करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –11 January 2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –11 January 2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –11 January 2023– Current Affairs Questions And Answers


प्रश्न 1. 11 जनवरी को निम्न में से कौनसा दिवस मनाया जाता है?

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस
राष्ट्रीय खेल दिवस
राष्ट्रीय बालिका दिवस

उत्तर : राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस – 11 जनवरी को राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य मानव तस्करी पीड़ितों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता फैलाना और उनके अधिकारों को बढ़ावा देना और एवं उनकी रक्षा करना है।

प्रश्न 2. हाल ही में किस फुटबॉल खलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है?

ह्यूगो लोरिस
हैरी केने
ओलिवर गिरौंद
माइक मैगनन

उत्तर : ह्यूगो लोरिस – फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना के हाथों मिली हार के बाद फ्रांस के कप्तान और गोलकीपर ह्यूगो लोरिस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है।

प्रश्न 3. 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन कहाँ पर किया जाएगा?

इम्फाल
हुबली
उदयपुर
मेरठ

उत्तर : हुबली – 12 जनवरी को कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

प्रश्न 4. किसे हाल ही में ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ से सम्मानित किया गया है?

पुनीत रंजन
अरविन्द कृष्णा
राज सुब्रमण्यम
अशोक सुब्रमण्यम

उत्तर : राज सुब्रमण्यम – हाल ही में प्रतिष्ठित ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ से विश्व की सबसे बड़ी एक्सप्रेस परिवहन कंपनी फेडएक्स कार्पोरेशन के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज सुब्रमण्यम को सम्मानित किया गया है।

प्रश्न 5. इंदौर में 3 दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन कितने प्रवासी भारतीयों को विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया?

21
87
67
27

उत्तर : 27 – इंदौर में 3 दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन इस आयोजन के अंतिम दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया।

प्रश्न 6. किसे अमेरिकी राज्य टेक्सास में फोर्ट बेंड टोल रोड अथॉरिटी के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया है?

अरुण धैर्यवान
स्वपन धैर्यवान
केशव धैर्यवान
निलेश धैर्यवान

उत्तर : स्वपन धैर्यवान – अमेरिकी राज्य टेक्सास में भारतीय मूल के स्वपन धैर्यवान को फोर्ट बेंड टोल रोड अथॉरिटी और ग्रैंड पार्कवे टोल रोड अथॉरिटी के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 7. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मर्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में एक पोलो खिलाड़ी की कितने फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया?

120
110
160
130

उत्तर : 120 – मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के मर्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक पोलो खिलाड़ी की 120 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रश्न 8. कौनसा देश ‘वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ का आयोजन करेगा?

भारत
जापान
श्रीलंका
ब्राजील

उत्तर : भारत – 12-13 जनवरी को भारत में वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर बैठक का आयोजन किया जाने वाला है जिसमे 120 से अधिक देशों को आमंत्रित किया जा रहा है.

प्रश्न 9. जनवरी 2023 में अमूल के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी ने अपने पद से इस्तीफा दिया वह इस पद पर कब से कार्यरत है?

2011
2014
2012
2010

उत्तर : 2010 – जनवरी 2023 में अमूल के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी ने अपने पद से इस्तीफा दिया वह इस पद पर 2010 से कार्यरत है

प्रश्न 10. जनवरी 2023 में एडिलेड अंतरराष्ट्रीय पुरुष एकल का खिताब किसने जीता?

नोवाक जोकोविच
रिफिल नडाल
सेबेस्टियन
उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : नोवाक जोकोविच – जनवरी 2023 में एडिलेड अंतरराष्ट्रीय पुरुष एकल का खिताब नोवाक जोकोविच ने जीता