करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –03-March-2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –03-March-2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –03-March-2023– Current Affairs Questions And Answers


प्रश्न 1. संन्यास के 10 साल बाद वानखेड़े में किस खिलाडी की आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा की गयी है?

a. वीरेंद्र सहवग
b. आशीष नेहरा
c. मुनाफ पटेल
d. संचिन तेंदुलकर

उत्तर : संचिन तेंदुलकर – संन्यास के 10 साल बाद वानखेड़े में महान खिलाडी सचिन तेंदुलकर की आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा की गयी है. प्रतिमा का अनावरण 23 अप्रैल को किया जाएगा। यह दिग्गज का 50 वां जन्मदिन होगा.

प्रश्न 2. बोला टिनुबु को हाल ही में किस देश का नया राष्ट्रपति चुना गया है?

a. जापान
b. चीन
c.चेक
d. नाइजीरिया

उत्तर : नाइजीरिया – बोला टिनुबु को हाल ही में नाइजीरिया का नया राष्ट्रपति चुना गया है. उन्हें अफ्रीका के सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश नाइजीरिया के राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई है। इससे पहले वे लागोस राज्य के गर्वनर रहे हैं.

प्रश्न 3. जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और किस देश ने हाल ही में आपूर्ति श्रृंखला के लिए ‘चिप 4’ वार्ता शुरू की है?

a. चीन
b. चेक
c.भारत
d. ताइवान

उत्तर : ताइवान – ताइवान, जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया ने हाल ही में आपूर्ति श्रृंखला के लिए ‘चिप 4’ वार्ता शुरू की है. देशो ने सेमीकंडक्टर की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए एक नए अमेरिकी नेतृत्व वाले ढांचे के तहत वरिष्ट अधिकारियों की पहली बैठक आयोजित की है.

प्रश्न 4. जीएसएम ने हाल ही में किस देश को “गवर्नमेंट लीडरशिप अवार्ड 2023” से सम्मानित किया है?

a. भारत
b. कनाडा
c.ऑस्ट्रेलिया
d. अफ्रीका

उत्तर : भारत – जीएसएम (Global System For Mobile) ने भारत को दूरसंचार सुधारों और सक्षम नीतियों पर बेहतरीन कार्य करने के लिए हाल ही में “गवर्नमेंट लीडरशिप अवार्ड 2023” से सम्मानित किया है. जीएसएम ने दूरसंचार सुधारों और सक्षम नीतियों पर देश के शानदार फोकस की वैश्विक मान्यता और स्वीकृति है.

प्रश्न 5. निम्न में से किस राज्य की GIFT सिटी में दो ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय स्थापित किये जायेंगे?

a. केरल
b. गुजरात
c. महाराष्ट्र
d. दिल्ली

उत्तर : गुजरात – गुजरात की GIFT सिटी में दो ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय स्थापित किये जायेंगे. ये दो ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय वोलोंगोंग और डीकिन – जल्द ही गुजरात के ‘गिफ्ट सिटी’ में कैंपस स्थापित होंगे.

प्रश्न 6. रक्षा मंत्रालय को हाल ही में कितने स्वदेशी एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम खरीदने के लिए भारतीय सेना से एक प्रस्ताव मिला है?

a. 110
b. 210
c. 310
d. 410

उत्तर : 310 – भारत के रक्षा मंत्रालय को हाल ही में चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर तैनाती के लिए मेक इन इंडिया के तहत 310 स्वदेशी एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम खरीदने के लिए भारतीय सेना से एक प्रस्ताव मिला है.

प्रश्न 7. आईआरसीटीसी और किस बैंक ने भारत का सबसे पुरस्कृत सह-ब्रांडेड यात्रा क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है?

a. बैंक ऑफ़ इंडिया
b. एचडीएफसी बैंक
c. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
d. यस बैंक

उत्तर : एचडीएफसी बैंक – इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्प लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक ने हाल ही में भारत का सबसे पुरस्कृत सह-ब्रांडेड यात्रा क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. यह सह-ब्रांडेड कार्ड विशेष रूप से एनपीसीआई के रूपे नेटवर्क पर उपलब्ध है.

प्रश्न 8. एम.यू.एम. अली साबरी 2 मार्च 2023 से रायसीना संवाद के आठवें संस्करण में भाग लेंगे। वह किस देश के विदेश मंत्री हैं ?

a. केरल
b. गुजरात
c. महाराष्ट्र
d. श्रीलंका

उत्तर : संवाद भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है जो नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। मंत्री “हीलिंग ए डिवाइडेड वर्ल्ड” और “बाइट्स ऑफ प्रॉमिस: हाउ कैन टेक्नोलॉजी लिफ्ट कम्युनिटीज” विषयों पर चर्चा में भाग लेंगे।

प्रश्न 9. 1 मार्च 2023 को 47वां नागरिक लेखा दिवस कहाँ मनाया गया ?

a. नई दिल्ली
b. पंजाब
c. गुजरात
d. मध्य प्रदेश

उत्तर : नई दिल्ली इस मौके पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। संघ सरकार के खातों के रखरखाव को लेखापरीक्षा से अलग करने के बाद भारतीय नागरिक लेखा सेवा का गठन 1976 में किया गया था।

प्रश्न 10. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में किस राज्य में 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया है?

a. केरल
b. पंजाब
c. गुजरात
d. मध्य प्रदेश

उत्तर : मध्य प्रदेश – केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के रीवा में 204 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 2,444 करोड़ रुपये की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया है.