आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 08 November, 20233– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 08  November, 20233– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 08  November, 20233– Current Affairs Questions And Answer


1. निम्न में से किस मंत्रालय ने हाल ही में विशेष अभियान 3.0 की “खाली की गई जगह” श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?

(ए)  शिक्षा मंत्रालय

(बी)  जनजातीय मंत्रालय

(सी)  खेल मंत्रालय

(डी) कोयला मंत्रालय

उत्तर:-  कोयला मंत्रालय – कोयला मंत्रालय ने हाल ही में 956 स्थलों पर सफलतापूर्वक स्वच्छता अभियान चलाया है जिसके तहत मंत्रालय ने हाल ही में विशेष अभियान 3.0 की “खाली की गई जगह” श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. कोयला मंत्रालय ने 8424 एमटी स्क्रैप का निपटान करके 33.71 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है.

2. हाल ही में किस राज्य के सांसद, विधायक और मंत्री श्री डी.बी. चंद्रेगौड़ा का निधन हो गया है?

(ए) केरल

(बी) गुजरात

(सी) महाराष्ट्र

(डी) कर्णाटक

उत्तर:-  कर्णाटक – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल ही में कर्णाटक के सांसद, विधायक और मंत्री श्री डी.बी. चंद्रेगौड़ा का निधन हो गया है. श्री डी.बी. चंद्रेगौड़ा जी के निधन से बहुत दु:ख हुआ है। जनसेवा के प्रति निष्‍ठावान और एक सांसद, विधायक तथा कर्नाटक में मंत्री के रूप में उनके व्यापक अनुभव ने एक अमिट छाप छोड़ी है.

3.हाल ही में स्वच्छ टॉक्स वेबिनार सीरीज का कौन सा संस्करण आयोजित किया गया है?

(ए) 5वां संस्करण

(बी)  7वां संस्करण

(सी) 8वां संस्करण

(डी) 9वां संस्करण

उत्तर:- 7वां संस्करण – स्वच्छता क्षेत्र में स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व को उजागर करने के लिए हाल ही में 7वां संस्करण आयोजित किया गया है.

4.राष्ट्रीय कोयला सूचकांक में सितंबर, 2023 में कितने अंकों की वृद्धि दर्ज की गयी है?

(ए) 2.83

(बी) 3.83

(सी) 4.83

(डी) 5.83

उत्तर:- 3.83 – राष्ट्रीय कोयला सूचकांक में सितंबर, 2023 में 3.83 अंकों की वृद्धि दर्ज की गयी है. यह वृद्धि अप्रैल, 2023 के बाद पहली बार दर्ज की गई है। यह रूझान वैश्विक बाजारों में कोयले की कीमतों में अस्थायी वृद्धि से प्रभावित हुआ है. कोयला मंत्रालय ने 4 जून, 2020 को राष्ट्रीय कोयला सूचकांक (NCI) की शुरूआत की थी और यह एक मूल्य सूचकांक है.

5. हाल ही में किस देश की सरकार ने 315 साल पहले डूबे एक जहाज को कैरेबियन सागर से निकालने का फैसला किया है?

(ए)  कनाडा सरकार

(बी)  ऑस्ट्रेलिया सरकार

(सी) चीन सरकार

(डी) कोलंबिया सरकार

उत्तर:-  कोलंबिया सरकार – कोलंबिया सरकार ने हाल ही में 315 साल पहले डूबे एक जहाज को कैरेबियन सागर से निकालने का फैसला किया है. माना जाता है कि डूबने से पहले सैन होजे नाम के इस जहाज पर सोने-चांदी सहित 1 लाख 66 हजार करोड़ डॉलर का 200 टन खजाना लदा हुआ था। साल 1708 में ये किंग फिलिप V के बेड़े का हिस्सा था.

6. कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर-फरवरी के बीच गुजरात से किस राज्य तक की जाएगी?

(ए)  केरल

(बी)  पंजाब

(सी) महाराष्ट्र

(डी) मेघालय

उत्तर:- मेघालय – कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर-फरवरी के बीच गुजरात से मेघालय तक की जाएगी. जबकि पहली यात्रा 145 दिन तक चली थी. इस बार यात्रा सिर्फ पैदल नहीं होगी, कुछ दूरी वाहनों से भी तय की जाएगी. रूट का ऐलान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने 8 अगस्त को किया था.

7. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब किस टीम ने जीता?

(ए) उत्तर प्रदेश

(बी) बिहार

(सी) पंजाब

(डी) बड़ौदा

उत्तर:- (सी) पंजाब –  पंजाब क्रिकेट टीम ने बड़ौदा टीम को हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता है। पंजाब के लिए अनमोलप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया. अनमोलप्रीत सिंह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भारत की एक घरेलू टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप है, जिसका आयोजन बीसीसीआई द्वारा किया जाता है।

8. कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का नया सदस्य बन गया है?

(ए) कनाडा

(बी) केन्या

(सी) दक्षिण अफ्रीका

(डी) चिली

उत्तर:- (डी) चिली –  दक्षिण अमेरिकी देश चिली अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 95वां सदस्य बन गया है। आईएसए 120 से अधिक हस्ताक्षरकर्ता देशों का गठबंधन है। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना भारत और फ्रांस के संयुक्त प्रयास के रूप में की गई थी। वर्तमान में, 116 देश आईएसए फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षरकर्ता हैं।

9. हाल ही में वेस्टइंडीज के किस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?

(ए) शाई होप

(बी) निकोलस पूरन

(सी) सुनील नरेन

(डी) जेसन होल्डर

उत्तर:- (सी) सुनील नरेन –  वेस्टइंडीज के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 35 साल के नरेन ने 6 टेस्ट, 65 वनडे और 51 टी20 मैच खेले हैं. सुनील नरेन ने वेस्टइंडीज के लिए 165 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं। नरेन ने आखिरी बार वेस्टइंडीज के लिए 2019 में खेला था। नरेन ने कहा कि वह फ्रेंचाइजी आधारित लीग खेलना जारी रखेंगे।

10. भारतीय कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए APEDA ने किसके साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

(एक कुली

(बी) फ्लिपकार्ट

(सी) लुलु हाइपरमार्केट

(डी) अमेज़ॅन

उत्तर:-  (सी) लुलु हाइपरमार्केट –  कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने भारतीय कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लुलु हाइपरमार्केट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एपीडा के निर्धारित उत्पादों को लुलु हाइपर मार्केट रिटेल श्रृंखला में जोड़ा जाएगा। एपीडा एक भारतीय शीर्ष निर्यात व्यापार संवर्धन सक्रिय सरकारी निकाय है। इसकी स्थापना 1986 में हुई थी.

11. ‘बाल विज्ञान महोत्सव’ का उद्घाटन किसने किया?

(ए) अमित शाह

(बी)राजनाथ सिंह

(सी) डॉ. जीतेन्द्र सिंह

(डी) अनुराग ठाकुर

उत्तर:-  (सी) डॉ. जीतेन्द्र सिंह –  केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बाल विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन किया. इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्टालों का अवलोकन भी किया। इसका आयोजन वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-भारतीय संयुक्त चिकित्सा संस्थान द्वारा किया गया था।

12. विश्व क्रिकेट इतिहास में टाइम आउट होने वाले पहले क्रिकेटर कौन बन गए हैं?

(ए) डेविड वार्नर

(बी) शाकिब अल हसन

(सी) एंजेलो मैथ्यूज

(डी) बाबर आज़म

उत्तर:-  (सी) एंजेलो मैथ्यूज –  श्रीलंका के मध्यक्रम बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में टाइम आउट होने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें टाइम आउट दिया गया था. नियमों में ‘टाइम आउट’ को भी आउट का ही एक प्रकार माना जाता है. ICC 40.1.1 के मुताबिक बल्लेबाज को विकेट गिरने के 3 मिनट के अंदर अगली गेंद खेलने के लिए आना होता है. गौरतलब है कि इस विश्व कप में यह समय 2 मिनट तय किया गया है.

13.  दूसरा ‘विश्व स्थानीय उत्पादन मंच’ कहाँ आयोजित किया जा रहा है?

(ए) लंदन

(बी) हेग

(सी) न्यूयॉर्क

(डी) नई दिल्ली

5. (बी) हेग –  हाल ही में, केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल हेग में दूसरे ‘विश्व स्थानीय उत्पादन फोरम’ में भाग ले रहा है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक पहल है। पहला विश्व स्थानीय उत्पादन मंच वर्ष 2021 में आयोजित किया गया था। इसका आयोजन इस महीने की 6 से 8 तारीख तक किया जा रहा है।