आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 13 October-20233– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –  13  October-20233– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –  13 October-20233– Current Affairs Questions And Answer


1.  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में कौन से जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) का उद्घाटन करेंगे?

(ए) 5वे

(बी)7वे

(सी) 8वे

(डी)9वे

उत्तर:-  9वे – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज 13 अक्टूबर को 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) का उद्घाटन करेंगे. इस 9वें पी20 शिखर सम्मेलन का विषय “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद” है। इस कार्यक्रम में जी20 के सदस्य देशों एवं आमंत्रित देशों की संसदों के अध्यक्ष भाग लेंगे.

2.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में लगभग 4200 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी है?

(ए) केरल

(बी) गुजरात

(सी)  महाराष्ट्र

(डी)उत्तराखंड

उत्तर:-  D. उत्तराखंड – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लगभग 4200 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी जिसे उन्होंने राष्ट्र को समर्पित किया है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा है की उत्तराखंड के हर गांव ने भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैन्‍य कर्मियों को जन्म दिया है.

3. हाल ही में किस मंत्रालय में विशेष अभियान 3.0 की शुरुआत की गयी है?

(ए) शिक्षा मंत्रालय

(बी)जनजातीय मंत्रालय

(सी) विज्ञान मंत्रालय

(डी)नागरिक उड्डयन मंत्रालय

उत्तर:- : नागरिक उड्डयन मंत्रालय – नागरिक उड्डयन मंत्रालय में हाल ही में विशेष अभियान 3.0 की शुरुआत की गयी है. इस अभियान के पहले सप्ताह में 4360 फाइलों की समीक्षा की गई, 7310 वर्गफुट जगह खाली कराई गई और 316 लोक शिकायतों का निपटारा किया गया है.

4. निम्न में से किस विभाग ने 2 से 7 अक्टूबर 2023 तक विशेष अभियान 3.0 में सक्रिय भागीदारी की है?

(ए) जनजातीय विभाग

(बी)विज्ञान विभाग

(सी) शिक्षा विभाग

(डी)कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग

उत्तर:-  कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग – कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग (DARE) ने हाल ही में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे 2 से 7 अक्टूबर 2023 तक विशेष अभियान 3.0 में सक्रिय भागीदारी की है. इस विभाग ने विशेष अभियान 3.0 के दौरान समीक्षा के लिए कागजी दस्तावेजों वाली 19,843 फाइलों और 4,717 ई-फाइलों की पहचान की है.

5. किस मंत्रालय के राज्य मंत्री, श्री बी.एल. वर्मा ने हाल ही में “एमडीओएनईआर एनालिटिक्स डैशबोर्ड” और “पूर्वोत्तर संपर्क सेतु” पोर्टल लांच किया है?

(ए) बाल विकास मंत्रालय

(बी)(बी)महिला बाल विकास

(सी) उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय

(डी)शिक्षा मंत्रालय

उत्तर:-  उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय – उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (MDONER) के राज्य मंत्री, श्री बी.एल. वर्मा ने हाल ही में एमडीओएनईआर एनालिटिक्स डैशबोर्ड” और “पूर्वोत्तर संपर्क सेतु” पोर्टल लांच किया है. इस एमडीओएनईआर डेटा एनालिटिक्स डैशबोर्ड में 55 विभागों और मंत्रालयों की 112 योजनाओं का डेटा है.

6. इनमे से किसके अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक भूषण ने 8वें ब्रिक्स अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्‍पर्धा सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया है?

(ए) बीएसएनएल

(बी)एसबीएल

(सी) जेबीएम

(डी)एनसीएलएटी

उत्तर:-  एनसीएलएटी – राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक भूषण ने हाल ही में नई दिल्ली में 8वें ब्रिक्स अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा सम्मेलन (ब्रिक्स ICC) 2023 का उद्घाटन किया है. इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्‍पर्धा सम्मेलन का आयोजन भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा 11 से 13 अक्टूबर, 2023 तक किया जा रहा है. इस सम्मलेन का विषय “प्रतिस्पर्धा कानून और नीति में नए मुद्दे – आयाम, परिप्रेक्ष्य, चुनौतियां” है.

7. केंद्रीय सूचना आयोग ने हाल ही में आरटीआई कानून की कौन सी वर्षगांठ मनाई है?

(ए) 12वीं वर्षगांठ

(बी)15वीं वर्षगांठ

(सी) 18वीं वर्षगांठ

(डी)21वीं वर्षगांठ

उत्तर:-  18वीं वर्षगांठ – केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने हाल ही में आरटीआई कानून की 18वीं वर्षगांठ मनाई है. इन वर्षों में, सीआईसी ने 3.5 लाख से अधिक दूसरी अपीलों/शिकायतों को आगे बढ़ाया और उनका निपटारा किया है.

8. निम्न में से कौन फोर्ब्स की “विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2023” सूची में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय लोक उपक्रम बन गया है?

(ए) बीएसएनएल

(बी) टाटा

(सी) रिलायंस

(डी)एनटीपीसी

उत्तर:-  NTPC – भारत के सबसे बड़े एकीकृत ऊर्जा समूह, एनटीपीसी लिमिटेड को हाल ही में फोर्ब्स की “विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2023” सूची में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय लोक उपक्रम बन गया है. एनटीपीसी लिमिटेड विश्व रैंकिंग में शीर्ष 700 कंपनियों में से 261वें स्थान पर है और इस सूची में शामिल होने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का एकमात्र भारतीय लोक उपक्रम (PSU) है.

9. इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?

(ए) अनिल सिन्हा

(बी)पंकज बोहरा

(सी) राजीव अवस्थी

(डी) दीपक कुमार

उत्तर:-  (बी) पंकज बोहरा –  अहमदाबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज बोहरा ने इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है। IACC के अमेरिका में 27 साझेदार संगठन हैं, जिनमें भारत में 14 कार्यालय शामिल हैं, जो भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना 1968 में हुई थी।

10. ‘विश्व दृष्टि दिवस’ 2023 कब मनाया जा रहा है?

(ए) 11 अक्टूबर

(बी) 12 अक्टूबर

(सी) 13 अक्टूबर

(डी) 14 अक्टूबर

उत्तर:-  (बी) 12 अक्टूबर –  ‘विश्व दृष्टि दिवस’ हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस बार यह 12 अक्टूबर को पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है. इसके पालन का उद्देश्य लोगों को आंखों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। इस साल इसकी थीम ‘लव योर आईज़ एट वर्क’ है।

11 .8वें ब्रिक्स प्रतियोगिता सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किसने किया?

(ए) अनुराग ठाकुर

(बी) राहुल जौहरी

(सी) अजय सिन्हा

(डी) अशोक भूषण

उत्तर:- (डी) अशोक भूषण –  राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक भूषण ने नई दिल्ली में 8वें ब्रिक्स प्रतिस्पर्धा सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) इसकी मेजबानी कर रहा है। इसका आयोजन 11 से 13 अक्टूबर, 2023 तक किया जा रहा है। इसमें ब्रिक्स प्रतियोगिता प्राधिकरणों के प्रमुखों सहित कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

12.  G20 संसद अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (P20) कहाँ आयोजित किया जाएगा?

(ए) नई दिल्ली

(बी) जयपुर

(सी) लखनऊ

(डी) मुंबई

उत्तर:-  (ए) नई दिल्ली –  प्रधानमंत्री 13 अक्टूबर को 9वें G20 G20 पार्लियामेंट स्पीकर्स समिट (P20) का उद्घाटन करेंगे। इसका आयोजन नई दिल्ली के यशोभूमि में किया जाएगा. शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत की संसद द्वारा G20 की भारत की अध्यक्षता के व्यापक ढांचे के तहत की जा रही है। इस कार्यक्रम में जी20 सदस्य देशों और आमंत्रित देशों की संसदों के अध्यक्ष हिस्सा लेंगे.

13.हाल ही में किस राज्य ने गंगा डॉल्फिन को राज्य जलीय जीव घोषित किया है?

(ए) मध्य प्रदेश

(बी) राजस्थान

(सी) पश्चिम बंगाल

(डी) उत्तर प्रदेश

उत्तर:-  (डी) उत्तर प्रदेश –  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा डॉल्फिन को राज्य जलीय जीव घोषित किया है। इसका वैज्ञानिक नाम प्लैटनिस्टा गैंगेटिका है। गंगा डॉल्फिन को IUCN रेड लिस्ट में लुप्तप्राय श्रेणी में रखा गया है। 2009 में, भारत सरकार द्वारा गंगा डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय पशु के रूप में मान्यता दी गई थी।  

14. किस राज्य में सेतु बंधन योजना के तहत 118.50 करोड़ रुपये की 7 पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है?

(ए) उत्तर प्रदेश

(बी) बिहार

(सी) अरुणाचल प्रदेश

(डी) उत्तराखंड

उत्तर:-  (सी) अरुणाचल प्रदेश –  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सेतु बंधन योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश में 118.50 करोड़ रुपये की 7 पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सभी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है.