सोलह महाजनपदो की सूचि उपलब्ध है –

A – महाभारत में
B – अंगुत्तर निकाय में
C – छान्दोग्य उपनिषद में
D – संयुक्त निकाय में

(19) निम्न में से मगध का कौन सा राजा सिकंदर महँ का समकालीन था ?

A – महापधनंद
B – घननंद
C – सुकल्प
D – चन्द्रगुप्त मौर्य

(20) प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस सदी में हुआ था ?

A – चौथी सदी ई.पू.
B – छठी सदी ई.पू.
C – दूसरी सदी ई.पू.
D – पहली सदी ई.पू.

(21)अभिलेखीय साक्ष्य से ज्ञात होता है की नन्द राजा के आदेश से एक नहर खोदी गयी थी 

A – अंग में
B – वांग में
C – कलिंग में
D – मगध में

(22) पहला ईरानी शासक कौन था जिसने भारत के कुछ भाग को अपने अधीन किया था ?

A – साइरस
B – कोम्बिसिस
C – डेरियस
D – जेरिसिस

(23) मगध का राजा अजातशत्रु का सदैव किस गणराज्य के साथ युद्ध रहा है ?

A – वज्जी संघ (वैशाली)
B – पंचाल
C – a और b दोनों के साथ
D – इनमे से कोई नहीं

(24) वज्जी संघ के विरुद्ध मगध राज्य के किस शासक ने प्रथम बार ” रथमुसल” (एक ऐसा रथ जिसमे गदा जैसा हथियार जुड़ा था ) तथा ” महाशिलाकंटक ” ( पत्थर फेकने वाला एक युद्ध यंत्र ) नामक गुप्त हथियार का प्रयोग किया ?

A – अजातशत्रु
B – चन्द्रगुप्त मौर्य
C – कालाशोक
D – उदयिन

(25) नन्द वंश का अंतिम सम्राट कौन था ?

A – ,महापधनन्द
B – घननंद
C – कालाशोक
D – इनमे से कोई नहीं

(26) भारत में सिक्को/मुद्रा का प्रचलन कब हुआ ?

A – अशोक के शासनकाल में
B – कनिष्क के शासनकाल में
C – 600 ई.पू में
D – 300 ई.पू में

(27) छठी सदी ईसा पूर्व के दौरान बड़े राज्यों के उदय का मुख्य कारण क्या था ?

A – उत्तरप्रदेश और बिहार में व्यापक पैमाने पर लोहे का उपयोग
B – जनजातीय समाज में अधिक व्यवस्थित जीवन का मार्ग प्रशस्त किया
C – व्यापार एवं वाणिज्य का उल्लेखनीय विकास
D – इनमे से कोई नहीं

(28) मगध सम्राट बिम्बिसार ने अपने राजवैध जीवक को किस राज्य के राजा की चिकित्सा के लिए भेजा था ?

A – कौशल
B – अंग
C – अवन्ती
D – वैशाली

(29) किस शासक ने अवन्ती को जीतकर मगध का हिस्सा बना दिया ?

A – अजातशत्रु
B – बिम्बिसार
C – शिशुनाग
D – महापधनन्द

(30) किस मगध सम्राट ने अंग का विलय अपने राज्य में कर लिया ?

A – बिम्बिसार
B – अजातशत्रु
C – उदयिन
D – शिशुनाग

(31) शिशुनाग ने किस राज्य का विलय मगध साम्राज्य में नहीं किया ?

A – अवन्ती
B – वत्स
C – a और b दोनों
D – काशी

(32) कशी और लिच्छवी का विलय मगध साम्राज्य में किसने किया ?

A – बिम्बिसार
B – अजातशत्रु
C – उदयिन
D – शिशुनाग

(33) मगध साम्राज्य के बारे में क्या सही नहीं है ?

A – पुराणों एवं महाकाव्यों के अनुसार इसकी स्थापना वृहद्रथ ने की
B – महापधनन्द ने इसे सर्वाधिक विस्तार प्रदान किया
C – गिरीव्रज , राजगृह , पाटलीपुत्र एवं वैशाली क्रमशः इसकी चार राजधानियां बनी
D – इनमे से कोई नहीं

(34) सिकंदर के आक्रमण के समय उत्तर भारत में निम्नलिखित राजवंशो में किस एक का शासन था ?

A – नन्द
B – मौर्य
C – शुंग
D – कंव

(35) निम्न में से कौन सा एक , इसा पूर्व छठी सदी में , प्रारंभ में भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली नगर राज्य था ?

A – गांधार
B – कम्बोज
C – काशी
D – मगध

(36) निम्न में से कौन सा एक सिकंदर के आक्रमण का प्रभाव नहीं था ?

A – इस आक्रमण ने भारत और यूनान के बीचप्रत्यक्ष संपर्क स्थापित कराया
B – इस आक्रमण ने पश्चिमोत्तर भारत में यूनानियों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया
C – सिकंदर अनेक उपनिवेशों की स्थापना के लिए उत्तरदायी था
D – उसने भारत को यूनान की रियासत बनाया

(37) निम्न में से किस राज्य में गणतंत्रात्मक शासन व्यवस्था नहीं थी ?

A – कपिलवस्तु के शाक्य
B – कुशीनगर के मल्ल
C – वैशाली के लिच्छवी
D – मगध

(38) निम्न में से किसे ” सेनिया” ( नियमित और सतही सेना रखने वाला ) कहा जाता था ?

A – बिम्बिसार
B – अजातशत्रु
C – उदयिन
D – शिशुनाग

(39) निम्न में से किसे उग्रसेन (भयानक सेना का स्वामी)कहा जाता था ?

A – महापधनन्द
B – घननंद
C – शिशुनाग
D – बिम्बिसार

(40) डेरियस ( दारयबाहू)-1 ने 516 B.C.में सिन्धु के तटवर्ती भू-भाग को जीतकर उसे इरान का 20वां प्रान्त बनाया , उससे कितना राजस्व प्राप्त होता था ?

A – 350 टैलेंट
B – 360 टैलेंट
C – 370 टैलेंट
D – 380 टैलेंट

(41) निम्न में से कौन सिकंदर के साथ भारत आने वाला इतिहासकार नहीं था ?

A – नियाकर्स
B – ऐनासिक्रितिस
C – एरिस्टोबुलस
D – हेरोडॉट्स

(42) महाजनपदकाल में श्रेणियों के संचालक को कहा जाता था –

A – श्रेष्ठिन
B – सेठ
C – जेठ्ठक
D – ग्राम भोजक

(43) ग्रुहपति का अर्थ है –

A – धनी किसान
B – व्यापारी
C – धनी व्यक्ति
D – इनमे से कोई नहीं

(44) मगध के किस प्रारंभिक शासक ने राज्यारोहन के लिए अपने पिता कि हत्या की एवं इसी कारणवश अपने पुत्र द्वारा मारा गया ?

A – बिम्बिसार
B – अजातशत्रु
C – उदयिन
D – नागदशक

(45) विश्व का पहला गणतंत्र वैशाली में किसके द्वारा स्थापित किया गया ?

A – मौर्य
B – नन्द
C – गुप्त
D – लिच्छवी

(46) निम्न में से कौन एक बौद्ध ग्रन्थ सोलह महाजनपदो का उल्लेख करता है ?

A – अंगुत्तर निकाय
B – मज्झिम निकाय
C – खुद्दक निकाय
D – दीघ निकाय

(47) छठी शताब्दी ई.पू. का मत्स्य महाजनपद स्थित था –

A – पश्चिमी उत्तरप्रदेश में
B – राजस्थान में
C – बुंदेलखंड में
D – रूहेलखंड में