करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 05 January 2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 05 January 2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 05 January 2023– Current Affairs Questions And Answers


प्रश्न 1. दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (DERC) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

प्रवेश कुमार श्रीवास्तव
राजीव कुमार श्रीवास्तव
सुशिल कुमार श्रीवास्तव
अमित कुमार श्रीवास्तव

उत्तर : राजीव कुमार श्रीवास्तव – दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (DERC) का नया अध्यक्ष दिल्ली उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजीव कुमार श्रीवास्तव कोनियुक्त किया गया है।

प्रश्न 2. उत्तर प्रदेश का किस गाँव (जिला) को आईजीआरएस रैंकिंग मे दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है?

मलकपुर
अनूपशहर
आहार
देवरिया

उत्तर : देवरिया -देवरिया जिले को पूरे प्रदेश में जन शिकायतों के निस्तारण के लिये एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) रैंकिंग मे दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रश्न 3. सरकार ने राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन कितने करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की?

19744 करोड़
19784 करोड़
18744 करोड़
19344 करोड़

उत्तर : 19744 करोड़ – सरकार ने राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के लिए देश को 2047 तक ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के लिए 19744 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की।

प्रश्न 4. एनईआईएलआईटी ने साइबर सुरक्षा कौशल प्रशिक्षण के लिए किस कंपनी ने साथ गठबंधन की घोषणा की?

आईबीएम
अल्फाबेट इंक
माइक्रोसॉफ्ट
नेटफ्लिक्स

उत्तर : माइक्रोसॉफ्ट – नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एंड इंफॉरमेशन टेक्‍नोलॉजी (NEILIT) तथा माइक्रोसॉफ्ट ने देश में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में मौजूदा कुशल पेशेवरों के अंतर को पाटने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत गठबंधन की घोषणा की।

प्रश्न 5. कौनसा देश एशिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने हाल ही में हाइड्रोजन संचालित ट्रेन शुरू की है?

भारत
जापान
चीन
अमेरिका

उत्तर : चीन – एशिया में चीन पहला और दुनिया का दूसरा देश बन गया है जिसने हाइड्रोजन संचालित शहरी ट्रेनों को लॉन्च किया है. जर्मनी विश्व का पहला देश है जिसने हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनों की शुरुआत सितंबर 2022 में की थी।

प्रश्न 6. वर्ष 2022 में कौन सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी?

सयेना नेहवाल
पीवी सिंधु
मैरी कोम
साक्षी मालिक

उत्तर : पीवी सिंधु – फोर्ब्स ने वर्ष के अंत में विश्व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 25 महिला खिलाड़ियों की सूची जारी की। जिसमें पीवी सिंधु को 12वां स्थान प्राप्त हुआ। इस सूची में प्रथम स्थान 25 वर्षीय की नाओमी ओसाका को मिला।

प्रश्न 7. किसे हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया?

करेन बास
रिक कारूसो
एमी वाकेलैंड
एरिक एम. गार्सेटी

उत्तर : एरिक एम. गार्सेटी – लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक एम. गार्सेटी को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया।

प्रश्न 8. जनवरी 2023 में गान नगाई उत्सव किस राज्य में मनाया जा रहा है ?

असम
मेघालय
मणिपुर
त्रिपुरा

उत्तर : मणिपुर – जनवरी 2023 में गान नगाई उत्सव मणिपुर राज्य में मनाया जा रहा है

प्रश्न 9. जनवरी 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 18वें राष्ट्रीय स्काउट और गाइड का उद्घाटन किस राज्य में किया ?

उत्तर प्रदेश
राजस्थान
गुजरात
दिल्ली

उत्तर : राजस्थान – जनवरी 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 18वें राष्ट्रीय स्काउट और गाइड का उद्घाटन राजस्थान राज्य में किया

प्रश्न 10. जनवरी 2023 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में निम्न में से किन देशों को गैर स्थाई सदस्य के रूप में 2 साल का कार्यकाल शुरू किया?

जापान
स्विट्जरलैंड
इक्वाडोर
उपरोक्त सभी

उत्तर : जनवरी 2023 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में निम्न में से जापान, स्विट्जरलैंड,इक्वाडोर सभी देशों को गैर स्थाई सदस्य के रूप में 2 साल का कार्यकाल शुरू किया