आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़े – Read important questions and answers in today’s general knowledge

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़े – Read important questions and answers in today’s general knowledge

प्रश्न 1. ‘समुद्री जल’ से शुद्ध जल किस प्रक्रिया द्वारा प्राप्त किया जा सकता है ?
उत्तर – आसवन

प्रश्न 2. ‘तुलबुल’ परियोजना किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर – झेलम

प्रश्न 3. लोक सभा की बैठक आयोजित करने के लिए अपेक्षित गणपूर्ति (कोरम) क्या है ?
उत्तर – 1/10

प्रश्न 4. भारत में कौन-सी जलवायु पाई जाती है ?
उत्तर – उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु

प्रश्न 5. किस मिट्टी को रेगुर मिट्टी के नाम से जाना जाता है ?
उत्तर – काली मिट्टी

प्रश्न 6. लाल मिट्टी का रंग लाल क्यों होता है ?
उत्तर – लौह ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण

प्रश्न 7. भारत के कितने प्रतिशत क्षेत्रफल पर खेती होती है ?
उत्तर – 51%

प्रश्न 8. भारत के पूर्वोत्तर के राज्यों में जंगलों को काटकर जो खेती की जाती है, वह क्या कहलाती है ?
उत्तर – झूम खेती

प्रश्न 9. भारत में रेशम का सबसे अधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ?
उत्तर – कर्नाटक

प्रश्न 10. टेस्ट मैचों में भारत की ओर से पहला शतक किसने लगाया था ?
उत्तर – लाला अमरनाथ ने

प्रश्न 11. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई ?
उत्तर – 1995 में

प्रश्न 12. शिक्षा की किंडरगार्टन पद्यति किसकी देन है ?
उत्तर – फ्रोबेल

प्रश्न 13. NCERT की स्थापना कब हुई ?
उत्तर – 1961 में

प्रश्न 14. तानसेन किसके दरबार में संगीतज्ञ था ?
उत्तर – अकबर

प्रश्न 15. कौन 4 वर्ष तक अकबर का संरक्षक रहा ?
उत्तर – बैरम खान

प्रश्न 16. पंडित रविशंकर का संबंध किस वाद्य यंत्र से है ?
उत्तर – सितार

प्रश्न 17. मध्य रात्रि के सूर्य की भूमि के नाम से जाना जाने वाला देश कौन-सा है ?
उत्तर – नॉर्वे

प्रश्न 18. ‘लैंड ऑफ द गोल्डन पगोडा’ किसे कहते है ?
उत्तर – म्यामांर

प्रश्न 19. सबसे बड़ी कोरल रीफ ग्रेट बैरियर रीफ कहां है ?
उत्तर – आस्ट्रेलिया

प्रश्न 20. अंडमान को निकोबार से कौन-सी जलसंधि अलग करती है ?
उत्तर – 10 डिग्री चैनल