करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –20 January 2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –20 January 2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 20 January 2023– Current Affairs Questions And Answers


प्रश्न 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के कलबुर्गी और यादगीर जिलों में कितने करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया?

8,800 करोड़ रुपये
10,800 करोड़ रुपये
12,800 करोड़ रुपये
9,800 करोड़ रुपये

उत्तर : 10,800 करोड़ रुपये – कर्नाटक के कलबुर्गी और यादगीर जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10,800 करोड़ रुपये की सिंचाई, पेयजल और सड़क विकास से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

प्रश्न 2. यमुना की सफाई के लिए कितने करोड़ रुपये के पूरक अनुदान को हाल ही में दिल्ली विधानसभा में मंजूरी दी गई?

1728 करोड़ रुपये
228 करोड़ रुपये
1028 करोड़ रुपये
1128 करोड़ रुपये

उत्तर : 1028 करोड़ रुपये – यमुना सफाई के दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं जलमंत्री मनीष सिसोदिया ने लिए पूरक अनुदान की मांग को सदन पटल पर रखा और सदन ने इसे मंजूरी दी।

प्रश्न 3. हाल ही में किस प्रख्यात असमिया कवि एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता का निधन हो गया?

नीलमणि फूकन
महिम बोरा
ज्योति प्रसाद अग्रवाल
अशोक फूकन

उत्तर : नीलमणि फूकन – 89 वर्ष की आयु में प्रख्यात असमिया कवि एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता नीलमणि फूकन का हाल ही में निधन हो गया.

प्रश्न 4. देश की प्रथम ई-हेल्पर रॉबोटिक एक्सो स्केलेटन गेट थैरेपी मशीन का हाल कहाँ लोकार्पण किया गया?

चंडीगड़
उदयपुर
भोपाल
जयपुर

उत्तर : उदयपुर – देश की पहली ई-हेल्पर रॉबोटिक एक्सो स्केलेटन गेट थैरेपी मशीन का हाल ही में लोकार्पण किया गया।

प्रश्न 5. गोदरेज एग्रोवेट के पाम ऑइल बिजनेस ने किनके लिए ‘समाधान’ नामक अभूतपूर्व पहल शुरू की है?

बालकों
किसान
महिलायों
शिक्षक

उत्तर : किसान – ‘समाधान’ नामक पहल एक वन स्टॉप सोलुशन है जिसका लक्ष्य किसानों को ज्ञान, उपकरण, सेवाएं और समाधान का व्यापक पैकेज प्रदान करना है।

प्रश्न 6. किस कंपनी ने ‘पॉलिसी मैप्स’ पेश किया गया?

जिस्फी
एसरी इंडिया
आरएम्एसआई
जीआईएस

उत्तर : एसरी इंडिया – भारत में आंकड़ों के आधार पर नीति निर्माण की सुविधा के लिए सॉफ्टवेयर एवं सोल्यूशंस (जी आई एस) उपलब्ध कराने वाली कंपनी एसरी इंडिया के वार्षिक आयोजन ‘यूजर कांफ्रेंस’ में पॉलिसी मैप्स पेश किया गया।

प्रश्न 7. ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में जैविक विज्ञान के क्षेत्र में नवीन शोधकर्ताओं, स्टार्टअप और उद्यमियों के लिए कितने करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की राशि की घोषणा की है?

चार करोड़
नो करोड़
दस करोड़
आठ करोड़

उत्तर : चार करोड़ – जैविक विज्ञान के क्षेत्र में नवीन शोधकर्ताओं, स्टार्टअप और उद्यमियों के लिए ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) प्रांत की सरकार ने चार करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की राशि की घोषणा की है।

प्रश्न 8. मशहूर जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल-2023 का 16वां संस्करण जयपुर में कहाँ पर आयोजित हुआ?

जंतर मंतर
हवा महल
नाहरगढ़ किला
होटल क्लार्क्स आमेर

उत्तर : होटल क्लार्क्स आमेर – पांच दिवसीय जयपुर की होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित इस साहित्य उत्सव का सुबह नोबेल प्राइज विजेता अब्दुलरज़ाक गुरनाह ने उद्घाटन किया।

प्रश्न 9. हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलने वाला राज्य कौन सा बन गया है?

उत्तर प्रदेश
मध्य प्रदेश
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल

उत्तर : उत्तर प्रदेश – हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलने वाला राज्य उत्तर प्रदेश बन गया है

प्रश्न 10. 19 जनवरी 2023 को निम्न में से किस ने अपना स्थापना दिवस मनाया?

CBI
NDRF
SBI
CRPF

उत्तर : NDRF – 19 जनवरी 2023 को निम्न में से NDRF ने अपना स्थापना दिवस मनाया