करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 07 February 2022 – Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –  07 February 2022 – Current Affairs Questions And Answers

Current Affairs In Hindi – 07 February 2022 – Questions And Answer


प्रश्न 1. देश की मशहूर गायिका लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है इन्हे किस और नाम से भी जाना जाता था?

A. स्वर की देवी
B. स्वर कोकिला
C. स्वर सरस्वती
D. स्वर लता देवी

उत्तर: स्वर कोकिला – 28 सितंबर 1929 को इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं। लता मंगेशकर को भारत सरकार ने ‘भारतरत्न’ से सम्मानित किया था।

प्रश्न 2. अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराकर भारत ने कितनी बार खिताब जीता है?

A. 5वीं
B. 3वीं
C. 6वीं
D. 4वीं

उत्तर: 5वीं – अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने 5वीं बार खिताब जीता है। भारत ने सबसे पहले 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में खिताब पर कब्जा जमाया था। उसके बाद 2008 में विराट कोहली की कप्तानी टीम ने दूसरा खिताब जीतने में सफल रही थी। 2012 में उन्मुक्त चंद ने और 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने खिताब अपने नाम किया।

प्रश्न 3. अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत ने किस टीम को हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया?

A. इंग्लैंड
B. अफ्रीका
C. ऑस्ट्रेलिया
D. पाकिस्तान

उत्तर: इंग्लैंड – इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इनाम की घोषणा की है। सभी खिलाड़ियों को 40-40 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं स्पोर्ट स्टाफ को 25-25 लाख रुपये भी दिए जाएंगे। इसकी घोषणा BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।

प्रश्न 4. शीतकालीन ओलंपिक 2022 में किस देश ने स्पर्धा के पहले दिन दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए?

A. फ़िनलैंड
B. नार्वे
C. स्वीडन
D. आइसलैंड

उत्तर: नार्वे – नार्वे ने शीतकालीन ओलंपिक में अपना दबदबा कायम रखते हुए पदक स्पर्धा के पहले दिन दो स्वर्ण पदक जीतकर शानदार शुरुआत की।

प्रश्न 5. नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप में प्रीमियर प्रो-स्टॉक 301-400 सीसी श्रेणी में खिताब रजनी कृष्णन कोनसा खिताब अपने नाम किया?

A. 10वां
B. 12वां
C. 16वां
D. 11वां

उत्तर: 10वां – आरएसीआर कैस्ट्रोल पावर1 अल्टीमेट के अनुभवी रजनी कृष्णन ने शनिवार को यहां नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप में प्रीमियर प्रो-स्टॉक 301-400 सीसी श्रेणी में खिताब अपने नाम किया। चेन्नई के 41 वर्षीय कृष्णन हालांकि एक दुर्घटना के बाद तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन वह पांचवें और अंतिम दौर के समाप्ति के दिन अपना 10वां राष्ट्रीय खिताब.

प्रश्न 6. भारत के किस स्टार फुटबॉलर ने इंडियन सुपर लीग (ISL) इतिहास में सर्वाधिक गोल करने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हो गए हैं?

A. सन्देश झिंगन
B. अनिरुद्ध थापा
C. सुनील छेत्री
D. सुशीला छेत्री

उत्तर: सुनील छेत्री – भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री इंडियन सुपर लीग (ISL) इतिहास में सर्वाधिक गोल करने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हो गए हैं। 37 वर्षीय फुटबॉलर छेत्री ने 5 फरवरी को जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 54वें मिनट में गोल दागा और नाइजीरियाई खिलाड़ी बार्थोलोम्यू ओगबेचे की बराबरी की।

प्रश्न 7. किस सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने भारत सहित वैश्विक स्तर पर टेक ए ब्रेक फीचर लॉन्च किया?

A. इंस्टाग्राम
B. फेसबुक
C. ट्विटर
D. इनमे से कोई नहीं

उत्तर: इंस्टाग्राम – युवाओं को अपने इंस्टाग्राम अनुभव को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में मदद करने के लिए, मेटा के स्वामित्व वाले फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने 4 फरवरी को भारत सहित सभी देशों में टेक ए ब्रेक फीचर लॉन्च किया है।

प्रश्न 8. टीम इंडिया 1000 वनडे मैच खेलने वाली पहली टीम बनी ये मैच भारत ने किस देश के खिलाफ खेला?

A. इंग्लैंड
B. वेस्टइंडीज़
C. अफ्रीका
D. न्यूज़ीलैण्ड

उत्तर: वेस्टइंडीज़ – भारतीय टीम जब 6 फरवरी को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहला वनडे खेल रही होगी, तब ये ऐतिहासिक पल होगा. क्योंकि टीम इंडिया 1000 वनडे मैच खेलने वाली पहली टीम बनी.

प्रश्न 9. राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिए है ये किस देश के राष्ट्रपति रहे है?

A. मेक्सिको
B. पेरू
C. अफ्रीका
D. चीन

उत्तर: पेरू – पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो द्वारा कैबिनेट के फिर से पुनर्गठन की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद देश के नए प्रधानमंत्री ने 6 फरवरी को इस्तीफा दे दिया।

प्रश्न 10. PM नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को को वैष्णव संप्रदाय के किस संत की 216 फीट ऊंची मूर्ति का इनॉगरेशन किया?

A. आदि शंकरा
B. वेदांत देसिका
C. वल्लभा
D. स्वामी रामानुजाचार्य

उत्तर: स्वामी रामानुजाचार्य – PM नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को वैष्णव संप्रदाय के संत स्वामी रामानुजाचार्य की 216 फीट ऊंची मूर्ति का इनॉगरेशन किया। हैदराबाद में स्थापित की गई इस प्रतिमा को ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी’ नाम दिया गया है। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बैठी हुई मूर्ति है। इस मूर्ति के साथ 108 मंदिर बनाए गए हैं.