आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 01 November, 20233– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 01 November, 20233– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 01 November, 20233– Current Affairs Questions And Answer


1.किस देश के शेनझोउ-16 के अंतरिक्ष यात्री हाल ही में पृथ्वी पर सुरक्षित पहुंचे?

(ए) चीन

(बी)जापान

(सी) नेपाल

(डी)जर्मनी

उत्तर:- चीन: शेनझोउ-16 का समूह पांच माह के अंतरिक्ष स्टेशन मिशन को पूर्ण करने के बाद हाल ही में सुरक्षित पृथ्वी पर पहुंचा।

2.  ओड़िशा के नवनियुक्त राज्यपाल के रूप में किसने शपथ ली?

(ए)रघुवर दास

(बी)अमित दास

(सी) कुलदीप दास

(डी)मित दास

उत्तर:-. रघुवर दास: राजभवन, भुवनेश्वर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओड़िशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास ने हाल ही में ओड़िशा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

3. एक नवंबर को निम्न में से किस राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है?

(ए) मध्यप्रदेश

(बी)असम

(सी)बिहार

(डी) उड़ीसा

उत्तर:-मध्यप्रदेश: प्रति वर्ष 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाता है।1 नवंबर 1956 में अस्तित्व में आए इस प्रदेश को पहले मध्य भारत कहकर संबोधित किया जाता था। इसका पुनर्गठन भाषायी आधार पर हुआ. डॉ. पट्टाभि सीतारामैया मध्यप्रदेश के पहले राज्यपाल हुए। जबकि पहले मुख्यमंत्री के रूप में पं. रविशंकर शुक्ल ने शपथ ली थी।

Q4. पीएम मोदी द्वारा स्टीम इंजन वाली किस राज्य की पहली हेरिटेज ट्रेन का शुभारंभ किया गया?

(ए) गुजरात

(बी)आंध्र प्रदेश

(सी) गुजरात

(डी)राजस्थान

उत्तर:-गुजरात : देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी और एकता नगर रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद के लिए .ट्रेन का शुभारंभ किया 

5. अगरतला-अखौरा रेल परियोजना भारत एवं किस देश से संबंधित है?

(ए) नेपाल

(बी) भूटान

(सी) बांग्लादेश

(डी) श्रीलंका

उत्तर:-(सी) बांग्लादेश –  अगरतला-अखौरा रेल परियोजना भारत और बांग्लादेश के बीच एक रेलवे लिंक परियोजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना संयुक्त रूप से क्रॉस बॉर्डर रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। यह रेलवे लिंक परियोजना दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देगी। इसके शुरू होने के बाद अगरतला-कोलकाता मार्ग पर यात्रा का समय 31 घंटे से घटकर 10 घंटे रह जाएगा।

6. गुजरात की पहली हेरिटेज ट्रेन को किसने हरी झंडी दिखाई?

(ए) नरेंद्र मोदी

(बी) अमित शाह

(सी)राजनाथ सिंह

(डी) रतन टाटा

उत्तर:-(ए) नरेंद्र मोदी –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की पहली हेरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी. इस ट्रेन का इंटीरियर लकड़ी से बनाया गया है। तीन कोच वाली यह ट्रेन ‘एकता नगर’ या ‘केवड़िया’ को अहमदाबाद से जोड़ेगी. गौरतलब है कि केवड़िया में ही सरदार वल्लभाई पटेल का स्मारक ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थित है।

7. गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड किसने बनाया?

(ए) प्रियंका गोस्वामी

(बी) अदिति सिन्हा

(सी) आकांक्षा सिंह

(डी) रूपाली शाह

उत्तर:- (ए) प्रियंका गोस्वामी – उत्तर प्रदेश की प्रियंका गोस्वामी ने गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 1 घंटा 36 मिनट 35 सेकेंड में दौड़ पूरी की. महाराष्ट्र के तेजस अशोक शिरसे ने पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ 13.80 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया।

8.  वर्ष 2023 के प्रतिष्ठित बैलन डी’ओर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

(ए) एमिलियानो मार्टिनेज

(बी) लियोनेल मेसी

(सी) एर्लिंग हॉलैंड

(डी) विनीसियस जूनियर

उत्तर:- (बी) लियोनेल मेसी –  फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी को साल 2023 के प्रतिष्ठित बैलन डी’ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मेसी ने रिकॉर्ड आठवीं बार बैलन डी’ओर पुरस्कार जीता है। 67वां बैलन डी’ओर पुरस्कार फ्रांस के पेरिस में थिएटर डू चैटलेट में आयोजित किया गया था। बैलन डी’ओर फ्रांसीसी पत्रिका फ़्रांस फ़ुटबॉल द्वारा प्रस्तुत एक वार्षिक पुरस्कार है।   

9. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,000 रन पूरे करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज कौन बन गए हैं?

(ए) विराट कोहली

(बी) रोहित शर्मा

(सी) केएल राहुल

(डी) हार्दिक पंड्या

उत्तर:- (बी) रोहित शर्मा –  वनडे विश्व कप 2023 के 29वें मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,000 रन पूरे करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। रोहित यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 20वें और भारत के 5वें बल्लेबाज हैं। रोहित इस साल 1,000 वनडे रन पूरे करने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं।

10. हर वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है?

(ए) 29 अक्टूबर

(बी) 30 अक्टूबर

(सी) 31 अक्टूबर

(डी) 01 नवंबर

उत्तर:-. (सी) 31 अक्टूबर –  भारत में हर साल 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। पीएम मोदी ने गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लिया. साल 2014 में भारत सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस घोषित किया था. सरदार पटेल स्वतंत्र भारत के पहले उपप्रधानमंत्री थे।