करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –26 January 2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –26 January 2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –26 January 2023– Current Affairs Questions And Answers


प्रश्न 1. हाल ही में किसने पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों के लिए साल 2022 की टी20I टीम ऑफ द ईयर की घोषणा की है?

हॉकी इंडिया
BCCI
DRDO
FIH

उत्तर : BCCI – BCCI ने हाल ही में पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों के लिए साल 2022 की टी20I टीम ऑफ द ईयर की घोषणा की है. इस इस टीम में दुनियाभर के वह खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल गेंद और बल्ले के साथ अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है.

प्रश्न 2. निम्न में से किसने हाल ही में म्यूनिसिपल बॉन्ड पर इनफॉर्मेशनल डेटाबेस जारी किया है?

यूनेस्को
वित मंत्रालय
केंद्र सरकार
सेबी

उत्तर : सेबी – सेबी ने हाल ही में म्यूनिसिपल बॉन्ड पर इनफॉर्मेशनल डेटाबेस जारी किया है. सेबी के द्वारा जारी इस डेटाबेस में म्यूनिसिपल बॉन्ड के बारे में तमाम जानकारियां एवं आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं.

प्रश्न 3. अनुराग प्रसाद ठाकुर ने हाल ही में किसे वर्ष 2022 के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक के रूप में सम्मानित है?

संजय माथुर
अजय सिंह
विजय सिंह
आर विष्णु प्रसाद

उत्तर : आर विष्णु प्रसाद – नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हाल ही में अनुराग प्रसाद ठाकुर ने आर विष्णु प्रसाद को वर्ष 2022 के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक के रूप में सम्मानित किया है. आर विष्णु प्रसाद के नाम पर 69 पेटेंट दर्ज हैं। यह पुरस्कार संस्कृति, विज्ञान, खेल और नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है.

प्रश्न 4. निम्न में से किस देश की सरकार ने हाल ही में यानोमामी में मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा की है?

म्यामार
अफगानिस्तान
जापान
ब्राज़ील

उत्तर : ब्राज़ील – ब्राज़ील की सरकार ने हाल ही में यानोमामी में मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा की है. सरकार ने सोने के अवैध खनन और कुपोषण जनित परिस्थितियों में फैली बीमारियों से बच्चो की मौत की खबरों के बीच यानोमामी क्षेत्र में चिकित्सा -आपात स्थिति की घोषणा की है.

प्रश्न 5. भारत के किस राज्य का अस्का थाना देश का नंबर वन पुलिस स्टेशन बन गया है?

केरल
गुजरात
महाराष्ट्र
ओडिशा

उत्तर : ओडिशा – राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, नई दिल्ली में आयोजित डीजीएसपी/आईजीएसपी सम्मेलन 2022 के दौरान ओडिशा का अस्का थाना देश का नंबर वन पुलिस स्टेशन के रूप में पुरस्कार दिया गया है.

प्रश्न 6. डीआईएफएफ में एशियाई फिल्म प्रतियोगिता वर्ग में कितने भारतीय फिल्मों को सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है?

2
4
5
7

उत्तर : 2 – 21वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (डीआईएफएफ) में हाल ही में एशियाई फिल्म प्रतियोगिता वर्ग में 2 भारतीय फिल्मों को सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है. जिसमे अनिक दत्ता द्वारा निर्देशित अपराजितो (द अनडिफेटेड) फिल्म को सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखन का पुरस्कार मिला है.

प्रश्न 7. जम्मू और कश्मीर सरकार 4 फरवरी से 14 फरवरी तक अपना कौन सा सरस मेला 2023 आयोजित करेगी?

पहला
दूसरा
तीसरा
चौथा

उत्तर : पहला – जम्मू और कश्मीर सरकार 4 फरवरी से 14 फरवरी तक अपना पहला सरस मेला 2023 आयोजित करेगी. जिसमे देश के कारीगर और महिला स्वयं सहायता समूह अपने शिल्प, हस्तशिल्प, हथकरघा और भोजन का प्रदर्शन करेंगे.

प्रश्न 8. निम्न में से किस देश के कुनलावुत वितिदसर्न ने इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरूष सिंगल्स का खिताब जीत लिया?

जापान
चीन
अमेरिका
थाइलैंड

उत्तर : थाइलैंड – थाइलैंड के कुनलावुत वितिदसर्न ने इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरूष सिंगल्स का खिताब जीत लिया है. उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त डेनमार्क के विक्टर एक्सलेसन को 22-20, 10-21, 21-12 से पराजित किया है

प्रश्न 9. जनवरी 2023 में बेस्ट सस्टेनेबल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का पुरस्कार किसे मिला ?

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
तिरुअनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
लोकप्रिय गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
गोवा मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

उत्तर : गोवा मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – जनवरी 2023 में बेस्ट सस्टेनेबल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का पुरस्कार गोवा मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मिला

प्रश्न 10. जनवरी 2023 में जूली टर्नर को अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा किस देश में मानवाधिकारों के लिए विशेष दूत के रूप में नामित किया गया?

उत्तर कोरिया
चीन
यूक्रेन
दक्षिण कोरिया

उत्तर : उत्तर कोरिया – जनवरी 2023 में जूली टर्नर को अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा उत्तर कोरिया देश में मानवाधिकारों के लिए विशेष दूत के रूप में नामित किया गया