करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 17 March 2021 – Current Affairs Qauestions And Answers

Current Affairs In Hindi – 17 March 2021- Questions And Answers
प्रश्न 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सलाहकार का नाम बताइए जिन्होंने हाल ही में पद से इस्तीफा दे दिया है?
प्रदीप कुमार सिन्हा
संदीप कुमार सिन्हा
संजीत कुमार सिन्हा
संजय कुमार सिन्हा
उत्तर: प्रदीप कुमार सिन्हा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सलाहकार प्रदीप कुमार (PK) सिन्हा ने हाल ही में पद से इस्तीफा दे दिया है. वे सितंबर 2019 में नृपेंद्र मिश्रा के इस्तीफे के बाद नियुक्त किये गए थे. इससे पहले सिन्हा प्राइम मिनिस्टर ऑफिस (PMO) में 13 मार्च 2015 से 30 अगस्त 2019 तक कैबिनेट सचिव भी रह चुके हैं.
प्रश्न 2. वेस्टइंडीज के किस पूर्व क्रिकेटर को SJA ब्रिटिश स्पोर्ट्स जर्नलिज्म अवॉर्ड 2020 में बेस्ट पंडित के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है?
ब्रेन लारा
माइकल होल्डिंग
क्रिस गेल
एज्रा मोसले
उत्तर: माइकल होल्डिंग – वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर माइकल होल्डिंग को ब्लैक लाइव्स मैटर मूवमेंट को सपोर्ट करने के लिए हाल ही में SJA ब्रिटिश स्पोर्ट्स जर्नलिज्म अवॉर्ड 2020 में बेस्ट पंडित के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. उन्होंने पिछले वर्ष इंग्लैंड-वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान नस्लभेद को लेकर एक शानदार संदेश दिया था.
प्रश्न 3. इनमे से किस राज्य की कैबिनेट ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण करने संबंधी रोज़गार नीति को मंज़ूरी दी है?
केरल कैबिनेट
पंजाब कैबिनेट
महाराष्ट्र कैबिनेट
झारखंड कैबिनेट
उत्तर: झारखंड कैबिनेट – झारखंड कैबिनेट ने हाल ही में निजी क्षेत्र की नौकरियों में 30,000 रुपए तक वेतन वाली 75 फीसदी आरक्षण करने संबंधी रोज़गार नीति को मंज़ूरी दी है. जबकि झारखंड से पहले हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह की नीति को मंज़ूरी दे दी है.
प्रश्न 4. भारत की महिला तलवारबाज भवानी देवी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली कौन सी भारतीय तलवारबाज बन गयी है?
पहली
तीसरी
चौथी
आठवी
उत्तर: पहली – भारत की अंतरराष्ट्रीय महिला तलवारबाज भवानी देवी ने हाल ही में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है इसके साथ ही वे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भवानी पहली भारतीय तलवारबाज बन गयी है. उन्होंने समायोजित आधिकारिक रैंकिंग (ARO) के आधार पर ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल किया है.
प्रश्न 5. निम्न में से किस देश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अप्रैल 2021 में भारत का दौरा करेंगे?
जापान
कनाडा
अमेरिका
ब्रिटेन
उत्तर: ब्रिटेन – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अप्रैल 2021 में भारत का दौरा करेंगे. इस दौरे का उद्देश्य यूके के लिए और अधिक अवसरों को तलाशना होगा. यह ब्रेक्सिट के बाद बोरिस जॉनसन का यह पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा.
प्रश्न 6. फरवरी, 2021 में किस देश ने सऊदी अरब को भारत के दूसरे सबसे बड़े तेल आपूर्तिकर्ता के तौर पर पीछे छोड़ दिया है?
जापान
चीन
संयुक्त राज्य अमेरिका
साउथ अफ्रीका
उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका – हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी, 2021 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने सऊदी अरब को भारत के दूसरे सबसे बड़े तेल आपूर्तिकर्ता के तौर पर पीछे छोड़ दिया है. अमेरिका के वैश्विक शीर्ष उत्पादक से भारत द्वारा तेल का आयात पिछले महीने की तुलना में फरवरी, 2021 में 4845% बढ़कर 5,45,300 बैरल प्रति दिन हो गया था.
प्रश्न 7. निम्न में से कौन सा भारतीय खिलाडी टी-20 में अपने 3 हजार रन पूरे करने वाला विश्व का पहला बैट्समैन बन गया है?
रोहित शर्मा
विराट कोहली
शिखर धवन
हार्दिक पंड्या
उत्तर: विराट कोहली – भारतीय कप्तान विराट कोहली हाल ही में टी-20 में अपने 3 हजार रन पूरे करने वाले विश्व के पहले बैट्समैन बन गए हैं। रोहित अभी 2773 रन के साथ तीसरे स्थान पर है. लेकिन रोहित 100+ टी-20 खेलने वाले अकेले भारतीय हैं। उन्होंने अब तक 108 मैच खेले हैं, जबकि कोहली 87 टी-20 के साथ बहुत पीछे हैं.
प्रश्न 8. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने पहली बार पानी के अंदर टेलिस्कोप लगाया है?
जापान
चीन
अफ्रीका
रूस
उत्तर: रूस – रूस के वैज्ञानिकों ने हाल ही में इनर स्पेस यानी धरती के अंदर और आउटर स्पेस यानी अंतरिक्ष दोनों पर नजर रखने वाला पहली बार पानी के अंदर टेलिस्कोप लगाया है. यह टेलिस्कोप उन कणों की खोज करेगा जिनकी वजह से धरती का निर्माण हुआ था और दुनिया के सबसे छोटे कण न्यूट्रीनोस है.
प्रश्न 9. हाल ही में, समाचार में देखा गया कि सरस्वती नदी का उद्गम निम्नलिखित में से कौन सा है?
अरावली पर्वत श्रृंखला
पश्चिमी घाट
पूर्वी घाट
इनमे से कोई भी नहीं
उत्तर: अरावली पर्वत श्रृंखला – सरस्वती नदी राजस्थान में अरावली पर्वत श्रृंखला से निकलती है। यह कच्छ के रण में डूबने से पहले सिद्धपुर और पाटन से गुजरता है। केंद्र ने अगले 2 वर्षों के लिए पौराणिक सरस्वती नदी का अध्ययन करने के लिए एक सलाहकार समिति का पुनर्निर्माण किया है। पहले के पैनल का कार्यकाल 2019 में समाप्त हुआ था।
प्रश्न 10. कोमोरोस _____ में एक देश है।
उत्तरी अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका
पश्चिम अफ्रीका
पुर्व अफ्रीका
उत्तर: पुर्व अफ्रीका – कोमोरोस पूर्वी अफ्रीका का एक देश है। खबरों में क्यों? भारतीय नौसैनिक जहाज जलाशवा कोमोरोस के अंजुआन बंदरगाह पर पहुंचा। जहाज ने 1000 मीट्रिक टन चावल की एक खेप ली। 15 मार्च, 2021 को एक समारोह के दौरान, जहाज कोमोरोस के विदेश मंत्री महाधोहिर धुलेलाल ने प्राप्त किया था।