आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़े – Read important questions and answers in today’s general knowledge

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़े – Read important questions and answers in today’s general knowledge

1) भारत किस गोलार्द्ध (Hemisphere) में अवस्थित है ?
Ans. उत्तरी-पूर्वी गोलार्द्ध

2) क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व में कौन सा स्थान पर है ?
Ans. सातवाँ

3) भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत है ?
Ans. 2.4%

4) देशान्तर रेखाएँ क्या निर्धारित करती है ?
Ans. समय एवं अवस्थिति को

5) कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है ?
Ans. आठ

6) कौन सा अक्षांश भारत को लगभग दो बराबर भागों में विभाजित करता है ?
Ans. 23 1/2° उत्तरी अक्षांश (कर्क रेखा)

7) भारतीय मानक समय रेखा (Indian Standard Time) 82 1/2° किस शहर से होकर गुजरती है ?
Ans. इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर से

8) भारतीय मानक समय (IST) एवं ग्रीनविच माध्य समय (G.M.T) के बीच कितने घण्टे का अन्तर होता है ?
Ans. 5.30 घण्टे

9) भारत का सुदूरस्थ दक्षिणतम बिन्दु कौन सा है ?
Ans. इंदिरा प्वाइंट

10) भारत का एकमात्र जिला कौन सा है,किसकी सीमा चार राज्यों को स्पर्श करती है ?
Ans. सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)

11) भारत की मुख्य भूमि की तटीय लम्बाई कितनी है ?
Ans. 6,100 किमी.

12) म्यांमार की सर्वाधिक सीमा किस भारतीय राज्य को स्पर्श करती है ?
Ans. अरुणाचल प्रदेश

13) जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है ?
Ans. दूसरा

14) असम की सीमा कुल कितने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को स्पर्श करती है ?
Ans. सात

15) रॉस द्वीप, नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप का परिवर्तित नाम क्या है ?
Ans. नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप,शहीद द्वीप एवं स्वराज द्वीप

16) भारत श्रीलंका से किस जलसंधि द्वारा पृथक होता है ?
Ans. पाक जलडमरूमध्य

17) कौन सा भारतीय राज्य तीन ओर से बांग्लादेश की सीमा से घिरा है ?
Ans. त्रिपुरा

18) नर्मदा एवं ताप्ती नदियों के मध्य कौन सी पर्वत श्रेणी स्थित है ?
Ans. सतपुड़ा श्रेणी

19) भारतीय उपमहाद्वीप मूलतः किस भू-खण्ड का भाग था ?
Ans. गोंडवानालैण्ड

20) हिमालय का पर्वत पदीय प्रदेश कौन सा है ?
Ans. शिवालिक