आज का इतिहास – 02-दिसंबर-2022 की महत्त्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ – Historical Events Of -December-02

आज का इतिहास – 02-दिसंबर-2022 की महत्त्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ – Historical Events Of -December-02

02 December Ka Itihas (02 December की ऐतिहासिक घटनाये)

  • नेपोलियन बोनापार्ट “1804” में की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई.
  • फ्रांस जोसेफ “1848” में प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने.
  • जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी “1911” में भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें, उनके बंबई आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया.
  • पांडिचेरी में “1942” में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया.
  • सीमा सुरक्षा बल की स्थापना “1965” में हुई.
  • संयुक्त अरब अमीरात ने “1971” में ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की.
  • फिदेल कास्त्रो “1976” में क्यूबा के राष्ट्रपति बने.
  • स्पेन की प्रथम संसद में “1982” में समाजवादी बहुमत एवं फ़िलिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए.
  • विश्वनाथ प्रताप सिंह “1989” में देश के सातवें प्रधानमंत्री बने.
  • बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को “1995” में सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा हुई.
  • भारत में “1999” में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली.
  • प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में “2002” में एक जलते यात्री जहाज़ ‘विडस्टार’ से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया.
  • पाकिस्तान सरकार ने “2005” में मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया.
  • फिलीपींस में “2006” में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल हुए.
  • पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने “2007” में 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया.
  • पंजाब नेशनल बैंक ने “2008” में एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की.

02 December Famous People Birth (02 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)

  • उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जनसेवक तथा संत बाबा राघवदास का जन्म “1886 में हुआ.
  • हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का जन्म “1901” में हुआ.
  • दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का जन्म “1912” में हुआ.
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का जन्म “1937” में हुआ.
  • प्रसिद्ध फ़िल्म पटकथा लेखिका अचला नागर का जन्म “1939” में हुआ.
  • प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक शिवा अय्यदुरई का जन्म “1963” में हुआ.

Famous Persons Death on 02 December (02 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)

  • सोवियत संघ के राष्ट्रपति क्लिमेंट वोरोशिलोव का निधन “1969” में हुआ.
  • भारत के प्रमुख शिक्षाशास्त्री गुरुदास बनर्जी का निधन “1918” में हुआ.
  • हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का निधन “2014” में हुआ.

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 02 दिसम्बर के (02 December’s Important Events and Festivities)

  • अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्‍मूलन दिवस
  • राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर साक्षरता दिवस