आज के सामान्य ज्ञान में पर्यावरण अध्ययन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़े – Read important questions related to environmental studies in today’s general knowledge (CG TET Paryavaran Question Answer)

आज के सामान्य ज्ञान में पर्यावरण अध्ययन से संबंधित  महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़े – Read important questions related to environmental studies in today’s general knowledge (CG TET Paryavaran Question Answer)

(1) जलमंडल, स्थलमंडल, जैवमंडल तथा जीवोम में से पृथ्वी का सर्वाधिक बृहद पारिस्थितिक तंत्र है 

उत्तर– जैवमंडल

(2) नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.) की भारत सरकार द्वारा स्थापना की गई थी?

उत्तर– वर्ष 2010 में

(3) पर्यावरण किसी जीव के चारों तरफ घिरे भौतिक एवं जैविक दशाएं एवं उनके साथ अंतःक्रिया को सम्मिलित करता है?

 उत्तर– पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की परिभाषा के अनुसार।

(4) पृथ्वी पर पाए जाने वाले भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधों एवं जीव-जंतुओं का समूह जो हमारे चारों ओर है, सामूहिक रूप से कहलाता है?

उत्तर– पर्यावरण

(5) भारत में पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम पारित हुआ?

उत्तर– वर्ष 1986 में

(6) पर्यावरण बनता है?

उत्तर– जीवीय घटकों, भू-आकृतिक घटकों, तथा अजैव घटकों से

(7) धारणीय विकास के उपयोग के संदर्भ में अंतर-पीढ़ीगत संवेदनशीलता का विषय है? 

उत्तर– प्राकृतिक संसाधन

(8) विकास की वह अवधारणा जिसके तहत वर्तमान की आवश्कताओं के साथ-साथ भविष्य की आवश्कताओं को भी ध्यान में रखाता है?

 उत्तर– धारणीय विकास

(9) वर्ष 2002 में जोहान्सबर्ग में आयोजित पृथ्वी सम्मलेन का मुख्य  मुद्दा था?

उत्तर– सतत विकास

(10) संयुक्त राष्ट्र संघ ने सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals-SDGS) का निर्धारण किया है, वे हैं? 

उत्तर– कुल – 17

(11) देश की प्राकृतिक पूंजी में सम्मिलित किए जाते हैं?

उत्तर–  वन, जल तथा खनिज

(12) वे संसाधन, जो हमें प्रकृति द्वारा प्रदत्त होते हैं, कहलाते हैं?

उत्तर– प्राकृतिक पूंजी अथवा प्राकृतिक संसाधन

(13) वर्ष 1972 में आयोजित किया गया था?

 उत्तर– स्टॉक होम अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मलेन

(14) सौर विकिरण की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है?

उत्तर– जल चक्र में

(15) राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान(NEERI) अवस्थित है?

 उत्तर– नागपुर में

(16) सतत विकास के लिए आवश्यक है?

उत्तर– जैविक विविधता का संरक्षण, प्रदूषण का निरोध एवं नियंत्रण तथा निर्धनता को घटाना

(17) पृथ्वी शिखर सम्मलेन का योजन किया गया था?

उत्तर–  रियो में

(18) संयुक्त राष्ट्र  संघ द्वारा पर्यावरा एवं सतत विकास पर पहला पृथ्वी शिखर सम्मलेन आयोजित किया गया?

 उत्तर– वर्ष 1992 में रियो डी जनेरिया (ब्राजील) में

(19)  पृथ्वी के चारों ओर गैसों के समूह को कहते ?

उत्तर– वायुमंडल

(20) नोबल गैसों में से वह गैस जो वायु में नहीं पाई जाती है?

उत्तर–  रेडॉन

(21) वातावरण में सर्वाधिक प्रतिशत है?

उत्तर–  नाइट्रोजन का 

(22) पृथ्वी के कार्बन चक्र में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को नहीं बढ़ाता है?

उत्तर– प्रकाश संश्लेषण

(23) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP-United Nations Environment Programme) की स्थापना हुई थी?

 उत्तर– वर्ष 1972 में

(24) EPA का पूर्ण रूप है?

उत्तर– इन्वायरमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी

(25) स्वपोषी (स्वपोषज) स्तर पर उत्पादन को कहा जाता है?

 उत्तर–  प्राथमिक उत्पादकता

(26)  परपोषी (विषम पोषणज) स्तर के उत्पादन के संदर्भ में आता है?

 उत्तर–  द्वितीयक उत्पादकता

(27)  ‘जैव-विविधता पर अभिसमय’ एवं ‘जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र ढांचा अभिसमय’ के लिए वित्तीय क्रियाविधि के रूप में काम करता है?

 उत्तर–   भूमंडलीय पर्यावरण सुविधा (GEF)

(28) कृत्रिम पारिस्थितिक तंत्र है?

 उत्तर–  धान का खेत

(29) खाद्य श्रृंखला उस क्रम का निदर्शन करती है जिसमें जीवों की एक श्रृंखला एक-दूसरे के आहार द्वारा होती है?

 उत्तर– पोषित

(30) जीव विज्ञान की एक शाखा है जिसमें जीव समुदायों तथा उनके वातावरण के मध्य पारस्परिक संबंधों का अध्ययन करते हैं?

 उत्तर– पारिस्थितकी