करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –10 January 2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –10 January 2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 10 January 2023– Current Affairs Questions And Answers


प्रश्न 1. ‘विश्व हिंदी दिवस’ की तारीख को मनाया जाता है?

10 फरवरी
10 अप्रैल
10 जनवरी
10 जून

उत्तर : 10 जनवरी – हर वर्ष 10 जनवरी विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है वर्ष 1975 में नागपुर में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जाता था, जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था. इस सम्मलेन का उद्देश्य था की विश्वभर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देना था।

प्रश्न 2. किसे अमेरिका की पहली महिला सिख जज बनाया गया हैं?

परमजीत मोनिका
सुरजीत मोनिका
मनप्रीत मोनिका
सुखजीत मोनिका

उत्तर : मनप्रीत मोनिका – अमेरिका की पहली महिला सिख जज भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह बनी हैं। मनप्रीत मोनिका टेक्सास राज्य के हैरिस काउंटी में जज के तौर पर अपनी सेवाएं देंगी।

प्रश्न 3. हाल ही में Amul के किस मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है?

के एस सोढ़ी
आर एस सोढ़ी
ओ एस सोढ़ी
पि एस सोढ़ी

उत्तर : आर एस सोढ़ी – गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से आर एस सोढ़ी ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है. जिसे इसके ब्रांड नेम ‘अमूल’ के नाम से जाना जाता है। अब यह पद GCMMF के COO जयन मेहता को सौंपा गया है।

प्रश्न 4. किसे दूसरी बार ऑल इंडिया सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन बनाया गया?

सुनील जोशी
अबे कुरुविल्ला
चेतन चौहान
चेतन शर्मा

उत्तर : चेतन शर्मा – पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा कोभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कमेटी के चेयरमैन यानी चीफ सेलेक्टर बनाए गए हैं।

प्रश्न 5. किस भारतीय टेनिस खलाड़ी ने हाल ही में टेनिस से संन्यास का ऐलान किया?

अंकिता रैना
निरुपमा संजीव
रश्मि चक्रवार्थी
सानिया मिर्जा

उत्तर : सानिया मिर्जा – 6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा ने हाल ही में को टेनिस खेल से संन्यास का ऐलान किया। 36 वर्षीय की सानिया मिर्जा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि दुबई का WTA 1000 इवेंट उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा।

प्रश्न 6. किस दक्षिणी अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की?

तेम्बा बवुमा
एडनमर्क्रम
ड्वेन प्रिटोरियस
व्येने पर्नेल

उत्तर : ड्वेन प्रिटोरियस – 33 वर्षीय दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

प्रश्न 7. 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ कहाँ पर किया गया?

गोवा
इंदौर
जयपुर
मेरठ

उत्तर : इंदौर – 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का भव्य शुभारंभ मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ जिसमें इस वर्ष भारतवंशी समुदाय को देश की विकास यात्रा में सहभागी बनाने पर फोकस होगा।

प्रश्न 8. हर वर्ष छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन कब किया जाएगा?

मई-जून माह
मार्च-अप्रैल माह
जनवरी-फरवरी माह
सितम्बर-अक्टूबर माह

उत्तर : सितम्बर-अक्टूबर माह – राज्य के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की हर वर्ष छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन सितम्बर-अक्टूबर माह में किया जाएगा।

प्रश्न 9. अमेरिका ने पहले यूनाइटेड कप के फाइनल में किस देश को हराकर यह खिताब जीत लिया?

अफ्रीका
ब्राजील
इटली
अमेरिका

उत्तर : इटली – अमेरिका ने मैटियो बेरेटिनी पर टेलर फ्रिट्ज़ की जीत के साथ पहले यूनाइटेड कप के फाइनल में इटली को 3-0 से हराकर यह खिताब जीत लिया।

प्रश्न 10. भारत की तरफ से इस वर्ष ऑस्कर के लिए लॉस एंजलिस में कौन बॉलीवुड अभिनेत्री स्क्रीनिंग होस्ट की?

रानी मुखर्जी
प्रियंका चोपड़ा
रेखा
कटरीना कैफ

उत्तर : प्रियंका चोपड़ा –भारत की तरफ से इस साल ऑस्कर में जाने वाली आधिकारिक फिल्म छेलो शो के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजलिस में स्क्रीनिंग होस्ट की।