आज का इतिहास – 03-January 2024 की महत्त्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ – Historical Events Of January – 03

आज का इतिहास – 03-January 2024 की महत्त्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ – Historical Events Of January – 03

3 January Ka Itihas (3 January की ऐतिहासिक घटनाये)

  • रवीन्द्र नाथ टैगोर ने “1894” में शांति निकेतन में ‘पौष मेला’ का उद्घाटन किया.
  • शांति निकेतन में “1901” में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला.
  • अमेरिका में “1911” में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ.
  • महात्मा गांधी “1929” में लॉर्ड इरविन से मिले.
  • टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण “1943” में किया गया.
  • फ्रांस में “1956” में एफिल टॉवर के ऊपरी हिस्से में आग लगने से नुकसान.
  • अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में “1957” में पहली बार बिजली घड़ी प्रदर्शित की गई.
  • अलास्का को “1959” में अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया.
  • देश के पहले मौसम विज्ञान राकेट ‘मेनका’ का प्रक्षेपण “1968” में किया गया.
  • बर्मा (अब म्यांमार) में “1974” में संविधान को अंगीकार किया गया.
  • इजरायल ने “1991” में 23 साल बाद सोवियत संघ में वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला.
  • अमरीका और रूस ने “1993” में अपने परमाणु हथियारों की संख्या को आधा करने पर सहमति जताई.
  • हरियाणा के डबवाली में “1995” में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत.
  • अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में “1998” में 412 लोगों की हत्या.
  • कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से “2000” में कोलकाता रखा गया.
  • काठमाण्डू में “2002” में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों ,o अपराधियों के खिलाफ सबूत सार्वजनिक किए.
  • मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान “2004” में 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गए.
  • यूएसए ने “2005” में तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ़ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की.
  • चीन की मारग्रेट चान ने “2007” में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान संभाली.
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में “2008” में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया.
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने “2009” में विधान सभा में विश्वास मत हासिल किया.
  • नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर बागा में “2015” में आतंकवादी संगठन बोको हराम के हमले में लगभग 2000 लोगों की मौत हो गयी.

3 January Famous People Birth (3 January को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)

  • सामाजिक कार्यकर्त्ता, भारत में पहली महिला शिक्षक, और मराठी भाषा में पहली महिला कवयित्री सावित्रीबाई फुले का “1831” में जन्म हुआ.
  • एशिया की सबसे पुरानी प्रिंटिंग प्रेस के संस्थापक का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुंशी नवल किशोर का “1836” में जन्म हुआ.
  • भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक जयपाल सिंह का “1903” में जन्म हुआ.
  • प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद का “1915” में जन्म हुआ.
  • ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक “1927” में जन्म हुआ.
  • भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता जसवंत सिंह का “1938” में जन्म हुआ.
  • भारतीय पार्श्वगायक नरेश अय्यर का “1981” में जन्म हुआ.
  • मॉडल, बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग का “1977” में जन्म हुआ.
  • आकाशवाणी व दूरदर्शन की स्वर-परीक्षित एवं मान्यता-प्राप्त कलाकार बागेश्री चक्रधर का “1954” में जन्म हुआ.
  • बॉलीवुड अभिनेता संजय खान का “1941” में जन्म हुआ.

Famous Persons Death on 3 January (3 January को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)

  • लेखक व नाटककार मोहन राकेश का “1972” में निधन हुआ.
  • केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक कुरिआकोसी इलिआस चावारा का “1871” में निधन हुआ.
  • भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक एम. एस. गोपालकृष्णन का “2013” में निधन हुआ.
  • विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक परशुराम चतुर्वेदी का “1979” में निधन हुआ.
  • भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का “2002” में निधन हुआ.
  • भारतीय सरकारी अधिकारी जे. एन. दीक्षित का “2005” में निधन हुआ.

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 3 जनवरी के (3 January’s Important Events and Festivities)

  • अंतर्राष्ट्रीय मन शरीर कल्याण दिवस