करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –31 January 2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –31  January 2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –31 January 2023– Current Affairs Questions And Answers


प्रश्न 1. निम्न में से किस मिशन के तहत भारत के 11 करोड़ घरों को नल से जल मिल रहा है?

जिज्ञासा मिशन
अटल मिशन
विज्ञान मिशन
जल जीवन मिशन

उत्तर: जल जीवन मिशन – आज जल जीवन मिशन के तहत भारत के 11 करोड़ घरों को नल से जल मिल रहा है. भारत के 123 जिलों और 1.53 लाख से ज्यादा गांवों में ‘हर घर जल’ उपलब्ध है, जिसका अर्थ है कि ‘हर घर जल’ के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध है

प्रश्न 2. पेप्सिको फाउंडेशन और किसने हाल ही में भारत में “शी फीड्स द वर्ल्ड” कार्यक्रम शुरू किया है?

गूगल
माइक्रोसॉफ्ट
फेसबुक
केयर

उत्तर : केयर – पेप्सिको फाउंडेशन और केयर ने हाल ही में भारत में “शी फीड्स द वर्ल्ड” कार्यक्रम शुरू किया है. जिसके तहत कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाया जायेगा. जो मुख्य रूप से छोटे पैमाने की महिला उत्पादकों पर केंद्रित होगा.

प्रश्न 3. तीसरा वार्षिक ऑरेंज फेस्टिवल 2023 हाल ही में किस शहर में आयोजित किया गया है?

पुणे
चेन्नई
मुंबई
कोहिमा

उत्तर: कोहिमा – नागालैंड के कोहिमा में तीसरा वार्षिक ऑरेंज फेस्टिवल 2023 हाल ही में आयोजित किया गया है. कोहिमा के रसोमा गांव राज्य की राजधानी से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और शुद्ध जैविक संतरे की खेती की जाती है.

प्रश्न 4. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडाणी फाेर्ब्स की लिस्ट में चौथे से खिसकर कौन से स्थान पर पहुच गया है?

5वे
7वे
8वे
9वे

उत्तर : 7वे – भारत के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी हिंडनबर्ग रिपोर्ट के मुताबिक, फाेर्ब्स की लिस्ट में चौथे से खिसकर 7वे स्थान पर पहुच गया है. फिलहाल उनकी संपत्ति 22.6 अरब डॉलर कम होकर 96.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई है.

प्रश्न 5. निम्न में से किस शहर में एयरो इंडिया शो-2023 का आयोजन 13 से 17 फरवरी को आयोजित किया जायेगा?

पुणे
चेन्नई
मुंबई
बेंगलुरु

उत्तर : बेंगलुरु – कर्णाटक के बेंगलुरु शहर में एयरो इंडिया शो-2023 का आयोजन 13 से 17 फरवरी को आयोजित किया जायेगा. यह एयरो इंडिया का 14 वां शो है। उम्मीद है कि यह नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इसमें बड़ी संख्या में मित्र देशों के प्रतिनिधि व सहभागी शामिल होंगे.

प्रश्न 6. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने पहली इंट्रानेजल वैक्सीन इनकोवैक लॉन्च की है?

अजय सिंह
संजय माथुर
संदीप सिंह
जितेन्द्र सिंह

उत्तर: जितेन्द्र सिंह – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में पहली इंट्रानेजल वैक्सीन इनकोवैक लॉन्च की है. जिसे स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने बनाया है.नेजल वैक्सीन को भारत बायोटेक ने वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ मिलकर बनाया गया है.

प्रश्न 7. जनवरी 2023 में किस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नवा किशोर दास की एक पुलिसकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी?

उत्तर प्रदेश
मध्य प्रदेश
ओडिशा
नागालैंड

उत्तर : ओडिशा – जनवरी 2023 में ओडिशा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नवा किशोर दास की एक पुलिसकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी

प्रश्न 8. हाल ही में 30 जनवरी 2023 को महात्मा गांधी की कौन सी पुण्यतिथि मनाई गई?

75वीं
76वीं
74वीं
72वीं

उत्तर : 75वीं – हाल ही में 30 जनवरी 2023 को महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई

प्रश्न 9. निम्न में से किस टीम ने FIH पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब जीता?

भारत
बेल्जियम
जर्मनी
कनाडा

उत्तर : जर्मनी – निम्न में से जर्मनी टीम ने FIH पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब जीता

प्रश्न 10. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किस टीम को हराकर पहला अंडर-19 विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीता है?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम
ऑस्ट्रिया क्रिकेट टीम
नेपाल क्रिकेट टीम
बांग्लादेश क्रिकेट टीम

उत्तर : इंग्लैंड क्रिकेट टीम – भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हराकर पहला अंडर-19 विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. साउथ अफ्रीका के पोचेस्ट्रूम स्थित स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी और इंग्लैंड को 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट कर दिया। 69 रन का टारगेट भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया है.