आज के सामान्य ज्ञान में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से आधुनिक इतिहास शीर्ष 180 एक लाइनर प्रश्नोत्तरों को पढ़े -In today’s General Knowledge, read the modern history top 180 one liner questions and answers for all the exams.

आज के सामान्य ज्ञान में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से आधुनिक इतिहास शीर्ष 180 एक लाइनर प्रश्नोत्तरों को पढ़े -In today’s General Knowledge, read the modern history top 180 one liner questions and answers for all the exams.

1. बंगाल का कब विभाजन हुआ ? – 15 अगस्त, 1905 ( लार्ड कर्जन द्वारा घोषणा 19 जुलाई 1905, प्रभावी 16 अक्टूबर 1905 )

2. किस गवर्नर जनरल ने भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानान्तरित करने की घोषणा की – लार्ड हार्डिंग( 1911)

3. किस वायसराय के शासनकाल में पहला फैक्ट्री अधिनियम पारित किया गया – लार्ड रिपन

4. किस प्रदेश में ब्रिटिश के विरूद्ध बिरसा मुंडा का संचलन रहा था – छोटा नागपुर

5. वायकोम सत्याग्रह (1924-25) कहाँ चलाया गया – केरल

6. पहली बार किस कारखाना अधिनियम में बच्चों की सुरक्षा के उपाय के प्रावधान किए गए – भारतीय कारखाना अधिनियम, 1881

6. पहली बार किस कारखाना अधिनियमके तहत महिला मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई – भारतीय कारखाना अधिनियम, 1891

7. आधुनिक युग का मनु’ किसे कहा जाता है – बी.आर. अम्बेडकर

8. महाराष्ट्र के एक महार परिवार से सम्बन्ध रखने वाले बी.आर. अम्बेडकरका जन्म वस्तुत: कहाँ हुआ था, जहाँ उनके पिताजी रामजी मालोजी सूबेदार मेजर के पद पर कार्यरत थे – महू छावनी, मध्यप्रदेश

9. बी.आर. अम्बेडकर की पढ़ाई-लिखाई में किसने बड़ा सहयोग दिया – बड़ौदा के महाराज ने

10. ‘अखिल भारतीय व्यापार संघ कांग्रेस (AITUC) का प्रथम अध्यक्ष कौन था – लाला लाजपत राय

11. 1899-1900 की मुण्डा क्रान्ति का नेता कौन था – बिरसा मुंडा

12 ‘अखिल भारतीय किसान सभा’ के प्रथम सत्र की अध्यक्षता किसने की – स्वामी सहजानंद

13. 1855 में संथालों ने किस अंग्रेज कमांडर को हराया – मेजर बरो

14. बम्बई में ‘अखिल भारतीय व्यापार संघ कांग्रेस'(AITUC) की स्थापना कब हुई – 1920 ई.

15. मुण्डाओं ने विद्रोह खड़ा किया – 1895 में

16. ट्रेड यूनियन आन्दोलन के क्रान्तिकारी चरण का समय था – 1926-39

17. हो विद्रोह हुआ – 1820-21 के दौरान

18. 1908 के ‘छोटा नागपुर काश्त अधिनियम’ने रोक लगाई – बेठबेगारी पर

19. मानव बलि प्रथा का निषेध करने के कारण अंग्रेजों के विरूद्ध विरोध करने वाली जनजाति का नाम बताएँ – खोंड

20. कम्युनिस्ट इंटरनेशनल का सदस्य बनने वाला पहला भारतीय कौन था – एम.एन.राय

21. एकत्र हुए भारतीयों के समूह के मुखिया थे –एम.एन.राय

22. कौन फरवरी 1918 में स्थापित यू.पी.किसान सभा की स्थापना से सम्बद्ध नहीं था – जवाहरलाल नेहरू

23. वर्ष 1765 में दीवानी प्रदान किए जाने के बाद ब्रिटिश सबसे पहले किस पर्वतीय जनजाति के सम्पर्क में आए – खासी

24. सितम्बर 1932 में ‘पूना समझौता’ (Poona Pact) महात्मा गाँधी व किनके बीच हुआ –बी.आर.अम्बेडकर

25. विशुद्ध गाँधीवादी तरीके से लड़ा गया पहला आदिवासी अहिंसक विद्रोह था – टाना भगत आन्दोलन

26. महात्मा गाँधी के नेतृत्व में चलाया गया चंपारण का नील सत्याग्रह (1917) था – नील उत्पादक कृषकों द्वारा तिनकठिया प्रथा के विरूद्ध

27. बिरसा मुण्डा का कार्य-क्षेत्र कौन सा था – राँची

28. ‘अखिल भारतीय किसान सभा’ सर्वप्रथम कहाँ आयोजित की गई – लखनऊ

29. किसके द्वारा मन्दिरों में प्रवेश के अधिकार की माँग की प्रस्तुति के कारण 1899 में तिरूनेवल्ली में भयंकर दंगे हुए थे – नाडार

30. महाराष्ट्र में ‘रामोसी कृषक जत्था’ किसने स्थापित किया था – वासुदेव बलवंत फड़के

31. अवध के ‘एका आन्दोलन’ का उद्देश्य क्या था – सरकार को लगान देना बंद करना

32. नाई-धोबी बंद’ सामाजिक बहिष्कार का एक रूप था, जो 1919 में – किसानों द्वारा प्रतापगढ़ जिलें में चलाया गया था

33. छोटा नागपुर जनजाति विद्रोह कब हुआ – 1820 ई. में

34. गाँधी का चंपारण सत्याग्रह किससे जुड़ा था – तिनकठिया

35. उलगुलान’ (महाविद्रोह) किससे जुड़ा था – बिरसा मुंडा

36. खैरवार आदिवासी आन्दोलन कब हुआ – 1874 ई.

37. मोपला आन्दोलन (1921) कहाँ हुआ था – मालाबार

38. गुलामगिरि’ का लेखक कौन था – ज्योतिबा फूले

39. पागलपंथी विद्रोह वस्तुत: एक विद्रोह था – गारों का

40. कौन-सी घटना महाराष्ट्र में घटित हुई – भील विद्रोह

41. नील आन्दोलन का जमकर समर्थन करने वाले ‘हिन्दु पैट्रियाट’ के संपादक थे – हरिश्चन्द्र मुखर्जी

42. कानपुर से प्रकाशित किस समाचारपत्र के माध्यम से विजय सिंह पथिक ने बिजोलिया आन्दोलन को समूचे भारत में चर्चा का विषय बना दिया – प्रताप

43. जस्टिस पार्टी आन्दोलन, मद्राससे कौन सम्बन्धित नहीं है – सी.एन. मुदालियार

44. द्रविड़ कड़गम/द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के संस्थापक थे – अन्नादुरै

45. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नरजनरल कौन था – लार्ड डलहौजी

46. वर्ष 1857 के विद्रोह में किसने सबसे पहले अपना बलिदान दिया– मंगल पाण्डे

47. 1857 के विद्रोह में कानपुर में सैनिकों का नेतृत्व किसने किया था – तात्या टोपे

48. 1857 के विद्रोह की शक्ति का सबसे महत्वपूर्ण तत्व कौन-सा था – हिन्दू-मुस्लिम एकता

49. रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम क्या था – मणिकर्णिका

50. भारत के शिक्षित मध्यम वर्ग के लोग- 1857 की क्रांति में तटस्थ रहे

51. 1857 में अंग्रेजी साम्राज्य के विरूद्ध पंजाब में किसने सशस्त्र विद्रोह किया – नामधारी सिखों ने

52. बिहार में 1857 की क्रांति के नेता कुँवर सिंह का देहांत कब हुआ – 9 मई, 1858

53. अंग्रेजी भारतीय सेना में चर्बीवाले कारतूसों से चलने वाली एनफील्ड राइफल कब शामिल की गई – जनवरी 1857

54 कौन-सा आयोग 1857 का विद्रोह दमन के बाद भारतीय फौज के नवसंगठन से सम्बन्धित है – पील आयोग

55. 1857 के विद्रोह को किस उर्दू कवि ने देखा था – मिर्जा गालिब

56. कौन 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों का सबसे कट्टर दुश्मन था – मौलवी अहमदुल्ला शाह

57. जगदीशपुर के राजा थे – कुँवर सिंह

58. 1857 के विद्रोह का नेतृत्व बिहार में किसने किया – कुँवर सिंह

59. 1857 की क्रांति के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था – लार्ड पामर्स्टंन

60. वर्ष 1857 के विद्रोह के सन्दर्भ में किसे उसके मित्र ने धोखा दिया तथा जिसे अंग्रेजो द्वारा बन्दी बनाकर मार दिया गया – तात्या टोपे


61. कौन-सा एक क्षेत्र1857 के विद्रोह से प्रभावित नहीं था – चितौड़

62. 1857 के विद्रोह के दौरान दिल्ली में विद्रोह का सैन्य-नेतृत्व किसने किया – बख्त खाँ

63. सर्वप्रथम किसने 1857 के विद्रोह के तुरन्त बाद इसे एक ”राष्ट्रीय विद्रोह” की संज्ञा दी – बैंजामिन डिजरायली

64. 1857 की क्रान्ति के सम्बन्ध में किसने कहा: ‘यह विद्रोह 77 भारत की स्वतंत्रता के लिए सुनियोजित युद्ध था – वी.डी.सावरकर

65. जातीय आधार पर 1857 के विद्रोह के दमन में अंग्रेजों का सहयोग करने वाले थे – सिख्, गोरखा, पठान

66. किसे 1857 के विद्रोह की सबसे कमजोर कड़ी के रूप में देखा जाताहै – बहादुरशाह-II

67. 1857 के विद्रोह की असफलता के बाद बहादुरशाह II को कहाँ निर्वासित कर दिया गया – रंगून

68. वह कौन-सा ब्रिटिश सेनापति था, जिसकी 1857 के विद्रोह को दबाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही – कैम्पबेल

69. 1857 की क्रांति का चिन्ह क्या निश्चित किया गया था – कमल एवं चपाती

70. 1857 के विद्रोह के बाद ब्रिटिश सरकार ने सिपाहियों का इन प्रांतों से चयन किया – गोरखा, सिख एवं पंजाबी उत्तर प्रांत से

71. भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन का सरकारी इतिहासकार था – एस.एन.सेन

72. मंगल पाण्डे कहाँ के विप्लव से जुड़े हैं – बैरकपुर

73. आधुनिक इतिहासकार, जिसने 1857 के विद्रोह को ‘स्वतंत्रता की पहली लड़ाई’ कहा था– वी.डी.सावरकर

74. मेरठ में विद्रोह आरम्भ हुआ – 10 मई, 1857 को

75. 1857 का विद्रोह कहाँ से प्रारम्भ हुआ – मेरठ

76. 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण था – चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग आरम्भ करना

77. मंगल पाण्डे, जिसने अकेले 1857 ई. में विद्रोह का सूत्रपात किया, सम्बन्धित था – 34वीं नेटिव इंफैंट्री से

78. बेगम हजरत महल ने 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किस शहर से किया था– लखनऊ

79. 1857 का विद्रोह मुख्यत: किस कारण से असफल रहा – किसी सामान्य योजना और केन्द्रीय संगठन की कमी

80. किसने 1857 के विद्रोह को एक ‘षडयंत्र’ की संज्ञा दी –जेम्स आउट्रम व डब्ल्यू. टेलर

81. किस वर्ग ने 1857 के विद्रोह में भाग नहीं लिया –साहूकार और जमींदार

82. 1857 में किसने इलाहबाद को आपातकालीन मुख्यालय बनाया था – लार्ड कैनिंग

83. गुडकरी विद्रोह (1844) का केन्द्र था – कोल्हापुर

84. 1857 के बरेली विद्रोह का नेता कौन था – खान बहादुर

85. आजादी की पहली लड़ाई 1857 में किसने भाग नहीं लिया – भगत सिंह

86. किसने 1857 में अंग्रेजों से संघर्ष किया – शहादत खान

87. भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का मुख्य तात्कालिक कारण था – अंग्रेजों का धर्म में हस्तक्षेप का संदेह

88. 1857 में भारत में हुए विद्रोह के एक नेता तात्या टोपे का मूल नाम क्या था – रामचन्द्र पाण्डुरंग

89. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के 1885-1905 की अवधि को कहा जाता है – उदारवादी चरण

90. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली बैठक किस शहर में हुई थी – बम्बई

91. कांग्रेसी नेताओं में से किसको ‘भारत का महान वृद्ध व्यक्ति'(Grand Old Man of India) कहा जाता है –दादाभाई नौराजी

92. किस गवर्नरजनरल के कार्यकाल के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बनी थी – लार्ड डफरिन

93. भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 1904 किस वायसराय के काल में पारित किया गया था – लार्ड कर्जन

94. भारतीय सिविल सेवा (ICS) में चुने गए पहले भारतीय का नाम था – सत्येन्द्र नाथ टैगोर

95. इंडियन नेशनल कांग्रेस के संस्थापक कौन थे – एलन ओक्टोवियन ह्यूम

96. हरमिट ऑफ शिमला’ किसे कहा जाता है – ए.ओ.ह्यूम

97. वह कौन-सा प्रथम भारतीय था, जो ब्रिटिश संसद के लिए निर्वाचित हुआ – दादाभाई नौरोजी

98. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन लगभग आखिरी समय पर पूना से बम्बई स्थानांतरित किया गया, क्योकि – पूना में हैजा फैलने के कारण संयोजक कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन का स्थान पूना से बम्बई बदलने पर विवश हुए थे।

99. किसने कहा था : ‘कांग्रेसपतन के लिए लड़खड़ा रही है, मेरी सबसे बड़ी अभिलाषा, जब तक मैं भारत में हूँ, कांग्रेस की शांतिपूर्ण समाप्ति में सहयोग करना है’– लार्ड कर्जन

100. अधिकतर नरमपंथी नेता थे – शहरी क्षेत्रों से

101. 1905 में बंगाल विभाजन किस वायसराय ने किया – लार्ड कर्जन

102. भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस की स्थापना की गई वर्ष – 1885 में

103. किसने इण्डियन नेशनल कांग्रेस की नरमदलीय राजनीति की व्यवस्थित आलोचना ‘न्यू लैंप्स फॉर ओल्ड’ शीर्षक लेखों की श्रृंखला में की – अरविंद घोष

104. मद्रास महाजन सभा की स्थापना की गई, वर्ष – 1884 में

105. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1905 के बनारस अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे – गोपाल कृष्ण गोखले

106. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष कौन थे –डब्ल्यू.सी. बनर्जी

107. दादाभाई नौरोजी ने 1866 ई. में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन की स्थापना कहाँ की – लंदन

108. भारतीय नेताओं में से किसे ब्रिटिश द्वारा इंडियन सिविल सर्विस से बर्खास्त किया गया था – सुरेन्द्रनाथ बनर्जी

109. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम सत्र की बैठक में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया था – 72

110. ब्रिटिश साम्राज्य के अन्तर्गत स्वशासन की माँग सबसे पहले किसने और कब की – दादाभाई नौरोजी ने 1904 ई. में

111. उदारवादियों का सबसे प्रमुख योगदान था – ब्रिटिश शोषण नीति कीओर जनता का ध्यान खींचना

112. किसने कहा था : ‘हमे मर्दों की तरह खुलकर कहना चाहिए कि हम अपनी मज्जा तक राजभक्त हैं, हमें अंग्रेजीराज्य से हुए फायदों का ज्ञान है’– दादाभाई नौरोजी

113. किसने कहा था : ‘भारतवर्ष तलवार के बल पर जीता गया था और तलवार के बल पर उसे ब्रितानी कब्जे में रखा जाएगा’– एल्गिन

114. भारतीय राष्ट्रीयआन्दोलन के 1905-1917 की अवधि को कहा जाता है – उग्रवादी चरण

115. भारत में उग्र राष्ट्रीयता के जन्मदाता तथा निर्भयता से राष्ट्र की वेदना को प्रकट करने वाले प्रथम भारतीय थे – बाल गंगाधर तिलक

116. भारत के विभाजन को टालने का अन्तिम अवसर समाप्त हो गया था – कैबिनेट मिशन को अस्वीकार करने के साथ ही

117. गदर पार्टी के एक प्रमुख नेता थे – हरदयाल

118. किसने गाड़ी पर यह मानकर बम फेंका था कि उसमें मुजफ्फरपुर के न्यायाधीश किंग्सफोर्ड बैठे थे – खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी

119. ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और उसे मैं लेकर रहूँगा’- यह किसने कहा – बाल गंगाधर तिलक

120. मॉर्ले-मिण्टो रिफॉर्म्स को किस वर्ष में प्रस्तुत किया गया था – 1909

​121. भारतीय परिषद् अधिनियम, 1909 का सर्वग्राह्य नाम है – मॉर्ले-मिण्टो सुधार

​122. साम्प्रदायिक निर्वाचन क्षेत्रों की पद्धति की शुरूआत भारत में किसक द्वारा हुई – 1909 का मॉर्ले-मिण्टो रिफॉर्म्स

​123. भारत में गरमदलीय आन्दोलन का पिता किसे कहा जाता है – बाल गंगाधर तिलक

​124. कौन पहले एक क्रांतिकारी थे जो बाद में एक योगी और दार्शनिक बन गए – अरविंदो घोष

​125. वर्ष 1909 में मैडम भीका जी कामा पेरिस में कौन-सा समाचार-पत्र प्रकाशित करती थी –पैट्रियट

126. भारत में मुस्लिम लीग की स्थापना किस वर्ष हुई थी – 1906 ई. में

127. 1916 ई. में मद्रास मेंहोमरूल मूवमेंट के प्रवर्तक कौन थीं – एनी बेसेंट

128. बाल गंगाधर तिलक द्वारा शुरू की गई साप्ताहिक पत्रिकाकौन-सी थी – केसरी

129. ‘ शेर-ए-पंजाब’ किसका उपनाम है – लाला लालपत राय

130. कांग्रेस-लीग समझौता (लखनऊ समझौता,1916) का दूरगामी परिणाम क्या हुआ – भारत का विभाजन तथा पाकिस्तान का निर्माण

131. भारतीय इतिहास में 1912 का ऐतिहासिक महत्व क्या था – राजधानी का कोलकाता से दिल्ली स्थानान्तरण

132. अनुशीलन समिति संबद्ध है – वी.डी. सावरकर

133. किस गवर्नर जनरल ने 1911 में भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानान्तरित करने की घोषणा की – लार्ड हार्डिंग

134. ‘अल हिलाल’ समाचार-पत्र किसके द्वारा राष्ट्रीयता के प्रचार के लिए शुरू किया गया था – अबुल कलाम आजाद

135. ‘पंजाब केसरी’ का खिताब किसको दिया गया था – लाला लाजपत राय

136. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का प्रथम विभाजन कब हुआ था – 1907 ई. में

137. मुस्लिम लीग की स्थापना का श्रेय जाता है – सलीमुल्ला

138. स्वदेशी आन्दोलन शुरू किया गया था – बंगाल विभाजन के विरोध के रूप में

139. बंगाल विभाजन के विरूद्ध विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था – सुरेन्द्रनाथबनर्जी ने

140. 1907 के कांग्रेस के सूरत अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की – डॉ. रास बिहारी घोष

141. अनुशीलन समिति’ थी – एक क्रांतिकारी संगठन

142. किसने कहा था : ‘कांग्रेस आन्दोलन न तो लोगों द्वारा प्रेरित था, न ही यह उनके द्वारा सोचा या योजनाबद्ध किया गया था’– लाला लाजपत राय

143. ‘निष्क्रिय विरोध’ (Passive Resistance) के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया – अरविन्द घोष

144. बंगाल 1905 में विभाजित हुआ जिसके विरोध के फलस्वरूप यह पुन: एकीकृत हुआ – 1911 ई. में

145. युद्ध के समय भारत की रक्षा के कानून के प्रावधानों को, जिसे 1915 में पंजाब के गदर के विरूद्ध इस्तेमाल किया गया था, शांति के समय भी जारी रखना चाहा था – लार्ड हार्डिंग

146. 1906 में मिण्टो से शिमला में मिले मुसलमानों के शिष्टमंडल ने प्रार्थना की – मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन वर्ग

147. किस नेता ने 1906 में कलकता कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता की – दादाभाई नौरोजी

148. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन गरमपंथियों के प्रभावधीन आया – 1906 के बाद

149. 1908 में बाल गंगाधर तिलक को जेल हुई – 6 वर्ष की

150. बिहार, बंगाल से अलग हुआ – 1912 में

151. होमरूल आन्दोलन, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक नये चरण के आरम्भ का द्योतक था, क्योंकि – इसने देश के सामने स्वशासन (Self Government) की एक ठोस योजना रखी

152. गदर पार्टी की स्थापना हुई, वर्ष – 1913 में

153. किसने ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना की थी – नवाब सलीमुल्लाह खाँ ने

154. गदर क्रांति छिड़ने का सबसे महत्वपूर्णकारण क्या था – प्रथम विश्व युद्ध का शुरू होना

155. किस अधिवेशन में होमरूल समर्थकअपनी राजनीतिक शक्ति का सफलतापूर्वकप्रदर्शन कर सके – काँग्रेस का 1916 का लखनऊ अधिवेशन

156. वारीन्द्र कुमार घोष के क्रियाकलापों ने एक गुप्त क्रांतिकारी संगठन को बंगाल में जन्म दिया – अनुशीलन समिति

157. किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विरूद्ध’अनुनय, विनय और विरोध’ की राजनीति का दोष लगाया था – बाल गंगाधर तिलक

158. किस भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन का शीर्ष गीत बना ‘वंदे मातरम्’– स्वदेशी आन्दोलन

159. अतिवादियों व उदारवादियों के पुनर्मिलन की प्रक्रिया में प्रमुख शिल्पी कौन थीं – ऐनी बेसेंट

160. किसे भारतीय ‘अशांति के जनक’ के रूप में जाना जाता है – बाल गंगाधर तिलक

161. 1915-16 में दो होमरूल लीग आरम्भ की गई थी नेतृत्व में – तिलक व ऐनी बेसेंट के

162. राष्ट्रीय आन्दोलन की अवधि में जिस घटना ने मतभेद के बीज बोज बोये एवं अन्तत: देश का विभाजन कराया, थी – विधानसभाओं में मुसलमानोंके लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्रों व स्थानों का आरक्षण

163. किसके अन्तर्गत भारत में सर्वप्रथम सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई – रेग्युलेटिंग एक्ट; 1773

164. पत्रकार के कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जेल जाने वाले प्रथम भारतीय थे – बाल गंगाधर तिलक

165. महाराष्ट्र में गणपति उत्सव आरम्भ करने का श्रेय किसको प्राप्त है – बाल गंगाधर तिलक

166. ‘गोदान’ और ‘गबन’ दोनों एक ही लेखक की रचनाएँ है । उनका नाम क्या है – मुंशी प्रेमचन्द्र

167. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (B.H.U.) पुस्तक किसने लिखी है – मदन मोहन मालवीय

168. ‘गिल्टी मैन ऑफ इंडियाज पार्टीशन’ पुस्तक किसने लिखी है – डॉ. राममनोहर लोहिया

169. किस विद्रोह को बंकिम चन्द्र चटर्जी ने अपने उपन्यास ‘आनंदमठ’ में उल्लेख कर प्रसिद्ध किया – सन्यासी विद्रोह

170. लेक्चर्स फ्रॉम कोलंबो टू अल्मोड़ा’ किस एक के अनुभवों पर आधारित है – स्वामी विवेकानंद

171. मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड की रिपोर्ट आधार बनी – भारत सरकार अधिनियम, 1919

172. 1854 की वुड विज्ञप्ति (Wood’s Dispatch) में अभिव्यक्त शिक्षा का लक्ष्य था – भारत में पाश्चात्य संस्कृति का विस्तार

173. 1942 के क्रिप्स मिशन का एक महत्वपूर्ण पहलू था – द्वितीय विश्व यु्द्ध के तुरन्त पश्चात भारत संघ की स्थापना करना और उसे डोमिनियन पद प्रदान करना

175. 1935 के भारत अधिनियम (India Act) द्वारा प्रस्तावित फेडरल यूनियन में राजसी प्रांतो को शामिल करने के पीछे अंग्रेजों की असली मंशा थी – राष्ट्रवादी नेताओं के साम्राज्यवादी विरोधी सिद्धान्तों को व्यर्थ करने के लिए राजाओं का इस्तेमाल करना

176. ‘गोल्डन थ्रेशहोल्ड’ नामक कविता संग्रह की रचयिता कौन हैं – सरोजनी नायडू

177. 1935 के भारत सरकार अधिनियम की कौन-सी एक विशेषता नहीं था – केन्द्र के साथ ही राज्यों में द्वैध शासन (Diarchy)

178. भारत में ब्रिटेन के सभी संवैधानिक प्रयोगों में सबसे कम समय तक चला – 1909 का इंडियन कौंसिल एक्ट

179. ‘इसका प्रस्ताव मई में आया। इसमें अभी भी भारत को विभाजन मुक्त रखने की आकांक्षा थी जिसका ब्रिटिश प्रांतों से मिलकर बने एक संघीय राज्य का स्वरूप होना था’ – उपर्युक्त उद्धरण का सम्बन्ध है – कैबिनेट मिशन से

180. भारतीय राष्ट्रीयकांग्रेस की सबसे पहली महिला अध्यक्ष थी – ऐनी बेसेंट