आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 12 October-20233– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –  12  October-20233– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 12  October-20233– Current Affairs Questions And Answer


1. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने इन्वेंट्री फंडिंग के लिए किस बैंक के साथ समझौता किया है?

(ए) आईडीबीआई बैंक

(बी) देना बैंक

(सी)  बैंक ऑफ़ बरोदा

(डी) यस बैंक

उत्तर:- (ए) IDBI बैंक लिमिटेड : यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने हाल ही में इन्वेंट्री फंडिंग के लिए आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के साथ एक समझौता किया।

2. 12 अक्टूबर 2023 महत्वपूर्ण दिवस निम्न में से क्या है?

(ए)  विश्व भाषा दिवस

(बी) विश्व दृष्टि दिवस

(सी)  विश्व रक्तदान दिवस

(डी) विश्व शिक्षक दिवस

उत्तर:-(बी)  विश्व दृष्टि दिवस: इस साल 12 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस है और और इसका विषय ” काम करते समय अपनी आंखों से प्यार करें” है

3. हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किस मकसद के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया है?

(ए) मुख्यमंत्री चावल कोष

(बी)  मुख्यमंत्री राहत कोष

(सी) मुख्यमंत्री इंधन कोष’

(डी)मुख्यमंत्री फसल कोष

उत्तर:-(बी)मुख्यमंत्री राहत कोष: गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हाल ही में गांधीनगर में मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया।

4. हाल ही में सरकार ने युवाओं के किस गठन को मंजूरी दी है?

(ए)  मेरा शिक्षा भारत

(बी) मेरा युवा भारत

(सी) मेरा ताकत भारत

(डी) मेरा देश महान

उत्तर:- (बी) ‘मेरा युवा भारत’: भारत सरकार ने हाल ही में युवाओं में कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी, सेवाभाव और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करने के लिए ‘मेरा युवा भारत’ नाम से एक स्वायत्त इकाई के गठन को मंजूरी दी है।

5. हाल ही में 11 अक्टूबर कौनसा दिवस मनाया गया है?

(ए)  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

(बी) अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस

(सी) अंतरराष्ट्रीय दृष्टि दिवस

(डी) अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

उत्तर:- (ए)  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: इस वर्ष 11 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया है जिसमें कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय, सुरियावां में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस थीम ‘ आवर टाइम इज नाऊ-आवर राइट्स,आवर फ्यूचर ’ के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक किया गया।

6. भारत और तंजानिया ने कितने वर्षों के लिए रक्षा सहयोग का रोडमैप तैयार किया है?

(ए) 2 वर्ष

(बी) 3 वर्ष

(सी) 4 वर्ष

(डी) 5 वर्ष

उत्तर:- (डी) 5 वर्ष –  भारत और तंजानिया ने रक्षा सहयोग के लिए 5 साल का रोडमैप तैयार किया है। यह फैसला नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन के बीच बातचीत के दौरान लिया गया. राष्ट्रपति पद संभालने के बाद सुलुहू की यह पहली भारत यात्रा है. पिछले 8 वर्षों में तंजानिया के किसी राष्ट्रपति की यह पहली भारत यात्रा है। तंज़ानिया एक पूर्वी अफ़्रीकी देश है.

7. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस नए स्वायत्त निकाय के निर्माण को मंजूरी दे दी है?

(ए) ‘मेरा भारत, मेरा देश’

(बी) ‘मेरा युवा भारत’

(सी) ‘मेरा गांव, मेरा देश’

(डी) ‘युवा देश’

उत्तर:-  (बी)’मेरा युवा भारत’ –  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने युवा विकास और युवा नेतृत्व वाले विकास के लिए एक स्वायत्त निकाय ‘मेरा युवा भारत’ (MY भारत) की स्थापना को मंजूरी दे दी। यह संस्थान युवाओं को उनके सपनों को साकार करने और विकसित भारत के निर्माण में मददगार साबित होगा। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर इसकी शुरुआत कर राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

8.  37वें राष्ट्रीय खेल किस राज्य में आयोजित किये जायेंगे?

(ए) बिहार

(बी) असम

(सी) उत्तर प्रदेश

(डी) गोवा

उत्तर:-  (डी) गोवा –  इस बार 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गोवा में हो रहा है. गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य इसके आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बार 37वें राष्ट्रीय खेलों में 43 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. इसका आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक किया जाएगा. पिछले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गुजरात में हुआ था जिसमें 33 खेल शामिल थे। इसमें भारत के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

9. कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने डीलरों से संबंधित वित्तीय समाधान के लिए किसके साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

(ए) एक्सिस बैंक

(बी) भारतीय स्टेट बैंक

(सी) आईडीबीआई बैंक

(डी) पंजाब नेशनल बैंक

उत्तर:- (सी) आईडीबीआई बैंक –  देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने डीलरों से संबंधित वित्तीय समाधान के लिए आईडीबीआई बैंक के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बयान में कहा कि इस सौदे से देश भर में 4,000 से अधिक मारुति सुजुकी बिक्री आउटलेट को फायदा होगा। आईडीबीआई बैंक लिमिटेड एलआईसी और भारत सरकार के स्वामित्व वाला एक वित्तीय बैंक है, इसकी स्थापना 1964 में हुई थी।

10.  किस भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने BWF रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है?

(ए) बी.साई प्रणीत और श्रीकांत किदांबी

(बी) सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी

(सी) चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज

(डी) सात्विक साईराज और बी साई प्रणीत

उत्तर:- (बी) सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी –  सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी ने हाल ही में जारी बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। चीन के हांगझू में आयोजित एशियाई खेलों में पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्होंने यह रैंकिंग हासिल की है। सात्विक और चिराग ने इस साल 18 टूर्नामेंट से कुल 92411 अंक जुटाए हैं।   

11. वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज़ का रिकॉर्ड किस टीम ने बनाया है?

(ए) भारत

(बी) पाकिस्तान

(सी) ऑस्ट्रेलिया

(डी) श्रीलंका

उत्तर:- (बी) पाकिस्तान –  भारत में हो रहे वर्ल्ड कप 2023 के 8वें मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन चेज़ का रिकॉर्ड भी बना लिया. श्रीलंका ने 50 ओवर में 344/9 का विशाल स्कोर बनाया. जिसके जवाब में पाकिस्तान ने इस विशाल लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. विश्व कप में दूसरा सबसे सफल रन चेज़ करने का रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम है।

12.  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किस जिले में स्वतंत्रता सेनानी राजा राव की प्रतिमा का अनावरण किया?

(ए) कानपुर

(बी)उन्नाव

(सी) वाराणसी

(डी)मुरादाबाद

 

उत्तर:- (बी)उन्नाव –  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के उन्नाव जिले में 804 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया और स्वतंत्रता सेनानी राजा राव रामबख्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया।