करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –14 January 2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –14 January 2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –14 January 2023– Current Affairs Questions And Answers


प्रश्न 1. इंफोसिस के पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार एस किस कंपनी ने हाल ही में सीईओ और बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है?

एक्सेंचर
विप्रो
डेलॉयट
कॉग्निजेंट

उत्तर : कॉग्निजेंट (Cognizant) – इंफोसिस के पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार एस को कॉग्निजेंट आईटी प्रमुख ने अपनी कंपनी के लिए नए सीईओ और बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है.

प्रश्न 2. अधंता नियंत्रण के लिए पॉलिसी लागू करने वाला कौनसा राज्य हाल ही में देश का पहला राज्य बना?

मध्य प्रदेश
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
गोवा

उत्तर : राजस्थान – निरोगी राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में एक अभिनव पहल करते हुये देश में पहली बार ‘राइट टू साइट विजन’ के उद्देश्य के साथ अंधता नियंत्रण पॉलिसी लागू की गयी है।

प्रश्न 3. हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन हो गया, वे किस राजनितिक पार्टी के अध्यक्ष थे?

जनता दल यूनाइटेड
कांग्रेज
त्रिनुमुल कांग्रेस
बसपा
उत्तर : जनता दल यूनाइटेड – 75 वर्ष की आयु में जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव हाल ही में निधन हो गया।

प्रश्न 4. गुजरात में मकर संक्रांति के दौरान जीवदया को प्रधानता देने के लिए व्यापक स्वरूप से किस अभियान का आयोजन किया गया है?

दस दिवसीय धान अभियान-2023
दस दिवसीय आहार अभियान-2023
दस दिवसीय करुणा अभियान-2023
दस दिवसीय शिक्षा अभियान-2023

उत्तर: दस दिवसीय करुणा अभियान-2023 – राज्य में मकर संक्रांति के दौरान घायल पक्षियों के प्राण बचाने तथा जीवदया को प्रधानता देने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने व्यापक स्वरूप से दस दिवसीय करुणा अभियान-2023 का आयोजन किया गया है। इस अभियान को और सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1962 तथा वॉट्सएप नंबर 8320002000 भी घोषित किए गए हैं।

प्रश्न 5. सुदर्शन पटनायक ने विश्व कप हॉकी की थीम पर ‘चक दे ​​इंडिया’ संदेश के साथ चावल की भूसी से मोजेक कलाकृति बनाई वे कौन है?

प्रसिद्ध रेत कलाकार
संगीतकार
लेखक
कवि

उत्तर : प्रसिद्ध रेत कलाकार – पहली बार पश्चिमी ओडिशा के सोनपुर में प्रसिद्ध रेत कलाकार एवं पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने विश्व कप हॉकी की थीम पर ‘चक दे ​​इंडिया’ संदेश के साथ चावल की भूसी से मोजेक कलाकृति बनाई।

प्रश्न 6. किस एजेंसी विश्लेषण के अनुसार पृथ्वी की सतह का औसत तापमान 2022 में 2015 के साथ पांचवें सबसे गर्म वर्ष के रूप में दर्ज हुआ?

इसरो
जाक्सा
नासा
इनमे से कोई नहीं

उत्तर : नासा – पृथ्वी की सतह का औसत तापमान अमेरिका की नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) द्वारा जारी एक विश्लेषण के अनुसार, 2022 में 2015 के साथ पांचवें सबसे गर्म वर्ष के रूप में दर्ज हुआ।

प्रश्न 7. किस शहर में विश्व के सबसे लंबे रिवर क्रूज-एमवी गंगा विलास को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई?

जयपुर
मेरठ
चंडीगड़
वाराणसी

उत्तर : वाराणसी – वाराणसी में विश्व के सबसे लंबे रिवर क्रूज-एमवी गंगा विलास को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाई और काशी के गंगापार क्षेत्र में नई टेंट सिटी का उद्घाटन किया।

प्रश्न 8. किस राज्य ने 12 घंटे में 4,500 पेनल्टी किक लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया ?

कर्णाटक
केरल
चंडीगड़
वाराणसी

उत्तर : जनवरी 2023 में 12 घंटे में 4,500 पेनल्टी किक लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।

प्रश्न 9. किस देश ने अपने स्कूली छात्रों के लिए पंजाबी को नवीनतम भाषा के रूप में अपनाने की घोषणा की ?

ऑस्ट्रेलिया
जर्मनी
यूक्रेन
अमेरिका

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया – ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने जनवरी 2022 में पंजाबी को अपने स्कूली छात्रों के लिए नवीनतम भाषा के रूप में अपनाने की घोषणा की।


प्रश्न 10. हाल ही में खबरों में रहा सोलेदार किस देश में स्थित है ?

यूक्रेन
ऑस्ट्रेलिया
जर्मनी
अमेरिका

उत्तर : यूक्रेन – सोलेदार, जिसे पहले कार्लो-लिबनेखतोवस्क के नाम से जाना जाता था, बख्मुत रायन में एक शहर है, जो यूक्रेन के डोनेट्स्क ओब्लास्ट में स्थित है