आज का इतिहास –25 दिसम्बर 2021 की महत्त्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ – Historical Events Of December 25

आज का इतिहास –25 दिसम्बर 2021 की महत्त्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ – Historical Events Of December 25

25 December Ka Itihas (25 December की ऐतिहासिक घटनाये)

  • भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या “1763” में हुई.
  • मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय “1771” में मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे.
  • स्वामी विवेकानंद “1892” में कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की.
  • पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेस “1924” में कानपुर में संपन्न हुआ.
  • ताईवान में “1946” में संविधान को अंगीकार किया गया.
  • पाकिस्तानी सेना ने “1947” में झनगड़ को कब्जे में ले लिया था.
  • सोवियत संघ ने “1962” में नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया.
  • राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण “1974” में किया गया.
  • राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही “1991” में सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त हो गया.
  • रूस एवं बेलारूस द्वारा “1998 में एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किये गए.
  • चीन और बांग्लादेश के बीच “2002” में रक्षा समझौता हुआ.

25 December Famous People Birth (25 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)

  • महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक आइज़ैक न्यूटन का जन्म “1642” में हुआ.
  • प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद का जन्म “1919” में हुआ.
  • फ़िल्म निर्देशक मणि कौल का जन्म “1944” में हुआ.
  • प्रसिद्ध चित्रकार सतीश गुजराल का जन्म “1925” में हुआ.

Famous Persons Death on 25 December (25 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)

  • भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजागोपालाचारी का तमिलनाडु की राजधानी मद्रास(अब चेन्नई) में “1972” में निधन हो गया.
  • हालीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन “1977” में हुआ.
  • भारत के भू.पू. राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह का निधन “1994” में हुआ.
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री सरत चन्द्र सिन्हा का निधन “2005” में हुआ.
  • नाटककार, पटकथा लेखक, फ़िल्म व नाट्य निर्देशक सत्यदेव दुबे का निधन “2011” में हुआ.
  • भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री साधना का निधन “2015” में हुआ.

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 25 दिसम्बर के (25 December’s Important Events and Festivities)

  • क्रिसमस एक इसाई धर्म का एक उत्सव है, जो 25 दिसंबर को मनाया जाता है.
  • चीन में काँस्टिट्यूशन दिवस
  • सुशासन दिवस