आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 26 June 2023 – Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 26 June 2023 – Current Affairs Questions And Answer

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर : 19 जून से 25 जून 2023 : Weekly Current Affairs Questions and Answers


1. फिनलैंड के नए प्रधान मंत्री के रूप में किसे चुना गया है?

(ए) सना मैरिन

(बी) एंटी रिने

(सी) पेटेरी ओर्पो

(डी) अलेक्जेंडर स्टब

उत्तर:- (सी) पेटेरी ओर्पो –  फिनलैंड में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पेटेरी ओर्पो को देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। ओर्पो चार दलों की गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। संसद में 107 सदस्यों ने उनके पक्ष में और 81 ने उनके खिलाफ वोट किया, जबकि 11 सदस्य अनुपस्थित रहे. फ़िनलैंड उत्तरी यूरोप में एक नॉर्डिक देश है। इसकी सीमा उत्तर-पश्चिम में स्वीडन, उत्तर में नॉर्वे और पूर्व में रूस से लगती है।

2.किस लेखक को प्रतिष्ठित ‘जर्मन शांति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?

(ए) चेतन भगत

(बी) सलमान रुश्दी

(सी) अरुंधति रॉय

(डी) अमीश त्रिपाठी

उत्तर:-  (बी) सलमान रुश्दी -प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी को उनके साहित्यिक कार्यों के लिए प्रतिष्ठित जर्मन शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार इसी साल 22 अक्टूबर को फ्रैंकफर्ट में दिया जाएगा. ये घोषणा सलमान रुश्दी के 76वें जन्मदिन पर की गई. रुश्दी का जन्म 19 जून 1947 को बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था। इस पुरस्कार के साथ उन्हें €25,000 ($27,300) की राशि भी दी जाएगी.  

 3. अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधान मंत्री कौन हैं?

(ए) नरेंद्र मोदी

(बी) एचडी देवेगौड़ा

(सी)मनमोहन सिंह

(डी) ए और बी दोनों

उत्तर:- (ए) नरेंद्र मोदी –  पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गये हैं. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बाद ऐसा करने वाले वह दूसरे अंतरराष्ट्रीय नेता हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने साल 2016 में अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था.  

4. हाल ही में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(ए) वेणुगोपाल अय्यर

(बी) स्वामीनाथन जानकीरमन

(सी) उर्जित पटेल

(डी) रघुराम राजन

उत्तर:- (बी) स्वामीनाथन जानकीरमन  – केंद्र सरकार ने एसबीआई के प्रबंध निदेशक (एमडी) स्वामीनाथन जानकीरमन को तीन साल के लिए आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। वह इस पद पर महेश कुमार जैन का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल इस सप्ताह समाप्त हो रहा है। महेश कुमार जैन को जून 2018 में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया था। वर्तमान में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास हैं।  

5.एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय तलवारबाज कौन हैं?

(ए) अंजू रानी

(बी) भवानी देवी

(सी) भावना कोहली

(डी) बबिता कुमारी

उत्तर:-  (बी) भवानी देवी –  भारतीय तलवारबाज भवानी देवी ने एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बनकर इतिहास रच दिया। भवानी ने सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की जेनब डेबेकोवा से 14-15 से हारकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले भवानी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मौजूदा विश्व चैंपियन और जापान की मिसाकी इमुरा को 15-10 से हराया था.  

 6. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना के लिए हल्के लड़ाकू विमान बनाने के लिए किस कंपनी के साथ समझौता किया है?

(ए) जीई एयरोस्पेस

(बी) लॉकहीड मार्टिन

(सी) एयरबस

(डी) टेस्ला

उत्तर:-  (ए) जीई एयरोस्पेस –  जीई एयरोस्पेस और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना के हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए)-एमके-2 तेजस जेट इंजन के संयुक्त उत्पादन के लिए एक समझौता किया है। इस समझौते की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान की गई थी। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी है जिसका मुख्यालय बैंगलोर में है।  

7. समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला पहला बाल्टिक देश कौन सा है?

(ए) लातविया

(बी) एस्टोनिया

(सी) लिथुआनिया

(डी) आइसलैंड

उत्तर:- (बी) एस्टोनिया –  एस्टोनिया समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला पहला बाल्टिक देश बन गया है। यह फैसला मौजूदा प्रधानमंत्री काजा कल्लास के सत्ता संभालने के कुछ महीने बाद लिया गया है. एस्टोनिया की 101 सीटों वाली संसद में समलैंगिक विवाह विधेयक पक्ष में 55 और विपक्ष में 34 वोटों के बहुमत से पारित हो गया। यह कानून साल 2024 से देश में लागू हो जाएगा.

8.  भारत ने किस देश को स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट ‘आईएनएस किरपान’ उपहार में दिया है?

(ए) वियतनाम

(बी) बांग्लादेश

(सी) भूटान

(डी) श्रीलंका

उत्तर:- (ए) वियतनाम – भारत ने वियतनाम को स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट ‘आईएनएस किरपान’ उपहार में दिया है। आईएनएस कृपाण खुकरी श्रेणी का कार्वेट है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने वियतनामी समकक्ष जनरल फान वान गैंग से भी बातचीत की. वियतनाम एक दक्षिणपूर्व एशियाई देश है, इसकी राजधानी हनोई है।

9. ‘टाइम’ पत्रिका द्वारा जारी 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों में कौन सी भारतीय कंपनी शामिल है?

(ए) टाटा समूह

(बी) रिलायंस इंडस्ट्रीज

(सी) भारती एयरटेल

(डी) एनपीसीआई

उत्तर:-  (डी) एनपीसीआई – ‘टाइम’ पत्रिका ने हाल ही में दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की अपनी वार्षिक सूची जारी की है, जिसमें ओपनएआई, स्पेसएक्स, चेस.कॉम और गूगल डीपमाइंड जैसी शीर्ष कंपनियां शामिल हैं। इस सूची में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के साथ भारत के नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) को भी जगह दी गई है। इस सूची में 12% से अधिक कंपनियां AI उद्योग से जुड़ी हैं। इसमें मुख्य रूप से OpenAI, Nvidia, Google DeepMind, Hugging Face, Metaphysics जैसी कंपनियां शामिल हैं।   

10.200 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर कौन बन गए हैं?

(ए) लियोनेल मेसी

(बी) क्रिस्टियानो रोनाल्डो

(सी) किलियन एम्बाप्पे

(डी) करीम बेंजेमा

उत्तर:- (बी) क्रिस्टियानो रोनाल्डो –  पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर बन गए हैं। रोनाल्डो ने यह उपलब्धि आइसलैंड के खिलाफ यूईएफए यूरो 2024 क्वालीफाइंग मैच के दौरान हासिल की। इस उपलब्धि के लिए उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट से भी सम्मानित किया गया।