आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 23 November, 20233– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 23 November, 20233– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 23 November, 20233– Current Affairs Questions And Answer


Q1. आईसीसी ने किस किन्नर क्रिकेटर क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है?

(ए) डेनली मक्‍गही

(बी) सेनली मक्‍गही

(सी)  टेनली मक्‍गही

(डी)  पेनली मक्‍गही

उत्तर:- डेनली मक्‍गही: हाल ही में आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ) ने पहली अंतरराष्ट्रीय किन्नर क्रिकेटर डेनली मक्‍गही के क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Q2. कौन भारतीय बल्लेबाज आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान के करीब पहुंचे है?

(ए)  रोहित शर्मा

(बी) विराट कोहली

(सी)  सूर्य कुमार यादव

(डी)  सुबमन गिल

उत्तर:-विराट कोहली: विश्वकप 2023 के मैच में अच्छी पारी के लिए भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पुरुष बल्लेबाजों की आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान के करीब पहुंच गए हैं।

Q3.  किन देशो के बीच चार दिवसीय युद्ध विराम की घोषणा की है?

(ए) रूस-युक्रेन

(बी) हमास-इजरायल

(सी) जापान-नेपाल

(डी)  अमेरिका-चीन

उत्तर:-हमास-इजरायल: फिलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) ने हाल ही में चार दिवसीय युद्ध विराम की घोषणा की है।

Q4. हाल ही में किसने ‘ग्लोबल फ़िशरीज़ कॉन्फ़्रेंस इंडिया 2023’ का उद्घाटन किया है?

(ए) अरविन्द्र सिंह

(बी) भूपेंद्र पटेल

(सी) राकेश रंजन

(डी) अमित देशपाल

उत्तर:-भूपेंद्र पटेल : साइंस सिटी में ‘वर्ल्ड फ़िशरीज़ डे’ पर आयोजित ‘ग्लोबल फ़िशरीज़ कॉन्फ़्रेंस इंडिया 2023’ का हाल ही में केन्द्रीय मत्स्योद्योग मंत्री परशोत्तम रूपाला तथा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उद्घाटन किया।

Q5. इजरायल ने किसके बदले हाल ही में Israel-Hamas चार दिनों तक युद्धविराम के लिए एक समझौते का समर्थन किया है?

(ए) 50 हजार डोलर के बदले

(बी) 10 हजार किलोमीटर जमीन के बदले

(सी)  सैनिक हथियार के बदले

(डी) 50 महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बदले

उत्तर:-50 महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बदले: गाजा में बंधक बनाए गए 50 महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बदले इजरायल की सरकार ने हमास के साथ जंग को चार दिनों तक रोकने के लिए हो रहे समझौते का समर्थन किया है.

Q6.  हाल ही में किस प्रसिद्ध मलयालम लेखिका का निधन हो गया है?

(ए)  पी वलसाला

(बी)अनीता जोश्वल

(सी) काजल देवी

(डी) अमिता देशमुख

उत्तर:-पी वलसाला: प्रसिद्ध महिला मलयालम लेखिका एवं केरल साहित्य अकादमी की पूर्व अध्यक्ष पी वलसाला का हाल ही में निधन हो गया ।

Q7.भारत के मानचित्र में बड़ा परिवर्तन लाने के लिए “जेनेसिस इंटरनेशनल” और किसके बीच साझेदारी हुई है?

(ए)  टाटा

(बी) रिलाइंस

(सी)  सर्वे ऑफ इंडिया

(डी)  बिरला

उत्तर:- सर्वे ऑफ इंडिया:भारत के मानचित्र में बड़ा परिवर्तन लाने के लिए प्रमुख मैपिंग कंपनी जेनेसिस इंटरनेशनल और देश के राष्ट्रीय सर्वेक्षण और मानचित्रण प्राधिकरण सर्वे ऑफ इंडिया (SOI) ने मिलकर काम करने की साझेदारी की है।

Q8. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस राज्य में “नए भारत के लिए नई शिक्षा” नामक राष्ट्रीय शिक्षा अभियान शुरू किया है?

(ए) उत्तर प्रदेश

(बी) ओडिशा

(सी) मध्य प्रदेश

(डी) राजस्थान

उत्तर:- (बी) ओडिशा –  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में “नए भारत के लिए नई शिक्षा” नामक राष्ट्रीय शिक्षा अभियान शुरू किया है। इसका आयोजन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, संबलपुर द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति नए भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी.  

Q 9. हाल ही में “बंगाल के ब्रांड एंबेसडर” के रूप में किसका नाम घोषित किया गया है?

(ए) अमिताभ बच्चन

(बी) सौरव गांगुली

(सी) मिमी चक्रवर्ती

(डी) अमिताव घोष

उत्तर:- (बी) सौरव गांगुली – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 में पूर्व क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को “बंगाल का ब्रांड एंबेसडर” घोषित किया है। बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट एक वार्षिक आयोजन है, इस बार 17 देशों की कई कंपनियां इसमें भाग ले रही हैं।   

Q 10. जम्मू-कश्मीर के किस जिले के केसर को भौगोलिक संकेत का टैग दिया गया है?

(ए) किश्तवाड़

(बी) सांबा

(सी) बांदीपोरा

(डी) कुलगाम

उत्तर:-(ए) किश्तवाड़ –  जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के केसर को भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री द्वारा भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्रदान किया गया है। इस प्रकार के केसर की खेती और कटाई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में की जाती है। केसर की प्रसिद्ध सबसे महंगी किस्म को ‘कुमकुम’ के नाम से जाना जाता है। यह किश्तवाड़ जिले की मुख्य नकदी फसल है।      

Q 11. भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद-2023’ आयोजित किया जा रहा है?

(ए) ऑस्ट्रिया

(बी) यूएसए

(सी) आयरलैंड

(डी) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर:- (डी) ऑस्ट्रेलिया –  भारत और ऑस्ट्रेलिया के सशस्त्र बलों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद-2023’ आयोजित किया जा रहा है। ‘ऑस्ट्राहिंद-2023’ का दूसरा संस्करण 22 नवंबर से 06 दिसंबर 2023 तक पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जा रहा है। संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद’ वर्ष 2022 में शुरू किया गया था। इसका पहला संस्करण राजस्थान के महाजन में आयोजित किया गया था।

Q 12. ICC पुरुष U19 क्रिकेट विश्व कप 2024 का आयोजन किस देश में किया जाएगा?

(ए) भारत

(बी) दक्षिण अफ्रीका

(सी) श्रीलंका

(डी) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर:- (बी) दक्षिण अफ्रीका –  ICC पुरुष U19 क्रिकेट विश्व कप 2024 का आयोजन अब श्रीलंका की बजाय दक्षिण अफ्रीका में किया जाएगा। श्रीलंकाई क्रिकेट को हाल ही में आईसीसी ने निलंबित कर दिया था जिसके बाद यह फैसला लिया गया. इसका आखिरी आयोजन 2022 में वेस्टइंडीज में हुआ था जहां भारत ने पांचवीं बार खिताब जीता था।     

Q 13. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ ई-वीजा सेवाएं दोबारा शुरू की है?

(ए) फ्रांस

(बी) कनाडा

(सी) अर्जेंटीना

(डी) इटली

उत्तर:-(बी) कनाडा –  भारत ने लगभग दो महीने बाद कनाडाई नागरिकों के लिए फिर से ई-वीजा सेवाएं शुरू कर दी हैं। खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में “संभावित” भारतीय संबंध के कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो के निराधार आरोपों के बाद भारत ने 21 सितंबर को वीजा सेवाएं निलंबित कर दी थीं।   

Q 14 . हर साल विश्व टेलीविजन दिवस कब मनाया जाता है?

(ए) 21 नवंबर

(बी) 22 नवंबर

(सी) 23 नवंबर

(डी) 24 नवंबर

उत्तर:- (ए) 21 नवंबर –  विश्व टेलीविजन दिवस हर साल 21 नवंबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। 1996 में, संयुक्त राष्ट्र ने पहले विश्व टेलीविजन फोरम का आयोजन किया, जिसने हर साल 21 नवंबर को विश्व टेलीविजन दिवस के रूप में घोषित किया। भारत में राष्ट्रीय प्रसारण 1982 में रंगीन टेलीविजन की शुरुआत के साथ ही शुरू हुआ। पहला और सबसे लंबे समय तक चलने वाला भारतीय टेलीविजन कार्यक्रम, ‘कृषि दर्शन’ 1967 में शुरू हुआ।