करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 23 February 2021 – Current Affairs Qauestions And Answers

Current Affairs In Hindi –23 February 2021- Questions And Answers
प्रश्न 1. भारत का कौन सा राज्य महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?
गुजरात
महाराष्ट्र
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर: उत्तराखंड – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में स्वामित्व का अधिकार देने के लिए सरकार अध्यादेश लाने की घोषणा की है जिसके साथ महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है.
प्रश्न 2. वी. नारायणसामी ने किस केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
चेन्नई
दमन एंड दीप
पुडुचेरी
मुंबई
उत्तर: पुडुचेरी – वी. नारायणसामी ने हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने राजभवन पहुचकर उपराज्यपाल (LG) को इस्तीफा सौंप दिया है. हाल ही में 11 महीने में कांग्रेस के हाथ से दूसरा राज्य फिसल गया है.
प्रश्न 3. भारत और किस देश के बीच हाल ही में वीजा सुविधा और चमड़ा प्रौद्योगिकी के संबंध में दो समझौतों हुए है?
ताइवान
इथियोपिया
होन्ग-कोंग
चीन
उत्तर: इथियोपिया – भारत और इथियोपिया के बीच हाल ही में वीजा सुविधा और चमड़ा प्रौद्योगिकी के संबंध में दो समझौतों पर हस्ताक्षर है. साथ ही दोनों देशो ने विशेष रूप से आर्थिक, रक्षा, डिजिटल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अपनी सहमति व्यक्त की है.
प्रश्न 4. चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग अब 2021 की जगह किस वर्ष किये जाने की संभावित घोषणा की गयी है?
2022
2023
2024
2025
उत्तर: 2022 – चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग अब 2021 की जगह वर्ष 2022 में लांच किये जाने की संभावित घोषणा की है. इसरो चीफ ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में देरी होने का कारण बताया है की कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से चंद्रयान-3 और देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान समेत कई परियोजनाओं की शुरुआत में देरी हो गई.
प्रश्न 5. हाल ही में किसने केन्द्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) के सदस्यता की शपथ ली है?
संजीत कुमार
प्रवास कुमार सिंह
सुमन वर्मा
संजय माथुर सिंह
उत्तर: प्रवास कुमार सिंह – विद्युत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर.के. सिंह ने हाल ही में श्री प्रवास कुमार सिंह को हाल ही में केन्द्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) के सदस्यता की शपथ दिलाई है. उन्हें 16.12.2020 को जारी एक आदेश के तहत सदस्य नियुक्त किया गया. वे अभी झारखंड एसईआरसी में सदस्य (विधि) के तौर पर कार्य कर रहे थे.
प्रश्न 6. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में महत्वपूर्ण तेल और गैस परियोजनाओं और इंजीनियरिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया है?
महाराष्ट्र
गोवा
असम
केरल
उत्तर: असम – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में असम राज्य में महत्वपूर्ण तेल और गैस परियोजनाओं और इंजीनियरिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया है. मोदी जी ने धेमाजी से दूरमधुबन, डिब्रूगढ़ में इंडियन ऑयल की बोंगाईगाँव रिफाइनरीकी इंडमैक्स इकाई, ऑयल इंडिया लिमिटेड के सेकेंडरी टैंक फार्म और हेबेडा गांव, मकुम, तिनसुखिया में एक गैस कम्प्रेसर स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया.
प्रश्न 7. निम्न में से किस क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच चामिंडा वास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
ऑस्ट्रलिया क्रिकेट टीम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
श्रीलंका क्रिकेट टीम
उत्तर: श्रीलंका क्रिकेट टीम – वेस्टइंडीज दौरे से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच चामिंडा वास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. वे हाल ही में 3 दिन पहले ही 19 फरवरी को टीम के गेंदबाजी कोच नियुक्त हुए थे लेकिन सोमवार को उन्होंने अचानक से अपना पद छोड़ दिया है. हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट एसोसिएशन ने उन पर फिरौती मांगने का आरोप लगाया है.
प्रश्न 8. वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने हाल ही में डेनिल मेदवेदेव को हराकर रिकॉर्ड कौन सी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल जीत लिया है?
तीसरी बार
चौथी बार
सातवी बार
नौंवी बार
उत्तर: नौंवी बार – वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने हाल ही में डेनिल मेदवेदेव को हराकर रिकॉर्ड नौंवी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल जीत लिया है. उन्होंने 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019 और 2020 यह ख़िताब अपने नाम किया है. नोवाक जोकोविच का यह 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। वे 9 ऑस्ट्रेलियन ओपन के अलावा 5 विम्बलडन, 3 यूएस ओपन और 1 फ्रेंच ओपन खिताब जीत चुके हैं.
प्रश्न 9. किस भारतीय PSU ने हाइड्रोजन के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए ग्रीनस्टैट नॉर्वे के साथ एक स्टेटमेंट ऑफ इंटेंट (SOI) पर हस्ताक्षर किए हैं?
भारत पेट्रोलियम
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
गेल इंडिया
तेल और प्राकृतिक गैस निगम
सही उत्तर: (b) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), एक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) ने ग्रीनस्टैट हाइड्रोजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ स्टेटमेंट ऑफ़ इंटेंट (SOI) पर हस्ताक्षर किए हैं। लिमिटेड, हाइड्रोजन के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए ग्रीनस्टैट नॉर्वे की एक सहायक कंपनी है। संधि के तहत, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन हाइड्रोजन (COE-H), ईंधन सेल और कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज (CCUS) विकसित किया जाएगा।
प्रश्न 10. निम्नलिखित में से किस संगठन ने भारत से UNWTO SDGS ग्लोबल स्टार्टअप प्रतियोगिता जीती है?
पियरे और छुट्टियों SA
थॉमस कुक ग्रुप पीएलसी
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लि
विसर्जन भारत
उत्तर: विसर्जन भारत – विसर्जन भारत, एक बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप ने संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) सतत विकास लक्ष्य (SDGs) ग्लोबल स्टार्टअप प्रतियोगिता जीती है। क्वालिटी एजुकेशन के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल के तहत विसर्जन भारत का चयन किया गया था। विसर्जन भारत ग्रामीण और शहरी भारत में शैक्षिक और अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित करता है।