आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 17 October 2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 17 October 2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 17 October-2023– Current Affairs Questions And Answer


1. हाल ही में किन दो देशो के बीच टू प्लस टू स्तर की पहली बैठक आयोजित की गई?

(ए)  भारत-जर्मनी

(बी) भारत-ब्रिटेन

(सी) इटली-ब्रिटेन

(डी) भारत-फ़्रांस

उत्तर:- भारत-ब्रिटेन: भारत और ब्रिटेन इन दोने के बीच रक्षा एवं विदेश मंत्रियों की टू-स- स्तर की पहली बैठक हाल ही में आयोजित की गई।

2.  हाल ही में कौन ‘इक्वाडोर’ के नये राष्ट्रपति चुने गए है?

(ए) अल्वारो नाबोया

(बी) डेनियल नोबोआ

(सी) रफल कोर्रा

(डी) अन्नाबेल्ला अजिन

उत्तर:- डेनियल नोबोआ: डेनियल नोबोआ को हाल ही में इक्वाडोर के नये राष्ट्रपति के रूप में चुना गया । इन्होने राष्ट्रपति चुनाव में 52.29 प्रतिशत मत प्राप्त किए।

3. किस टीम ने हाल ही में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अग्रसेन क्रिकेट लीग ट्रॉफी जीती?

(ए)  अरुण वॉरियर्स

(बी) सूर्य वॉरियर्स

(सी) वायु वॉरियर्स

(डी) विजय वॉरियर्स

उत्तर:- विजय वॉरियर्स: श्री महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के में विजय वॉरियर्स ने रॉकी इलेवन को हराकर श्री अग्रसेन क्रिकेट लीग ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

4. किसे चीन फुटबॉल एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है?

(ए)  सोंग साई

(बी) बोंग काई

(सी) थोंग काई

(डी) सोंग बाई

उत्तर:-  सोंग काई: वरिष्ठ खेल अधिकारी सोंग काई को हाल ही में को चीन फुटबॉल एसोसिएशन (CFA) के 12वें सदस्यता सम्मेलन में अध्यक्ष चुना गया।

5. हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक ‘वॉक फॉर फ्रीडम’ का उद्देश्य क्या है?

(ए)  मानव विकास के बारे में जागरूकता बढ़ाना

(बी) मानव तस्करी के बारे में जागरूकता बढ़ाना

(सी) मानव शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना

(डी) मानव बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाना

उत्तर:- मानव तस्करी के बारे में जागरूकता बढ़ाना : मानव तस्करी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हाल ही में आयोजित वैश्विक ‘वॉक फॉर फ्रीडम’ के नई दिल्ली संस्करण में 300 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया।

6. हाल ही में किस सीमेन स्टेशन ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है?

(ए)  प्यारी सीमेन स्टेशन

(बी) मेरी सीमेन स्टेशन

(सी) राहुरी सीमेन स्टेशन

(डी) सायरी सीमेन स्टेशन

उत्तर:- राहुरी सीमेन स्टेशन: गुणवत्ता, पशु आनुवांशिकी से लेकर स्वास्थ्य और सुरक्षा नियमों के मानकों पर राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के महाराष्ट्र राज्य राहुरी सीमेन स्टेशन ने हाल ही में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

 7. विश्व आघात दिवस कब मनाया जाता है?

(ए)  17 जनवरी 2023

(बी) 17 अक्टूबर 2023

(सी) 17 दिसंबर 2023

(डी) 17 नवम्बर 2023

उत्तर:- 17 अक्टूबर 2023: 17 अक्टूबर, 2023 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व ट्रामा (आघात) दिवस’ (World Trauma Day) मनाया गया। ‘आघात’ का मतलब ‘किसी भी तरह की शारीरिक एवं मानसिक चोट हो सकती है।

8. किस राज्य ने पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला वेस्ट जोन चैंपियनशिप 2023 का खिताब जीता?

(ए) सिक्किम

(बी) कर्णाटक

(सी) मध्य प्रदेश

(डी) अरुणाचल प्रदेश

उत्तर:- मध्य प्रदेश : हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य ने पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला वेस्ट जोन चैंपियनशिप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है।

9. वनडे क्रिकेट इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज कौन बन गए हैं?

(ए) सूर्य कुमार यादव

(बी) विराट कोहली

(सी) हार्दिक पंड्या

(डी) रोहित शर्मा

उत्तर:-  (डी) रोहित शर्मा –  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में मैच के दौरान हासिल की। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 351 छक्कों के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं।

10. नागालैंड के पहले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किसने किया?

(ए) अमित शाह

(बी)राजनाथ सिंह

(सी) अनुराग ठाकुर

(डी) मनसुख मंडाविया

उत्तर:-  (डी) मनसुख मंडाविया –  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने नागालैंड के पहले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। मंडाविया ने ‘नागालैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च’ (NIMSR) का उद्घाटन किया जो नागालैंड विश्वविद्यालय से संबद्ध है। शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में 100 एमबीबीएस छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति दी गई है. नागालैंड पूर्वोत्तर भारत में म्यांमार की सीमा से लगा हुआ एक राज्य है।

11. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में किस खेल को शामिल किया गया है?

(ए) स्क्वैश

(बी) क्रिकेट

(सी) बेसबॉल

(D)  उपरोक्त सभी

उत्तर:- (डी) उपरोक्त सभी – अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड ने क्रिकेट के खेल को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शामिल करने का निर्णय लिया है। क्रिकेट आखिरी बार 1900 में ओलंपिक में खेला गया था। साल 2028 में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट के साथ-साथ बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल (नॉन-कॉन्टैक्ट अमेरिकन फुटबॉल), स्क्वैश और लैक्रोस के खेल को भी शामिल किया गया है।

12. स्किल इंडिया ने रिटेलर कौशल विकास कार्यक्रम के लिए किसके साथ साझेदारी की है?

(ए) रिलायंस जियो

(बी) टाटा स्टील

(सी) कोका-कोला इंडिया

(डी) टेक महिंद्रा

उत्तर:-(सी) कोका-कोला इंडिया – राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) ने ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में खुदरा विक्रेता समुदाय को सशक्त बनाने के लिए खुदरा विक्रेता कौशल विकास कार्यक्रम के तहत कोका-कोला इंडिया के साथ एक समझौता किया है। इस मौके पर कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट संकेत रे भी मौजूद थे। इस साझेदारी के तहत तीन साल में देश के प्रमुख राज्यों में खुदरा विक्रेताओं को कौशल प्रदान करने का लक्ष्य है।

13.  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में किस देश में रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण किया?

(ए) बांग्लादेश

(बी) वियतनाम

(सी) थाईलैंड

(डी) अर्जेंटीना

उत्तर:-(बी) वियतनाम – हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वियतनाम में रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा का अनावरण विदेश मंत्री की चार दिवसीय वियतनाम यात्रा के दौरान किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि वियतनाम ने 1982 में टैगोर के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया था। वियतनाम एक दक्षिण एशियाई देश है, इसकी राजधानी हनोई है।  

14. हर साल विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता है?

(ए) 14 अक्टूबर

(बी) 15 अक्टूबर

(सी) 16 अक्टूबर

(डी) 17 अक्टूबर

उत्तर:-(सी) 16 अक्टूबर –  विश्व खाद्य दिवस हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है। हर साल इस दिन का मुख्य फोकस दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा को आगे बढ़ाना है। विश्व खाद्य दिवस की स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा की गई थी। वर्ष 2023 के लिए विश्व खाद्य दिवस की थीम है “जल ही जीवन है, जल ही भोजन है।” “किसी को पीछे मत छोड़ो”।

15. न्यूजीलैंड के नवनिर्वाचित प्रधान मंत्री के रूप में किसे चुना गया है?

(ए) क्रिस्टोफर लक्सन

(बी) हेनरी क्लार्क

(सी) जैसिंडा अर्डर्न

(डी) क्रिस हिपकिंस

उत्तर:- (ए) क्रिस्टोफर लक्सन –  न्यूजीलैंड में हाल ही में हुए आम चुनावों में पूर्व व्यवसायी और राजनेता क्रिस्टोफर लक्सन ने निर्णायक जीत हासिल की और उन्हें देश के नवनिर्वाचित प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया है। वर्तमान में क्रिस हॉपकिंस न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री हैं, जिनकी जगह लक्सन लेंगे। क्रिस्टोफर लक्सन न्यूजीलैंड के 42वें प्रधान मंत्री होंगे।