आज का इतिहास – 05 दिसंबर-2022 की महत्त्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ – Historical Events Of -December-05

आज का इतिहास – 05  दिसंबर-2022 की महत्त्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ – Historical Events Of -December-05

05 December Ka Itihas (05 December की ऐतिहासिक घटनाये)

  • शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने 1657 में खुद को बादशाह घोषित किया।
  • नेपोलियन बोनापार्ट रुस में भारी पराजय और नुक़सान का सामना करने के बाद 1812 में फ़्रास लौटे।
  • रूस में 1917 में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।
  • कनाडा में 1917 में हुए दो जहाजों के भीषण टक्कर में कम से कम 15 सौ लोगों की मौत हो गई।
  • ब्रिटिश संसद द्वारा 1922 में आयरिश स्वतंत्र राज्य संविधान अधिनियम को स्वीकृति मिली।
  • जापानी हवाई जहाज ने 1943 में कोलकाता पर बम गिराया।
  • भारत में 1946 में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
  • सिक्किम 1950 में भारत का संरक्षित राज्य बना।
  • लंबी दूरी के टेलिफोन कॉल को हर घर तक पहुंचा देने वाली एसटीडी सेवा 1955 में आज ही के दिन अस्तित्व में आई.
  • अफ्रीकी देश घाना ने 1960 में बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।
  • भारत ने 1971 में बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
  • गेराल्ड फोर्ड ने 1973 में अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • मुलायम सिंह यादव 1989 में पहली बार (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने।
  • विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद 1990 में पहली बार लोगों के सामने आये।
  • मुलायम सिंह यादव 1993 में पुन: (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने थे।
  • भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का क़िला और बांग्लादेश में
    सुंदरवन को 1997 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल या।
  • चेचेन्या में रूस ने 1999 में अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।
  • भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी 1999 में ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 2000 में राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।
  • अफ़ग़ानिस्तान में 2001 में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।
  • अमरीकी सेनाओं ने 2001 में ओसामा बिन लादेन के अफगानिस्तान स्थित तोरा बोरा पहाड़ी ठिकाने पर कब्जा किया।
  • चीन में 2003 में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दाविसन विजयी।
  • चेचेन्या में ट्रेन में 2003 में हुए आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मृत्यु, जबकि 160 घायल। राष्ट्रकुल देशों के शासनाध्यक्षों का चार दिवसीय सम्मेलन अबुजा में
    प्रारम्भ।
  • सन 2005 में बनाये गए एक नये क़ानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गो) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।
  • रूस के राष्ट्रपति दामित्री मे देवेदेव ने 2008 में अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया।
  • काँग्रेस ने 2008 में अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।
  • यमन की राजधानी सेना में रक्षा मंत्रालय परिसर पर 2013 में हुए आतंकवादी हमले में 52 लोगों की मौत।

05 December Famous People Birth (05 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)

  • आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का 1872 में जन्म हुआ।
  • भारत के क्रांतिकारियों में से एक एच. सी. दासप्पा का 1894 में जन्म हुआ।
  • भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का 1898 में जन्म हुआ।
  • जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला का 1905 में जन्म हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्नी नादिरा का 1932 में जन्म हुआ।
  • गुजराती साहित्यकार रघुवीर चौधरी का 1938 में जन्म हुआ।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ अंजलि भागवत का 1969 में जन्म हुआ।

Famous Persons Death on 05 December (05 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)

  • जर्मनी के रसायन शास्त्री और दार्शनिक अलबर्ट महान का 1230 में निधन हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता एस. सुब्रह्मण्य अय्यर का 1924 में निधन हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का 1941 में निधन हुआ।
  • भारतीय लेखक अरबिंदो घोष का 1950 में निधन हुआ।
  • प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का 1951 में निधन हुआ।
  • प्रसिद्ध शायर मजाज़ का 1955 में निधन हुआ।
  • परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह सालारिया का 1961 में निधन हुआ।
  • दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला का 2013 में निधन हुआ।
  • तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता जयललिता का 2016 में निधन हुआ।