आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़े -Read important questions and answers in today’s general knowledge

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़े -Read important questions and answers in today’s general knowledge

प्रश्न 1. किस भारतीय राज्य की राजभाषा अंग्रेजी है ?
उत्तर – नागालैंड

प्रश्न 2. भारतीय राष्ट्रीय aकांग्रेस का प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन था ?
उत्तर – बदरुद्दीन तैयब जी

प्रश्न 3. भारत के प्रथम गृह मन्त्री कौन थे ?
उत्तर – सरदार वल्लभभाई पटेल

प्रश्न 4. संसार की प्रथम महिला प्रधान मन्त्री कौन है ?
उत्तर – सिरिमाओ भंडारनायके

प्रश्न 5. हड़प्पा की सभ्यता किस युग से सम्बन्धित है ?
उत्तर – कांस्य युग

प्रश्न 6. “दीन-ए-इलाही” धर्म किस मुगल शासक ने चलाया था ?
उत्तर – अकबर

प्रश्न 7. उगते और डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत क्यों होता है ?
उत्तर – क्योंकि लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है।

प्रश्न  8. इन्द्रधनुष में कितने रंग होते है ?
उत्तर – सात

प्रश्न 9. भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई कितनी होती है ?
उत्तर – 36000 किलोमीटर

प्रश्न 10. चेचक के टीके की खोज किसने की ?
उत्तर – एडवर्ड जेनर

प्रश्न 11. रेबीज के टीके की खोज किसने की ?
उत्तर – लुई पास्चर

प्रश्न 12. दूध से दही किस जीवाणु के कारण बनता है ?
उत्तर – लैक्टो बैसिलस

प्रश्न 13. पराश्रव्य तरंगों की आवृति कितनी होती है ?
उत्तर – 20000 हर्ट्ज़ से अधिक

प्रश्न 14. परमाणु बम किस सिद्दांत पर कार्य करता है ?
उत्तर – नाभिकीय विखंडन

प्रश्न 15. विद्युत् धारा की इकाई कौन-सी है ?
उत्तर – एम्पीयर

प्रश्न 16. हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए कौन-सा खनिज आवश्यक है ?
उत्तर – पोटैशियम

प्रश्न 17. पेनिसिलिन की खोज किसने की ?
उत्तर – अलेक्जेंडर फ्लेमिंग

प्रश्न 18. मलेरिया की दवा ‘कुनिन’ किस पौधे से प्राप्त होती है ?
उत्तर – सिनकोना

प्रश्न 19. संसार का सबसे बड़ा फूल कौन-सा है ?
उत्तर – रफ्लेसिया

प्रश्न 20. सबसे बड़ा जीवित पक्षी कौन-सा है ?
उत्तर – शुतुरमुर्ग