आज के महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान में पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के प्रश्नोत्तर पढ़े – In today’s important general knowledge, read the questions and answers of environment and ecology

आज के महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान में पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के प्रश्नोत्तर पढ़े – In today’s important general knowledge, read the questions and answers of environment and ecology
  1. विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना कब हुई ?
    उत्तर – 23 मार्च 1950
  2.  विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है ?
    उत्तर – 5 जून
  3. पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस किस वर्ष मनाया गया ?
    उत्तर -1973 में
  4. पारिस्थितिकी तंत्र की संकल्पना किसने दी ?
    उत्तर – टांसले ने
  5. पारिस्थितिकी निशे / आला की संकल्पना किसने दी ?
    उत्तर -जोसेफ ग्रीनल
  6. भारत में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ ?
    उत्तर – 1986
  7. हरित विकास ( ग्रीन डेवलपमेंट ) के लेखक कौन हैं ?
    उत्तर – डॉ . एडम्स
  8. सौर विकिरण की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका किस चक्र में है ?
    उत्तर -जल चक्र में
  9. राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान ( NEERI ) कहाँ पर अवस्थित है ?
    उत्तर -नागपुर ( महाराष्ट्र )
  10. NEERI की स्थापना कब और किसके रूप में हुई थी ?
    उत्तर – 1958 में CPHERI
  11. पहला पृथ्वी शिखर सम्मलेन ( 1992 ) कहाँ पर हुआ ?
    उत्तर – रियो डी जेनेरियो
  12. वायु में नाइट्रोजन की मात्रा कितनी होती है ?
    उत्तर – 78 %
  13. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ( UNEP ) का मुख्यालय कहाँ पर
    उत्तर -नैरोबी ( केन्या ) में
  14. ग्रीनपीस इंटरनेशनल का मुख्यालय कहाँ पर है ?
    उत्तर – एम्स्टर्डम ( नीदरलैंड ) में
  15. पर्यावरण के प्रति मैत्रीपूर्ण उत्पादों के लिए कौनसा प्रमाणपत्र दिया जाता है ?
    उत्तर – इकोमार्क
  16. भारत के किस राज्य में ग्रीन हाउस इफेक्ट के माध्यम से कृषि की गई ?
    उत्तर – पंजाब
  17. इकोमार्क प्रमाणपत्र किसके द्वारा दिया जाता है ?
    उत्तर – ब्यूरो और इंडियन स्टेंडर्ड द्वारा
  18. समुद्र में भीतर उत्पन्न होने वाले भूकम्प से कौनसी आपदा उत्पन्न होती है ?
    उत्तर – सुनामी
  19. एक मनुष्य के जीवन को पूर्णतः धारणीय करने हेतु पर्याप्त न्यूनतम भूमि को क्या कहा जाता है ?
    उत्तर – पारिस्थितिकीय पदछाया
  20. किस प्रकार का पारिस्थितिकी तंत्र पृथ्वी के सर्वाधिक भाग पर फैला हुआ है ?
    उत्तर – सामुद्रिक
  21. पारिस्थितिकी तंत्र श्रृंखला में उच्चतम पोषक स्तर किसे प्राप्त है ?
    उत्तर – सर्वाहारी को
  22. समुद्री वातावरण के मुख्य प्राथमिक उत्पादक कौन हैं ?
    उत्तर – फाइटोप्लैंकटंस
  23. पर्यावरण शत्रु या पर्यावरण आतंकवादी पौधा कौनसा है ?
    उत्तर -यूकेलिप्टिस
  24. दो भिन्न समुदायों के बीच का संक्रांति क्षेत्र क्या कहलाता है ?
    उत्तर – इकोटोन
  25. पृथ्वी पर सर्वाधिक स्थायी पारिस्थितिकी तंत्र कौनसा है ?
    उत्तर -महासागर
  26. पारिस्थितिकी तंत्र में तत्वों का चक्रण किस नाम से जाना जाता है ?
    उत्तर – जैव भूरासायनिक चक्र
  27. यह किस आंदोलन का नारा है ‘ पारिस्थितिकी स्थायी मितव्ययिता है ’?
    उत्तर – चिपको आंदोलन
  28. भारतीय संसद ने जैव विविधता अधिनियम कब पास किया ?
    उत्तर -11 दिसम्बर , 2002 को
  29. गिद्धों की संख्या में आई भारी कमी का कारण कौनसा रसायन है ?
    उत्तर -डिक्लोफिनेक सोडियम
  30. इंडियन फ्लाइंग फॉक्स किस जीव की प्रजाति है ?
    उत्तर -चमगादड़
  31. भारत में जैव विविधता के हॉटस्पॉट कौनसे हैं ?
    उत्तर -पूर्वी हिमालय व पश्चिमी घाट
  32. जैव विविधता के सन्दर्भ में हॉट स्पॉट शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया ?
    उत्तर -नार्मन मायर्स
  33. किसी प्रजाति को अपने प्राकृतिक आवास में कितने वर्षों तक न देखे जाने पर विलुप्त माना जाता है ?
    उत्तर – 50 वर्ष
  34. विलुप्त हुई प्रजातियों को किस बुक में सूचीबद्ध किया जाता है ?
    उत्तर -रेड डाटा बुक
  35. सर्वाधिक जैव विविधता कहाँ पायी जाती है ?
    उत्तर – उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन
  36. विश्व नमभूमि दिवस ( world wetlands day ) कब मनाया जाता
    उत्तर -2 फरवरी
  37. नम भूमि के संरक्षण से सम्बन्धित सम्मलेन कौनसा था ?
    उत्तर -रामसर सम्मलेन
  38. ग्रीन हाउस गैसों की संकल्पना किसने दी थी ?
    उत्तर -जोसेफ फोरियर
  39. वैश्विक तापमान से सम्बन्धित संधि है ?
    उत्तर – क्योटो प्रोटोकॉल
  40. कार्बन क्रेडिट की विचारधारा किस संधि के बाद से सामने आई ?
    उत्तर – क्योटो प्रोटोकॉल
  41. पृथ्वी के औसत तापमान में पिछली शताब्दी से कितनी वृद्धि हुई
    उत्तर -0.8 डिग्री सेल्सियस
  42. जुगाली करते समय पशुओं के मुँह से कौनसी गैस निकलती है ?
    उत्तर – मेथेन
  43. कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को कम करने के लिए कार्बन टैक्स लगाने वाला विश्व का पहला देश ?
    उत्तर -न्यूजीलैण्ड
  44. ओजोन परत मुख्यतः वायुमंडल के किस मंडल जाती है ?
    उत्तर -समतापमंडल ( स्ट्रेटोस्फीयर ) में
  45. ओजोन परत पृथ्वी की सतह से कितनी ऊँचाई पर पायी जाती
    उत्तर -20-35 किमी
  46. अन्तर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस कब मनाया जाता है ?
    उत्तर -16 सितम्बर
  47. ओजोन परत के क्षय के लिए सर्वाधिक उत्तरदायी गैस कौनसी है ?
    उत्तर -क्लोरोफ्लोरोकार्बन ( CFC )
  48. भारत के किस राज्य में वनों का सर्वाधिक क्षेत्रफल है ?
    उत्तर – मध्य प्रदेश
  49. भारत में वनों की सर्वाधिक प्रतिशतता वाला राज्य कौनसा है ?
    उत्तर -मिजोरम
  50. भारत में मेंग्रोव का सबसे बड़ा क्षेत्र किस राज्य में पाया जाता है ?
    उत्तर -सुंदरवन ( प . बंगाल )
  51. अपना वन अपना धन योजना किस राज्य द्वारा शुरू की गयी थी ?
    उत्तर -हिमाचल प्रदेश
  52. भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम कब लागू हुआ ?
    उत्तर – 9 सितम्बर , 1972
  53. भारतीय वन्यजीव संस्थान कहाँ पर अवस्थित है ?
    उत्तर – देहरादून ( उत्तराखंड )
  54. वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फण्ड का प्रतीक कौनसा जानवर है ?
    उत्तर – जॉइंट पांडा
  55. विश्व का सर्वाधिक वनाच्छादित प्रतिशतता वाला देश कौनसा है ?
    उत्तर – सूरीनाम
  56. विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया जाता है ?
    उत्तर – 3 मार्च को
  57. भारत में वन्यजीव सप्ताह कब मनाया जाता है ?
    उत्तर – 2-8 अक्टूबर
  58. वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए कौनसा पुरस्कार दिया जाता है ?
    उत्तर – अमृता देवी स्मृति पुरस्कार
  59. भारत सरकार ने बाघ परियोजना कब शुरू की ?
    उत्तर – अप्रैल 1973
  60. बेतवा राष्ट्रीय पार्क की स्थापना किस परियोजना के तहत् की गयी थी ?
    उत्तर -बाघ परियोजना
  61. भारत में हाथी परियोजना की शुरूआत कब की गयी ?
    फरवरी 1992
  62. भारत में एक सींग वाला गेंडा कहाँ पाया जाता है ?
    उत्तर – असम व प . बंगाल
  63. भारत में साइबेरियन सारस के लिए आदर्श प्राकृतिक स्थान कौनसा है ?
    उत्तर – केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान ( राजस्थान )
  64. बाघों के लिए संरक्षित क्षेत्र सरिस्का किस राज्य में अवस्थित है ?
    उत्तर – राजस्थान
  65. भारत का प्रथम तितली उद्यान कौनसा है ?
    उत्तर – बन्नरघट्टा जैविकी उद्यान ( बेंगलूरू )
  66. नीलगिरि की मेघ बकरियाँ कहाँ पायी जाती हैं ?
    उत्तर – इराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान में
  67. संयुक्त राज्य अमरीका का पहला राष्ट्रीय पार्क कौनसा है ?
    उत्तर – यलोस्टोन नेशनल पार्क
  68. मानव निर्मित पर्यावरणीय प्रदूषण को क्या कहा जाता है ?
    उत्तर -एन्थोपोजेनिक
  69. पेट्रोल , डीजल , कोयला आदि ईंधनों के दहन से मुख्यतः किस तरह का प्रदूषण होता है ?
    उत्तर – वायु प्रदूषण
  70. अधूरे प्रज्जवलन द्वारा मोटर कार व सिगरेट से निकलने वाली गैस ?
    उत्तर -कार्बन मोनोऑक्साइड
  71. कौनसी गैस मानव रक्त में उपस्थित हीमोग्लोबिन के साथ मिलकर कार्बोक्सीहीमोग्लोबिन बनाती है ?
    उत्तर – कार्बन मोनोऑक्साइड
  72. सर्वाधिक रासायनिक प्रदूषण किस उद्योग के मलबे से होता है ?
    उत्तर -चमड़ा उद्योग
  73. अम्लीय वर्षा किसके कारण होती है ?
    उत्तर – नाइट्रस ऑक्साइड व सल्फर डाइऑक्साइड
  74. जैव विविधता को विकसित होने में कितना समय लगा ?
    उत्तर -लाखों वर्ष
  75. जैव विविधता का अध्ययन के अंतर्गत समूह बनाने के क्रम में क्या सुनिश्चित किया जाता है ?
    उत्तर – वह विशिष्ट लक्षण जो जीवधारियों में मौलिक अंतर उत्पन्न करते हैं
  76. समुद्र में रहने वाले 5 जीवों के नाम ?
    उत्तर -प्रवाल , हेल , ऑक्टोपस , स्टार फिश , सार्क
  77. किसी जीव के लक्षण से क्या तात्पर्य है ?
    उत्तर – उस जीव का कोई विशिष्ट रूप या विशिष्ट कार्य
  78. पौधों का शरीर किस आधार पर विकसित होता है ?
    उत्तर – भोजन बनाने की क्षमता के आधार पर
  79. जन्तुओं का शरीर किस आधार पर विकसित होता है ?
    उत्तर – भोजन ग्रहण करने के आधार पर
  80. किस आधार पर पौधों और जन्तुओं को भिन्न आधारों पर रखा जाता है ?
    उत्तर -भोजन बनाने और भोजन ग्रहण करने के आधार पर
  81. शरीर में होने वाले परिवर्तन किस पर निर्भर करते हैं ?
    उत्तर – शरीर की बनावट पर
  82. जीवों का वर्गीकरण किस वाद से सम्बन्धित है ?
    उत्तर – जैव विकासवाद से
  83. जैव विकासवाद की अवधारणा किसने दी थी ?
    उत्तर – डार्विन ने
  84. डार्विन की जैव विकास की अवधारणा कब प्रकाशित हुई ?
    उत्तर – सन् 1859 में
  85. डार्विन की पुस्तक द ओरिजिन ऑफ स्पीसीज नामक पुस्तक से -किन और कब 3 वैज्ञानिकों ने सारे सजीवों को किंगडम नमक वर्गों में विभाजित किया था ?
    उत्तर -अन्सर्ट हेकेल ( 1894 ) रॉबर्ट वहीटेकर ( 1959 ) तथा कार्ल बोस ( 1977 ) ने
  86. वहीटेकर के वर्गीकरण के पाँच किंगडम कौन से हैं ?
    उत्तर – मोनेरा , प्रोटिस्टा , फंजाई , प्लांटी , और एनिमेलिया
  87. जीवों को किन उपसमूह में बाँटा गया है ?
    उत्तर – जगत , जंतु संघ , वर्ग , गण , कुल , वंश , जाति ,
  88. वर्गीकरण की आधारभूत इकाई तक के किस प्रकार पहुँचते हैं ?
    उत्तर – वर्गीकरण के पदानुक्रम क्रम में जीवों को विभिन्न लक्षणों के आधार पर छोटे से छोटे समूह में बाँटते हुए आधारभूत इकाई तक पहुँचते हैं
  89. किस जाति में किस रूप में काफी समानता होती है ?
    उत्तर – बाह्य रूप में
  90. मोनेरा वर्ग के जीव पोषण के आधार पर कैसे हो सकते हैं ?
    उत्तर – स्वपोषी और विषमपोषी
  91. मोनेरा वर्ग के 3 उदाहरण ?
    उत्तर – जीवाणु , नीली हरी शैवाल , माइकोप्लाज्मा
  92. प्रोटिस्टा वर्ग के 3 उदाहरण ?
    उत्तर – एक कोशीय शैवाल , प्रोटोजोवा , डाइएटमस
  93. प्रोटिस्टा वर्ग में गमन के लिए कौनसी संरचनाएं पाई जाती हैं ?
    उत्तर – सिलिया , फ्लैजेला
  94. फंजाई पोषण के लिए किस पर निर्भर करती है ?
    उत्तर – सड़े – गले कार्बनिक पदार्थों पर
  95. फंजाई को मृतजीवी क्यों कहते हैं ?
    उत्तर – सड़े – गले कार्बनिक पदार्थों पर निर्भर करती है इसलिए इसे मृतजीवी कहते हैं
  96. फंजाई के दो उदाहरण ?
    उत्तर – यीस्ट , मशरूम
  97. सहजीविता किसे कहते हैं ?
    उत्तर – कवको की कुछ जातियाँ नीले हरे शैवाल के साथ अथार्थ अंतर्संबन्ध बनाती हैं जिसे सहजीविता कहते हैं
  98. लाइकेन क्या है ?
    उत्तर – पेड़ों की छालों पर रंगीन धब्बों के रूप में दिखाई देने वाले जो कवकों और नीले हरे सवालों की सहजीविता से बनते हैं उन्हें लाइकेन कहते हैं
  99. फंजाई कैसे जीव हैं ?
    उत्तर – फजाई विषमपोषी यूकेरियोटिक जीव हैं
  100. एनीमिया वर्ग में कौनसे जीव आते हैं ?
    उत्तर – इस वर्ग में सभी बहुकोशिकीय यूकैरियोटिक जीव आते हैं जिसमें कोशिका भित्ति नहीं पाई जाती है
  101. पौधों में वर्गीकरण के क्या प्रमुख आधार हैं ?
    उत्तर – ( i ) पादप शरीर के प्रमुख घटक पूरी तरह विकसित और निवेदित है या नहीं ( ii ) पादप शरीर में जल और अन्य पदार्थों के लिए विशिस्ट ऊतकों की उपस्थिति ( iii ) बीज की धारण की क्षमता
  102. परजीवियों के 3 उदाहरण ?
    उत्तर – गोल कृमि , फाइलेरिया कृमि , पिन कृमि ,
  103. एनिलिडा वर्ग के तीन उदाहरण ?
    उत्तर – केंचुआ , नीरिस , जोंक
  104. एनिलिडा वर्ग में कौन – कौनसे तंत्र पाए जाते हैं ?
    उत्तर – संवहन , पाचन , उत्सर्जन और तंत्रिका तंत्र
  105. जंतु जगत का सबसे बड़ा संघ कौनसा है ?
    उत्तर – आर्थोपोडा
  106. आर्थोपोडा के 5 उदाहरण ?
    उत्तर – प्रॉन , तितली , मक्खी , मकड़ी , बिच्छू , केकड़ा
  107. मोटानेफ्रीडिया किसे कहते हैं ?
    उत्तर – मोलस्का को वर्ग में जोड़ीदार अंगों से उत्सर्जन की क्रिया को मोटानेफ्रीडिया कहते हैं
  108. मोलस्का वर्ग के 3 उदाहरण ?
    उत्तर – यूनियो , घोंघा , ऑक्टोपस
  109. इकाइनोडर्मेटा वर्ग के दो उदाहरण ?
    उत्तर – स्टारफिश , समुद्री आर्चिन
  110. प्रोटोकॉर्डेटा को कार्डेट वर्ग में किस स्तर का जन्तु मानते हैं ?
    उत्तर – सबसे निचले स्तर का जन्तु
  111. प्रोटोकॉर्डेटा वर्ग के 3 उदाहरण ?
    उत्तर – बैलेनोग्लासस , हार्डमेनिया , एंपियाक्स
  112. वर्टीबेटा किसे कहते हैं ?
    उत्तर – जिन जन्तुओं में वास्तविक मेरुदंड और अंतः काल होता है तथा पेशियाँ कंकाल से जुड़ी होती हैं जो इन्हें चलने में सहायता करती हैं उन्हें वर्टीब्रेटा कहते हैं
  113. सभी कशेरुकाओं के प्रमुख लक्षण ?
    उत्तर – नोटाकार्ड , कशेरुक दंड और मेरुरज्जु , त्रिकोरक , शरीर जोड़ीदार गलफड , देह गुहा
  114. मत्स्य कहाँ पाए जाते हैं ?
    उत्तर – समुद्र तथा मीठे पानी में
  115. मत्स्य वर्ग का शरीर किससे ढका होता है ?
    उत्तर – शल्क तथा प्लेटों से
  116. मत्स्य श्वसन के लिए किस अंग का प्रयोग करते हैं ?
    उत्तर – गलफड़ों का
  117. मत्स्य के हृदय में कितने कक्ष होते हैं ?
    उत्तर – दो कक्ष
  118. किस मत्स्य में कंकाल केवल उपास्थि का बना था ?
    उत्तर – शार्क
  119. मत्स्य वर्ग के 4 उदाहरण ?
    उत्तर – टूना , रोहू स्कालियोडान , टारपीडो
  120. जल , स्थलचर कहाँ – कहाँ रहने में सक्षम है ?
    उत्तर – पानी और स्थल दोनों में
  121. असमतापी जन्तुओं के दो वर्गों के नाम ?
    उत्तर – जल , स्थलचर तथा सरीसृप
  122. सरीसृप प्राणियों का शरीर किससे ढका होता है ?
    उत्तर – शल्कों से
  123. सरीसृपों के हृदय में कितने कक्ष होते हैं ?
    उत्तर – 3
  124. सरीसृप वर्ग के 4 जन्तुओं के नाम ?
    उत्तर – कछुआ , साँप , गिरगिट , मगरमच्छ
  125. पक्षी कैसे प्राणी हैं ?
    उत्तर – समतापी प्राणी
  126. पक्षियों में आगे वाले पैर किसमें परिवर्तित हो चुके हैं ?
    उत्तर – पंखों में
  127. पक्षियों के हृदय में कितने कक्ष होते हैं ?
    उत्तर – चार कक्ष
  128. पक्षी वंश वृद्धि कैसे करते हैं ?
    उत्तर – अंडे देकर
  129. किस वैज्ञानिक ने नाम पद्धति का सबसे पहले प्रयोग किया था ?
    उत्तर – कैरोलिस लीनियस ने 18 वीं शताब्दी में
  130. वैज्ञानिक नाम पद्धति में किस बात का ध्यान रखा जाता है ?
    उत्तर – केवल जीनस एवं स्पीशीज का
  131. वैज्ञानिक नाम छपे हुए रूप में कैसे लिखा जाता है ?
    उत्तर – इटैलिक्स में
  132. प्रजाति का नाम किस प्रकार से शुरू किया जाता है ?
    उत्तर – छोटे अक्षरों से
  133. Environment शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच भाषा के Environner से हुई है जिसका अर्थ है ?
    उत्तर – घिरा हुआ
  134. पर्यावरण प्रदूषण सम्बन्धित है ?
    उत्तर – ध्वनि प्रदूषण , जल प्रदूषण , वायु प्रदूषण –
  135. वृक्षों का अध्ययन विज्ञान की किस शाखा के अन्तर्गत किया जाता है ?
    उत्तर – डेंड्रालॉजी ( dendrology )
  136. सौर ऊर्जा का स्रोत है ?
    उत्तर – नाभिकीय संलयन ( Nuclear fusion )
  137. झूम और सीढीनुमा किसका प्रकार है ?
    उत्तर – खेती
  138. विटामिन C पाया जाता है ?
    उत्तर – आंवला , संतरा , नींबू , मिर्ची
  139. पर्यावरण संरक्षण के लिए 174 देशों का 1992 में पृथ्वी सम्मेलन ‘ कहाँ आयोजित किया गया था ?
    उत्तर – ब्राजील
  140. 2002 में पृथ्वी सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था ?
    उत्तर – जोहांसबर्ग ( दक्षिण अफ्रीका )
  141. पारिस्थितिकी तंत्र ‘ का प्रयोग सर्वप्रथम किसने की थी ?
    उत्तर – टॉसले
  142. तालाब उदाहरण है ?
    उत्तर – कृत्रिम पारिस्थितिकी का
  143. कवक ( Fungi ) को खाद्य श्रृंखला में किस श्रेणी में रखा गया है ?
    उत्तर – अपघटक ( Decomposition )
  144. नेत्रहीनों को पढ़ाने के लिए किस विधि का उपयोग सम्पूर्ण विश्व में किया जाता है ?
    उत्तर – ब्रेल लिपि
  145. वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम कब बनाया गया ?
    उत्तर – 1972 में
  146. वन संरक्षण अधिनियम बना ?
    उत्तर – 1980 में
  147. पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम कब बनाया गया ?
    उत्तर – 1986
  148. जल संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम कब बना ?
    उत्तर – 1974 में
  149. पर्यावरण की सुरक्षा मूल कर्तव्य है इसका उल्लेख किस अनुच्छेद में किया गया एवं संविधान के किस संशोधन के अंतर्गत से जोड़ा गया ?
    उत्तर – अनुच्छेद 51a 42 वे संविधान संशोधन द्वारा
  150. भारतीय वन प्रबंधन संस्थान कहाँ पर स्थित है ?
    उत्तर – भोपाल में
  151. वन अनुसंधान संस्थान कहाँ पर है ?
    उत्तर – देहरादून
  152. वर्षा वन अनुसंधान संस्थान स्थित है ?
    उत्तर – जोरहाट
  153. अनुवांशिकी एवं वृक्ष प्रजनन संस्था कहाँ पर है ?
    उत्तर -कोयंबटूर
  154. उत्पादकता केन्द्र कहाँ पर है ?
    उत्तर – रांची
  155. भारत की प्रथम वन नीति का निर्माण कब हुआ ?
    उत्तर – 1894 में
  156. कछुआ संरक्षण परियोजना की शुरूआत हुई ?
    उत्तर – 1975 में
  157. गोंड संरक्षण परियोजना कब शुरू हुई ?
    उत्तर -1987 में
  158. गिद्ध संरक्षण पर योजना कब प्रारंभ की गई ?
    उत्तर – 2006 में
  159. बाघ संरक्षण पर योजना कब प्रारंभ हुई ?
    उत्तर -1973 में
  160. किस वृक्ष को पर्यावरणीय संकट माना जाता है ?
    उत्तर – यूकेलिप्टस
  161. चालबाज किस प्रकार के वन पाए जाते हैं ?
    उत्तर -विषुवतीय वर्षावन
  162. केन्द्रीय मरू क्षेत्र अनुसंधान संस्थान कहाँ पर स्थित है ?
    उत्तर – जोधपुर राजस्थान
  163. मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल सम्बन्धित है ?
    उत्तर – 1987 में ओजोन परत के संरक्षण से
  164. वियना समझौता हुआ ?
    उत्तर – 1985 में
  165. ओजोन परत से सम्बन्धित – क्योटो प्रोटोकॉल संधि किस वर्ष लागू हुई ?
    उत्तर -2005 में
  166. पृथ्वी शिखर सम्मेलन कब आयोजित किया गया ?
    उत्तर – 1992 में
  167. पृथ्वी शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया ?
    उत्तर -रियो डी जेनेरियो
  168. जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा किस सम्मेलन में की गई थी ?
    उत्तर -स्टॉकहोम सम्मेलन 1972
  169. टाइगर मैन ऑफ इंडिया किसे कहा जाता है ?
    उत्तर – कैलाश सांखला
  170. भारत में हरित क्रांति के जनक किसे कहा गया है ?
    उत्तर -डॉ . एम . एस . स्वामीनाथन
  171. भारत में पारिस्थितिकी के जनक हैं ?
    उत्तर – डॉक्टर रामदेव मिश्रा
  172. डॉल्फिन मैन ऑफ इंडिया किसे कहा जाता है ?
    उत्तर – रविंद्र कुमार सिन्हा को
  173. चिपको आंदोलन के जन्मदाता थे ?
    उत्तर – सुंदरलाल बहुगुणा