आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –15 August 2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –15 August 2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –15 August 2023– Current Affairs Questions And Answer


1. आयुष मंत्रालय किसके साथ पारंपरिक चिकित्सा पर वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है?

(ए) नीति आयोग
(बी) विश्व स्वास्थ्य संगठन
(सी) संयुक्त राष्ट्र
(डी) एम्स

उत्तर:- (बी) विश्व स्वास्थ्य संगठन -विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा आयोजित और आयुष मंत्रालय द्वारा सह-मेजबानी में पारंपरिक चिकित्सा पर अपनी तरह का पहला वैश्विक शिखर सम्मेलन 17-18 अगस्त, 2023 को गांधीनगर, गुजरात में आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2022 में, WHO ने भारत सरकार के सहयोग से ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की स्थापना की।

2. इसरो द्वारा सूर्य का अध्ययन करने के लिए भेजे गए भारतीय मिशन का नाम क्या है?

(ए)आदित्य- 1
(बी) सूर्य मिशन
(सी)आदित्य-एल1
(डी)भास्कर-1

उत्तर:- (सी)आदित्य-एल1-सूर्य का अध्ययन करने के लिए इसरो द्वारा भेजा गया पहला भारतीय मिशन आदित्य-एल1 (Aditya-L1) अगले महीने लॉन्च किया जाएगा. इसरो की ओर से बताया गया कि बेंगलुरु के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में तैयार सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट में पहुंचा दिया गया है. इस उपग्रह को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज बिंदु L1 के पास हेलो कक्षा में स्थापित किया जाएगा, जो पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर है।

3. ’20 साल या उससे कम उम्र में भारत के लिए T20I में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है?

(ए) ईशान किशन
(बी)तिलक वर्मा
(c) यशस्वी जयसवाल
(डी) शुबमन गिल

उत्तर:- (बी) तिलक वर्मा-भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 20 साल या उससे कम उम्र में टी-20 में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने टी20I में अब तक 7 छक्के लगाए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 20 साल या उससे कम उम्र में भारत के लिए 4 छक्के लगाए थे।

4. पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री के रूप में किसे चुना गया है?

(ए) आसिफ अली जरदारी
(बी) ममनून हुसैन
(सी) अनवारुल हक कक्कड़
(डी) इमरान खान

उत्तर:-(सी) अनवारुल हक कक्कड़-अनवारुल हक कक्कड़ को पाकिस्तान का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। यह निर्णय निवर्तमान प्रधान मंत्री शाहबाज शरीफ, राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी द्वारा पाकिस्तान की संसद को भंग करने के तीन दिन बाद लिया गया। राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने कार्यवाहक प्रधान मंत्री के रूप में अनवारुल हक काकर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

5. हर घर तिरंगा’ अभियान कब से कब तक आयोजित किया जा रहा है?

(ए) 10 से 15 अगस्त
(बी) 10 से 12 अगस्त
(सी) 13 से 15 अगस्त
(डी) 14 से 15 अगस्त

उत्तर:- (सी) 13 से 15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस 2023 के मौके पर 13 से 15 अगस्त तक देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से अपील करते हुए hargarhtiranga.com पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड करने को कहा है.

6. एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब किस देश ने जीता?

(ए) भारत
(बी) मलेशिया
(सी) पाकिस्तान
(डी) नेपाल

उत्तर:-(ए) भारत-भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में मलेशिया को 4-3 से हराकर खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ, भारत तीन बार के चैंपियन पाकिस्तान को पछाड़कर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे सफल टीम बन गया। यह भारत का चौथा खिताब था.