करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –30 -March-2023– Current Affairs Questions And Answer

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –30 -March-2023– Current Affairs Questions And Answer

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –30-March-2023– Current Affairs Questions And Answer


1. विश्व बैंक ने किस राज्य में स्वच्छ पेयजल के लिए 363 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण स्वीकृत किया है?

(ए) उत्तर प्रदेश
(बी) असम
(सी) बिहार
(डी) कर्नाटक

उत्तर:- (डी) कर्नाटक – विश्व बैंक ने कर्नाटक में 2 मिलियन ग्रामीण परिवारों को नल से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए 363 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है। विश्व बैंक के एक बयान में कहा गया है कि कर्नाटक का लगभग 77 प्रतिशत क्षेत्र शुष्क या अर्ध-शुष्क है, साथ ही इस क्षेत्र में भूजल की कमी है और पानी की गुणवत्ता भी लगातार बिगड़ रही है. विश्व बैंक की स्थापना 1944 में हुई थी और इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में स्थित है।

2. हाल ही में किस बैंक ने अपनी पहली इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी जारी की है?

(ए) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
(बी) बंधन बैंक
(सी) एक्सिस बैंक
(डी) यस बैंक

उत्तर:- (डी) यस बैंक – यस बैंक ने अपनी पहली इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी (e-BG) जारी करने के लिए नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड (NeSL) के साथ सहयोग किया है। इसमें डिजिटल मुद्रांकन और हस्ताक्षर शामिल हैं, जिससे बैंक गारंटी जारी करने में लगने वाला समय कम हो जाता है। यह बैंक 2004 में स्थापित किया गया था और इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। यस बैंक के वर्तमान सीईओ प्रशांत कुमार हैं।

3. एससीओ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक किस शहर में होगी?

(ए) बीजिंग
(बी) नई दिल्ली
(सी) मास्को
(डी) अस्ताना

उत्तर:-(बी) नई दिल्ली – नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता एनएसए अजीत कुमार डोभाल कर रहे हैं. इसमें मध्य एशियाई देशों के कई उच्च स्तरीय प्रतिनिधि व्यक्तिगत रूप से भाग ले रहे हैं। पाकिस्तान और चीन के भी एससीओ-एनएसए की बैठक में वर्चुअली शामिल होने की संभावना है।

4. केंद्र सरकार ने सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए कितने करोड़ रुपये मंजूर किए हैं?

(ए) 800 करोड़
(बी) 600 करोड़
(सी) 700 करोड़
(डी) 900 करोड़

उत्तर:-(ए) 800 करोड़ – देशभर में सात हजार 432 पब्लिक फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार ने फेम स्कीम फेज-2 के तहत आठ सौ करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के बड़े पैमाने पर उपयोग के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 2015 में फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (फेम) इंडिया योजना तैयार की है। इस योजना के पहले चरण को 01 अप्रैल, 2015 से 2 वर्ष की अवधि के लिए अनुमोदित किया गया था।

5 . हाल ही में किस देश ने राष्ट्रीय जीनोम रणनीति शुरू की है?

(ए) कतर
(बी) भारत
(सी) संयुक्त अरब अमीरात
(डी) चीन

उत्तर:-(सी) संयुक्त अरब अमीरात – यूएई ने हाल ही में अपनी राष्ट्रीय जीनोम रणनीति शुरू की है जिसका उद्देश्य जीनोमिक कार्यक्रमों के विकास और कार्यान्वयन का समर्थन करना है। रणनीति दस साल तक चलेगी और देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकताओं को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

6. सरकार ने पैन-आधार लिंकिंग की समय सीमा कब तक बढ़ा दी है?

(ए) 30 जून 2023
(बी) 31 मार्च 2023
(सी) 30 जुलाई 2023
(डी) 30 अगस्त 2023

उत्तर:- (ए) 30 जून 2023 – सरकार ने पैन-आधार को लिंक करने की समय सीमा फिर से बढ़ा दी है। सरकार ने करदाताओं को कुछ और समय देते हुए पैन और आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दिया है। अब तक 51 करोड़ से ज्यादा पैन कार्ड को आधार से लिंक किया जा चुका है।

7 . अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (IBA) के उपाध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?

(ए) अजय सिंह
(b) गगन मोहंती
(सी) विजेंदर सिंह
(डी) मैरी कॉम

उत्तर:-(क) अजय सिंह – भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (IBA) का उपाध्यक्ष चुना गया है। महिला विश्व चैम्पियनशिप के समापन के बाद आयोजित आईबीए निदेशक मंडल की बैठक के दौरान अजय सिंह की नियुक्ति की पुष्टि की गई। वह IBA के तीसरे उपाध्यक्ष बन गए हैं और 2026 तक यूक्रेन के वलोडिमिर प्रोडिवस और सर्बिया के अब्दुलमुतालिम अबकारोव के साथ इस पद पर बने रहेंगे। IBA की स्थापना वर्ष 1946 में हुई थी और इसका मुख्यालय लुसाने, स्विट्जरलैंड में है।