आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 03 August 2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 03 August 2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 03 August 2023– Current Affairs Questions And Answer


1. इंग्लैंड के किस क्रिकेटर ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया?

(ए) जेम्स एंडरसन
(बी) स्टुअर्ट ब्रॉड
(सी) मोईन अली
(डी) जोफ्रा आर्चर

उत्तर:- (बी) स्टुअर्ट ब्रॉड – इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. एशेज 2023 का पांचवां टेस्ट उनके करियर का आखिरी टेस्ट मैच था। स्टुअर्ट ब्रॉड अपने करियर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाने और अपनी गेंदबाजी की आखिरी गेंद पर विकेट लेने वाले इतिहास के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपना टेस्ट डेब्यू 9 दिसंबर 2007 को श्रीलंका के खिलाफ किया था। रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 604 विकेट लिए हैं.

2. इसरो ने PSLV-C56 रॉकेट से किस देश के सात उपग्रह लॉन्च किए?

(ए) सिंगापुर
(बी) श्रीलंका
(सी) अर्जेंटीना
(डी) कंबोडिया

उत्तर:- (ए) सिंगापुर – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी56 (PSLV-C56) रॉकेट से सिंगापुर के सात उपग्रहों को लॉन्च किया. इसरो ने बताया कि प्रक्षेपण के 23 मिनट बाद रॉकेट उपग्रहों से अलग हो गया. इसरो ने कहा, यह पीएसएलवी का 58वां प्रक्षेपण और कोर अकेले कॉन्फ़िगरेशन में पीएसएलवी का 17वां प्रक्षेपण था।

3. पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

(ए) द्रौपदी मुर्मू
(बी) नरेंद्र मोदी
(सी)राजनाथ सिंह
(डी) राहुल गांधी

उत्तर:- (बी) नरेंद्र मोदी – पीएम मोदी को पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार 1983 में तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्थापित किया गया था। यह पुरस्कार हर साल 1 अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्य तिथि पर दिया जाता है। प्रधानमंत्री इस पुरस्कार के 41वें प्राप्तकर्ता बन गए हैं।

4.विश्व फेफड़े का कैंसर दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

(ए) 30 जुलाई
(बी) 31 जुलाई
(सी) 01 अगस्त
(डी) 02 अगस्त

उत्तर:- (सी) 01 अगस्त – विश्व फेफड़े का कैंसर दिवस हर साल 1 अगस्त को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2012 में हुई थी. फेफड़ों की घातक बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन का आयोजन किया जाता है. भारत में फेफड़ों के कैंसर के मामले 2022 में 1.46 मिलियन से बढ़कर 2025 में 1.57 मिलियन हो सकते हैं।

5. किस केंद्रीय मंत्री ने ‘ULLAS: न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम’ का मोबाइल ऐप लॉन्च किया?

(ए)राजनाथ सिंह
(बी) अमित शाह
(सी) स्मृति ईरानी
(डी) धर्मेंद्र प्रधान

उत्तर:- (डी) धर्मेंद्र प्रधान – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में ‘उल्लास: न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम’ का लोगो, स्लोगन और मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया। बुनियादी साक्षरता को मजबूत करने के लिए ULLAS (अंडरस्टैंडिंग लाइफलॉन्ग लर्निंग फॉर ऑल इन सोसाइटी) पहल शुरू की गई है। इस ऐप को गूगल प्लेस्टोर या iOS ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है

6. किस फॉर्मूला वन ड्राइवर ने लगातार 8वीं बार बेल्जियम ग्रां प्री का खिताब जीता?

(ए) सर्जियो पेरेज़
(बी) चार्ल्स लेक्लर
(सी) मैक्स वेरस्टैपेन
(डी) डैनियल रिकियार्डो

उत्तर:- (सी) मैक्स वेरस्टैपेन – फॉर्मूला वन चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन ने लगातार आठवीं बार बेल्जियम ग्रां प्री जीता है। यह इस सीज़न की उनकी कुल 10वीं जीत भी है। वह अपने साथी सर्जियो पेरेज़ से 22.3 सेकंड आगे थे। इस रेस में फेरारी के ड्राइवर चार्ल्स लेक्लर तीसरे स्थान पर रहे।

7. भारत की अध्यक्षता में G20 एम्पावर शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

(ए) जयपुर
(डी) नई दिल्ली
(सी) गुवाहाटी
(डी) गांधीनगर

उत्तर:- (डी) गांधीनगर – भारत की G20 प्रेसीडेंसी के हिस्से के रूप में, G20 EMPOWER शिखर सम्मेलन का आयोजन गांधीनगर, गुजरात में किया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने G20 एम्पावर डिजिटल इंक्लूजन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया. दो दिवसीय सम्मेलन का विषय “महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास: टिकाऊ, समावेशी और न्यायसंगत वैश्विक आर्थिक विकास सुनिश्चित करना” है।