आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 27 October 2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 27 October 2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 27  October 2023– Current Affairs Questions And Answer


प्रश्न 1 चौथे एशियाई पैरा खेलों में किस भारतीय ने गोला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीता है?

(ए)सचिन खिलारी

(बी)  कार्तिक खिलारी

(सी) सुमित खिलारी

(डी) अमित खिलारी

उत्तर:-  सचिन खिलारी: चीन में हो रहे चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारतीय सचिन खिलारी ने हाल ही में पुरुषों के गोला फेंक -एफ 46 में प्रतियोगिता में गोल्ड पदक जीता और इसी स्पर्धा के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रोहित ने भी कांस्य पदक जीता है।

प्रश्न 2. किस राज्य में वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने वर्ष 2024 तक दो हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी?

(ए) दिल्ली

(बी)  पंजाब

(सी) गुजरात

(डी)मेघालय

उत्तर:-   गुजरात:2024 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल एंसीलरी क्लस्टर के विकास के लिए गुजरात में जॉयई-बाईक ब्राण्ड के तहत इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने दो हजार करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए राज्य सरकार के साथ करार किया है।

प्रश्न 3. किसने त्रिपुरा के 20वें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला है?

(ए)अंगीर सेना रेड्डी नल्लू

(बी)  इंद्र सेना रेड्डी नल्लू

(सी) सिन्ड्र सेना रेड्डी नल्लू

(डी) पिंडर सेना रेड्डी नल्लू

उत्तर:-  इंद्र सेना रेड्डी नल्लू : हाल ही में तेलंगाना के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने त्रिपुरा के 20वें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला।

प्रश्न 4. चीन के साथ किस देश ने कई विभिन्न क्षेत्रों में 12 नए सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

(ए)जापान

(बी)  नेपाल

(सी) कोलंबिया

(डी)पाकिस्तान

उत्तर:-  कोलंबिया: अर्थशास्त्र, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में कोलंबिया और चीन ने 12 नए सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रश्न 5.  कौनसी मीडिया कंपनी ‘वीएच1 लिफ्ट ऑफ’ नाम से एक नया उत्सव शुरू कर रही है?

(ए)वायाकॉम18 लाइव

(बी)  वायाकॉम19 लाइव

(सी)वायाकॉम17 लाइव

(डी) वायाकॉम12 लाइव

उत्तर:-   वायाकॉम18 लाइव: यह उत्सव मुंबई, भारत में विभिन्न तरह की कला और संस्कृति को एक साथ लाएगा जिसमे यह संगीत, फैशन, नृत्य और हिप हॉप जैसी चीजों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

प्रश्न 6.. हाल ही में किस देश ने शेनझोउ-17 नामक एक मानवयुक्त अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया है?

(ए)भारत

(बी)  अमेरिका

(सी)रूस

(डी) चीन

उत्तर:-  चीन: हाल ही में चीन ने शेनझोउ-17 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया। इस यान में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को एक अंतरिक्ष स्टेशन मिशन पर करीबन छह माह तक कक्षा में रहने के लिए भेजा गया।

प्रश्न 7.  77वीं पुरुष और 76वीं महिला अखिल भारतीय रेलवे बॉक्सिंग प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के किस जिले में शुरू होगी?

(ए) कान्च्पुरा

(बी)  धानपुर

(सी) अनंतपुर

(डी)बिलासपुर

उत्तर:-  बिलासपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले में 77वीं पुरुष और 76वीं महिला अखिल भारतीय रेलवे बॉक्सिंग प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से यहां शुरू हो रही है।

प्रश्न 8. खेल विज्ञान पर राष्ट्रीय कांफ्रेंस 14 से 15 दिसम्बर तक का आयोजन कहाँ पर किया जाएगा?

(ए)प्रगति मैदान (बिहार)

(बी) प्रगति मैदान (दिल्ली)

(सी)प्रगति मैदान (पंजाब)

(डी)प्रगति मैदान (मुंबई)

उत्तर:-   प्रगति मैदान (दिल्ली) : 14 से 15 दिसंबर को प्रगति मैदान में खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्था फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के द्वारा खेल विज्ञान पर राष्ट्रीय स्तर की सातवीं कॉन्फ्रेंस का आयोजन स्पोर्ट्स इंडिया 2023 के साथ किया जायेगा।

प्रश्न 9 .  वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी ने बनाया है?

(ए) रोहित शर्मा

(बी) ग्लेन मैक्सवेल

(सी) एडेन मार्कराम

(डी) बाबर आज़म

उत्तर:-  (बी) ग्लेन मैक्सवेल – ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया है. ग्लेन मैक्सवेल ने नीदरलैंड्स के खिलाफ महज 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. अपनी पारी के दौरान मैक्सवेल ने 9 चौके और 8 छक्के लगाए. इस मामले में मैक्सवेल ने दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 49 गेंदों में शतक लगाया था.    

प्रश्न 10. भारत के चुनाव आयोग ने किसे अपना राष्ट्रीय आइकन नियुक्त किया है?

(ए) कपिल देव

(बी) महेंद्र सिंह धोनी

(सी) अनुष्का शर्मा

(डी) राजकुमार राव

उत्तर:-  (डी) राजकुमार राव –  भारत निर्वाचन आयोग ने अभिनेता राजकुमार राव को अपना राष्ट्रीय प्रतीक नियुक्त किया है। राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हैं। राजकुमार राव को उनकी फिल्म ‘न्यूटन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। इसी साल अगस्त में चुनाव आयोग ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपना नेशनल आइकन बनाया था.    

प्रश्न 11.   एयरबस ने भारतीय एयरोस्पेस क्षेत्र में प्रतिभा विकास को बढ़ावा देने के लिए किस आईआईटी के साथ समझौता किया है?

(ए) आईआईटी मुंबई

(बी) आईआईटी दिल्ली

(सी) आईआईटी खड़गपुर

(डी) आईआईटी कानपुर

उत्तर:-  (डी) आईआईटी कानपुर –  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर और एयरबस ने भारतीय एयरोस्पेस क्षेत्र में प्रतिभा विकास को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए। एयरबस एक यूरोपीय बहुराष्ट्रीय एयरोस्पेस कंपनी है। इसकी स्थापना 1970 में हुई थी.

प्रश्न 12. कौन सा देश ‘जंगल की आग और प्रमाणन’ पर संयुक्त राष्ट्र फोरम की मेजबानी कर रहा है?

(ए) फ्रांस

(बी) ब्राजील

(सी) दक्षिण अफ्रीका

(डी) भारत

उत्तर:-   (डी) भारत –  उत्तराखंड में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा दो दिवसीय कंट्री लेड इनिशिएटिव (CLI) कार्यक्रम का आयोजन वन अनुसंधान संस्थान (FRI), देहरादून में किया जा रहा है। इसमें 30 देशों के लगभग 55 प्रतिनिधि और 20 संगठनों के 41 प्रतिनिधि वन अग्नि एवं प्रमाणीकरण विषय पर चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम का एक हिस्सा है।  

प्रश्न 13.  भारत ने एशियाई पैरा खेलों में सर्वाधिक पदकों का रिकॉर्ड तोड़ा, एशियाई पैरा खेलों का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?   

(ए) चीन

(बी) इंडोनेशिया

(सी) मलेशिया

(डी) थाईलैंड

उत्तर:-   (ए) चीन – भारत ने एशियन पैरा गेम्स में सर्वाधिक पदकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. भारत ने अब तक कुल 79 पदक जीते हैं जिनमें 18 स्वर्ण, 22 रजत और 39 कांस्य शामिल हैं। एशियन पैरा गेम्स का आयोजन 22 से 28 अक्टूबर तक चीन के हांगझू में हो रहा है. 2018 में इंडोनेशिया में हुए इन खेलों में भारत ने 72 मेडल जीते थे.   

प्रश्न14.  राष्ट्रीय स्तर का ‘सरस आजीविका मेला’ 2023 कहाँ आयोजित किया जा रहा है?

(ए)पटना

(बी)गुरुग्राम

(सी) लखनऊ

(डी) वाराणसी

उत्तर:-  (बी) गुरूग्राम –  राष्ट्रीय स्तर का ‘सरस आजीविका मेला’ 2023 का आयोजन लेजर वैली ग्राउंड, गुरुग्राम में किया जा रहा है। 17 दिवसीय यह मेला अगले महीने की 11 तारीख तक चलेगा. सरस आजीविका मेला ग्रामीण विकास मंत्रालय की दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की एक पहल है।

प्रश्न 15. भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच किसे बनाया गया है?

(ए) अमोल मुजुमदार

(बी) रमेश पोवार

(सी) निखिल चोपड़ा

(डी) अजय जड़ेजा

उत्तर:-   (ए) अमोल मुजुमदार – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी अमोल मुजुमदार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। मुजुमदार इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए बल्लेबाजी कोच के रूप में काम कर चुके हैं।