आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 09 November, 20233– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –  09 November, 20233– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –  09 November, 20233– Current Affairs Questions And Answer

Q1. गोवा 37वें राष्ट्रीय खेलों सर्विस की टीम ने किस टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है?

(ए)  राजस्थान

(बी) बिहार

(सी) गोवा

(डी) हरियाणा

उत्तर :- (डी) हरियाणा – हाल ही में गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा को पुरुष कबड्डी के फाइनल मुकाबले में सर्विस ने नौ अंक के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।

Q2.हाल ही में किसे लगातार तीसरी बार एसजीपीसी का अध्यक्ष चुना गया है?

(ए)  हरजिंदर सिंह धामी

(बी) परविन्द्र सिंह धामी

(सी)  रविन्द्र सिंह धामी

(डी) मनिंदर सिंह धामी

उत्तर :- (ए)  हरजिंदर सिंह धामी -हरजिंदर सिंह धामी को लगातार तीसरी बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) पदाधिकारियों के वार्षिक चुनाव के लिये जनरल हाउस सत्र के दौरान एसजीपीसी का अध्यक्ष चुना गया है।

Q3. विश्वकप के 39वें मुकाबला में में किस खिलाड़ी ने हाल ही में दोहरा शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई है?

(ए)  ग्लेन मैक्सवेल

(बी) रिकी पोंटिंग

(सी) अजय जडेजा

(डी) विराट कोहली

उत्तर :- (ए)  ग्लेन मैक्सवेल –  हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गये 39वें मुकाबला में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने विश्वकप का दोहरा शतक जड़ा है।

Q4. “राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस” कब मनाया जाता है?

(ए)  9 नवंबर

(बी) 2 नवंबर

(सी) 8 नवंबर

(डी) 5 नवंबर

उत्तर :-  (ए)  9 नवंबर – 9 नवंबर को सभी नागरिकों के लिये उचित निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य सेराष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है।

Q5. नाटो ने औपचारिक रूप से ‘शीत युद्ध-सुरक्षा संधि’ को निलंबित कर दिया है, नाटो का मुख्यालय कहाँ है?

(ए) पेरिस

(बी) बर्लिन

(सी) लंदन

(डी) ब्रुसेल्स

उत्तर :- (डी) ब्रुसेल्स -उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने हाल ही में शीत युद्ध-युग की सुरक्षा संधि को औपचारिक रूप से निलंबित करने की घोषणा की है। नाटो के 31 सहयोगियों में से अधिकांश ने 1990 में यूरोप में पारंपरिक सशस्त्र बलों पर कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए। नाटो की स्थापना 4 अप्रैल 1949 को हुई थी। इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है। 

Q6. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसके साथ मिलकर कृषि 24/7 प्लेटफार्म विकसित किया है?

(ए) टेक महिंद्रा

(बी) टीसीएस

(सी) वाधवानी संस्थान

(डी) नीति आयोग

उत्तर :- (सी) वाधवानी संस्थान –  कृषि और किसान कल्याण विभाग ने वाधवानी इंस्टीट्यूट फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (वाधवानी एआई) के सहयोग से कृषि 24/7 मंच विकसित किया है। यह Google.org द्वारा संचालित पहला स्वचालित कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्लेटफ़ॉर्म है। यह प्लेटफ़ॉर्म कई भाषाओं में समाचार लेखों को स्कैन करता है और उनका अंग्रेजी में अनुवाद करता है।

Q 7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘प्रोजेक्ट डॉल्फिन’ लागू करने का आदेश जारी किया है?

(ए) महाराष्ट्र

(बी) बिहार

(सी) मध्य प्रदेश

(डी) तमिलनाडु

उत्तर :- (डी) तमिलनाडु – हाल ही में, तमिलनाडु सरकार ने भारत सरकार के वन्यजीव पर्यावास के एकीकृत विकास कार्यक्रम के तहत ‘प्रोजेक्ट डॉल्फिन’ को लागू करने का आदेश जारी किया। इसे 8.13 करोड़ रुपये की लागत से 2023-2024 के दौरान लागू किया जाएगा। इसके तहत 60 फीसदी राशि केंद्र सरकार देगी, जबकि शेष लागत राज्य सरकार वहन करेगी.

Q 8.  नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड का ‘भारत ऑर्गेनिक्स’ ब्रांड किसने लॉन्च किया?

(ए) अमित शाह

(बी)राजनाथ सिंह

(सी) अनुराग ठाकुर

(डी) आरके सिन्हा

उत्तर :-  (ए) अमित शाह – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवगठित नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) का ‘भारत ऑर्गेनिक्स’ ब्रांड लॉन्च किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह भारत और विदेशों में सबसे “भरोसेमंद” ब्रांड बनकर उभरेगा। शाह ने एनसीओएल का लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर भी लॉन्च किया। उन्होंने पांच सहकारी समितियों को एनसीओएल सदस्यता प्रमाणपत्र भी प्रदान किए।

Q 9. किस खिलाड़ी ने लॉन टेनिस में ‘पेरिस मास्टर्स’ खिताब जीता?

(ए) ग्रिगोर दिमित्रोव

(बी) कार्लोस अलकराज

(सी) नोवाक जोकोविच

(डी) एंडी मरे

उत्तर :- (सी) नोवाक जोकोविच – सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने सातवीं बार पेरिस मास्टर्स का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में ग्रिगोर दिमित्रोव को हराया। 36 वर्षीय जोकोविच ने टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज़ चैंपियन के अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. यह जोकोविच का 40वां मास्टर्स 1000 खिताब था।       

Q 10. गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 200 पदक का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम कौन बनी है?

(ए) महाराष्ट्र

(बी) सेवाएँ

(सी) मध्य प्रदेश

(डी) हरियाणा

उत्तर :-  (ए) महाराष्ट्र –  गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में 200 पदक का आंकड़ा पार करने वाली महाराष्ट्र पहली टीम बन गई है। मानसी मोहिते ने 200वां पदक ट्रायथलॉन मिश्रित रिले में जीता, जिसमें उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र ने अब तक 70 स्वर्ण सहित 203 पदक जीते हैं। वहीं सर्विसेज की टीम पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है.

    Q 11. वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन बन गए हैं?

(ए) विराट कोहली

(बी) डेविड वार्नर

(सी) सूर्यकुमार यादव

(डी) ग्लेन मैक्सवेल

उत्तर :-  (डी) ग्लेन मैक्सवेल – ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में यह उपलब्धि हासिल की। मैक्सवेल का 201* का स्कोर वनडे की दूसरी पारी में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर भी है। मैक्सवेल पुरुष वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले नॉन-ओपनिंग बल्लेबाज भी बन गए हैं।