करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –27 February-2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –27 February-2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –27  February-2023– Current Affairs Questions And Answers


प्रश्न 1.  हाल ही में नई दिल्ली में वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए संगीत नाटक अकादमी की फैलोशिप (अकादमी रत्न) और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार किसके द्वारा प्रदान किए गये?

a) द्रौपदी मुर्मू

b) नरेन्द्र मोदी

c) जी किशन रेड्डी

d) अर्जुन राम मेघवाल 

Ans :- द्रौपदी मुर्मू – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए संगीत नाटक अकादमी की फैलोशिप (अकादमी रत्न) और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए।  प्रदर्शन कला के क्षेत्र में आठ प्रतिष्ठित हस्तियों को संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप दी गई, जबकि संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक, लोक और कठपुतली के क्षेत्र के 128 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 

 

प्रश्न 2. हाल ही में ‘द एग्रीकल्चर इनोवेशन मिशन फॉर क्लाइमेट’ पहल में कौन सा देश शामिल हुआ हैं?

a) भारत

b) नेपाल

c) अमेरिका

d) कनाडा

Ans :- भारत – हाल ही में भारत ‘द एग्रीकल्चर इनोवेशन मिशन फॉर क्लाइमेट’ पहल में शामिल हुआ हैं। द एग्रीकल्चर इनोवेशन मिशन फॉर क्लाइमेट संयुक्त राज्य अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात की एक संयुक्त पहल है। अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात ने नवंबर 2021 में AIM4C पहल को लॉन्च किया था। AIM4C जलवायु-स्मार्ट कृषि और खाद्य प्रणालियों में निवेश और नवाचार का समर्थन करता है। 

 

प्रश्न  3. हाल ही में लीकोरिस (मुलेठी) की खेती का आयोजन करने वाला पहला राज्य कौन सा है?

a) असम

b) केरल

c) त्रिपुरा

d) हिमाचल प्रदेश

Ans :- हिमाचल प्रदेश -हिमाचल प्रदेश लीकोरिस (मुलेठी) की खेती का आयोजन करने वाला भारत का पहला राज्य बन जाएगा। पहली बार मुलेठी (ग्लाइसीराइजा ग्लबरा) की रोपण सामग्री किसानों को व्यावसायिक रूप से खेती करने के लिए वितरित की गई। भारत में मुलेठी की मांग अधिक है क्योंकि इसका उपयोग न केवल मसाले के रूप में किया जाता है बल्कि आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जाता है।

 

 

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से किस शहर में चार दिवसीय राष्ट्रीय बागवानी मेला आयोजित किया जा रहा है ?

a) जोधपुर

b) बेंगलुरू

c) कानपूर

d) मालदा

Ans :- बेंगलुरू -केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 22 फरवरी 2023 को बेंगलुरु , कर्नाटक में चार दिवसीय राष्ट्रीय बागवानी मेले का उद्घाटन किया ।उत्पादक किसानों के लाभ के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ( ICAR ) के तहत भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान , बेंगलुरु द्वारा विकसित वीनतम तकनीकों को प्रदर्शित करने के लिए मेले का आयोजन किया जाता है ।

 

प्रश्न 5. हाल ही में भारतीय नौसेना ने समुद्री सुरक्षा में सूचना साझा करने के लिये किस देश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है? 

a) सेशेल्स

b) मलेशिया

c) श्रीलंका

d) मॉरिशस

Ans :- सेशेल्स -भारत और सेशेल्स ने समुद्री सुरक्षा सहित प्रमुख क्षेत्रों में और व्हाइट शिपिंग जानकारी साझा करने पर छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जो कि दोनों देशों को गैर-सैन्य वाणिज्यिक जहाजों की पहचान और आंदोलन के बारे में डेटा का आदान-प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। 

इसका उद्देश्य समुद्री डोमेन जागरूकता बढ़ाने, सूचना साझा करने और विशेषज्ञता विकास की दिशा में दोनों केंद्रों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है। 

IFC-IOR की स्थापना वर्ष 2018 में हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सूचना साझाकरण के लिए की गयी थी। 

 

प्रश्न 6.हाल ही में दिल्ली में अखिल भारतीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन किसने किया?

a) नरेंद्र मोदी

b) अमित शाह

c) पीयूष गोयल

d) अनुराग सिंह ठाकुर

Ans :- अनुराग सिंह ठाकुर – युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 24 फरवरी को नई दिल्ली में तीन दिवसीय अखिल भारतीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। चैंपियनशिप का आयोजन कोरिया-भारत राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने के मौके पर किया गया। इस बार अखिल भारतीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप दोनों देशों के बीच खेल विनिमय कार्यक्रम के रूप में 24 फरवरी से 26 फरवरी तक तीन दिनों के लिए नई दिल्ली के के डी जाधव इंडोर कुश्ती हॉल, इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित की गई।

 

प्रश्न 7.हाल ही में एशिया आर्थिक संवाद किस शहर में शुरू हुआ है?

a) सूरत

b) पुणे

c) जयपुर

d) नई दिल्ली

Ans :- पुणे  –एशिया आर्थिक संवाद तीन दिवसीय आयोजन 23 फरवरी 2023 को पुणे, महाराष्ट्र में शुरू हुआ। इसकी सह-मेजबानी पुणे इंटरनेशनल सेंटर के सहयोग से की जा रही है। यह संस्करण एशिया आर्थिक संवाद का सातवां संस्करण है। यह भू-अर्थशास्त्र पर विदेश मंत्रालय का वार्षिक प्रमुख कार्यक्रम है।

एशिया आर्थिक संवाद 2023 की थीम :- ‘एशिया और उभरती हुई विश्व व्यवस्था’।संवाद के दौरान, ग्लोबल ग्रोथ प्रॉस्पेक्ट्स, हाउ द ग्लोबल साउथ विल शेप द जी20 एजेंडा और मेटावर्स जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

 

प्रश्न 8. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विश्व बैंक के अध्यक्ष के लिए किसे नॉमिनेट किया है?

a) नील मोहन 

b) डेविड मलपास

c) अजयपाल सिंह बंगा

d) हरविंदर सिंह

Ans :- अजयपाल सिंह बंगा  -अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मास्टरकार्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजयपाल सिंह बंगा को विश्व बैंक का अगला अध्यक्ष नामित किया है। अजयपाल सिंह बंगा एक भारतीय-अमेरिकी है। वह वर्तमान में जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी फर्मों में से एक है।  वर्ल्ड बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डेविड मलपास ने जून में अपना पद छोड़ने का ऐलान किया है। मलपास को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प द्वारा चुना गया था।

 

प्रश्न 9.हाल ही में जी7 वित्त प्रमुखों की बैठक किस शहर में आयोजित हुई?

a) मुंबई

b) गुरुग्राम

c) बेंगलुरु

d) इंदौर

Ans :- बेंगलुरु – जी7 वित्त प्रमुखों की बैठक 23 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित हुई। ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) के वित्तीय प्रमुखों ने रूस के खिलाफ उपायों पर चर्चा करने के लिए बैठक आयोजित की गई ताकि वह यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर सके।G7 समूह के सदस्य देश ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। भारत G7 समूह का सदस्य नहीं है।

जी7 का गठन :- 1975

 

प्रश्न 10. प्रतिवर्ष केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस कब मनाया जाता हैं?

a) 22 फरवरी 

b) 23 फरवरी

c) 24 फरवरी

d) 25 फरवरी

Ans :- 24 फरवरी –  प्रतिवर्ष 24 फरवरी को पूरे भारत में केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य ‘केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड’ के प्रयासों, सेवाओं और योगदान का सम्मान करना है। 24 फरवरी 1944 को ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नमक अधिनियम’ के अधिनियमन को चिह्नित करने के लिए केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है।