आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 25 November, 20233– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 25 November, 20233– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 25 November, 20233– Current Affairs Questions And Answer


1. निम्न में से कौन सा चीनी क्षेत्र का नेतृत्व करने हेतु वर्ष 2024 के लिए आईएसओ का अध्यक्ष बना है?

(ए) जापान

(बी) चीन

(सी) अमेरिका

(डी) भारत

उत्तर: भारत – अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (ISO) ने हाल ही में 63वीं परिषद बैठक में घोषणा की कि चीनी क्षेत्र का नेतृत्व करने हेतु वर्ष 2024 के लिए भारत को अध्यक्ष चुना गया है. इस आईएसओ का संगठन का मुख्यालय लंदन में है. जबकि भारत ने ईएसवाई 2022-23 में पेट्रोल के साथ 12 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण हासिल किया है.

2. 54वें इफ्फी में किस फिल्म ने 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो” में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है?

(ए) एनिमल

(बी). गंगा

(सी) ओड

(डी) स्लैमलोग

उत्तर:- ओड – 54वें इफ्फी में ओड फिल्म ने 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो” में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है. जूरी के सदस्य और शॉर्ट्स टीवी के सीईओ कार्टर पिल्चर ने कहा कि युवा रचनात्मक प्रतिभाओं को अपना कौशल दिखाने के लिए सीएमओटी जैसा मंच प्रदान करने की अवधारणा अदभुत है.

3. भारत और किस देश ने नई दिल्ली में रक्षा परामर्शी समूह की बैठक आयोजित की है?

(ए)कनाडा

(बी) जापान

(सी) ऑस्ट्रेलिया

(डी)  ब्रिटेन

उत्तर: ब्रिटेन – भारत के रक्षा सचिव श्री गिरिधर अरमाने ने हाल ही में ब्रिटेन के रक्षा सचिव श्री डेविड विलियम्स के साथ वार्षिक भारत-ब्रिटेन रक्षा परामर्शी समूह (DCG) की बैठक की सह-अध्यक्षता की है. दोनों पक्षों ने संयुक्त अभ्यास, सामुद्रिक क्षेत्र जागरूकता और सूचना आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित करने के साथ समुद्री क्षेत्र में बढ़ती परस्पर बातचीत और संयुक्त गतिविधियों की योजना बनाई है.

4.हाल ही में किसने राष्ट्रीय काजू दिवस पर बांग्लादेश, कतर, मलेशिया और अमेरिका में काजू निर्यात की सुविधा प्रदान की है?

(ए) शिक्षा विभाग

(बी)  विज्ञान विभाग

(सी) ज्ञान विभाग

(डी)  कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद विकास प्राधिकरण

उत्तर: कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद विकास प्राधिकरण – वाणिज्य मंत्रालय के अधीन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद विकास प्राधिकरण (APEDA) ने राष्ट्रीय काजू दिवस पर बांग्लादेश, कतर, मलेशिया और अमेरिका में काजू निर्यात की सुविधा प्रदान की है. यह बांग्लादेश को ओडिशा से काजू की अब तक की पहली खेप प्राप्त होगी.

5.किस मंत्रालय ने सितंबर 2017 से सितंबर 2023 की अवधि के लिए देश का एम्लॉलय यमेंट आउटलुक जारी किया है?

(ए) जनजातीय मंत्रालय

(बी) बाल विकास मंत्रालय

(सी) महिला संगठन मंत्रालय

(डी)  सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय

उत्तर: सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने हाल ही में सितंबर 2017 से सितंबर 2023 की अवधि के लिए देश का एम्लॉलय यमेंट आउटलुक जारी किया है. यह रिपोर्ट चुनी हुई सरकारी एजेंसियों के पास उन उपलब्‍ध प्रशासनिक रिकॉर्डों पर आधारित है, जो कतिपय क्षेत्रों में प्रगति के विषय में जानकारी प्रदान कराते हैं.

6. इनमे से किसे हाल ही में द इकोनॉमिक टाइम्स एचआर वर्ल्ड एक्सेप्शनल एम्प्लॉई एक्सपीरियंस अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है?

(ए) बीएसएनएल

(बी)  एनएचपीसी

(सी)  एनटीपीसी

(डी)  एसएससी

उत्तर: एनएचपीसी – भारत का सबसे बड़ा जल विद्युत विकास संगठन एनएचपीसी लिमिटेड को हाल ही में द इकोनॉमिक टाइम्स एचआर वर्ल्ड एक्सेप्शनल एम्प्लॉई एक्सपीरियंस अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार एनएचपीसी को उसके कर्मचारी केंद्रित मानव संसाधन पहलों की विस्तृत श्रृंखला को मान्यता देने के लिए प्रदान किया गया है.

7.पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले चौथे भारतीय कौन बन गए हैं?

(ए) एआर रहमान

(बी) डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन

(सी) मोहम्मद हामिद अंसारी

(डी) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:-  (बी) डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन – मुंबई स्थित इस्लाम के दाऊदी बोहरा संप्रदाय के प्रमुख डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन को पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से सम्मानित किया जाएगा. वह पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे। मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय थे। 

8.ISR ने अधिक उपज देने वाली काली मिर्च की किस्म विकसित की है, इसे क्या नाम दिया गया है?

(ए) ‘चंद्र’

(बी) ‘सूर्य’

(सी) ‘धर्म’

(डी) ‘जल’

उत्तर:-  (ए) ‘चंद्र’ –  कृषि के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए कोझिकोड स्थित भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) ने काली मिर्च की एक नई किस्म विकसित की है, जिसे ‘चंद्रा’ नाम दिया गया है। आईआईएसआर की शोध टीम ने काली मिर्च की दो अलग-अलग किस्मों – चोलामुंडी और थॉम्मनकोडी के मिश्रण से ‘आईआईएसआर चंद्रा’ विकसित किया है।

 9. राष्ट्रीय मेटलर्जिस्ट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

(ए) डॉ.रामेश्वर साह

(बी) डॉ. देबाशीष भट्टाचार्य

(सी) डॉ. निलोय कुंडू

(डी) डॉ. अगिलन मुथुमनिकम

उत्तर:- (बी) डॉ. देबाशीष भट्टाचार्य –  इस्पात मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय मेटलर्जिस्ट पुरस्कार 2022 प्रदान किए गए। इसमें डॉ. देबाशीष भट्टाचार्य को नेशनल मेटलर्जिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. निलोय कुंडू को यंग मेटलर्जिस्ट (पर्यावरण) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. कामाची मुदाली उथांडी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

 10.  भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ आयोजित किया जाता है?

(ए) श्रीलंका

(बी) भूटान

(सी) बांग्लादेश

(डी) नेपाल

उत्तर:- (डी) नेपाल – भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच 17वां संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण का आयोजन उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में किया जा रहा है. इसमें भाग लेने के लिए 334 सैन्यकर्मियों वाली नेपाल सेना की एक टुकड़ी भारत पहुंच चुकी है। यह अभ्यास 24 नवंबर से 07 दिसंबर 2023 तक चलेगा. यह एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है और दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है.

11.किस राज्य की प्रसिद्ध ‘घोल’ मछली को राज्य मछली का दर्जा दिया गया है?

(ए) तमिलनाडु

(बी) महाराष्ट्र

(सी) गुजरात

(डी) ओडिशा

उत्तर:- (सी) गुजरात – अहमदाबाद में आयोजित पहले ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 में समुद्री ‘घोल’ मछली को गुजरात की राज्य मछली का दर्जा दिया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गुजरात साइंस सिटी में एक कार्यक्रम में यह घोषणा की. घोल मछली फ़ारस की खाड़ी से लेकर प्रशांत महासागर तक, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में व्यापक रूप से पाई जाती है।

12.न्यायमूर्ति बिबेक चौधरी ने किस उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है?

(ए) पटना उच्च न्यायालय

(बी) इलाहाबाद उच्च न्यायालय

(सी) गुवाहाटी उच्च न्यायालय

(डी) दिल्ली उच्च न्यायालय

उत्तर:- (ए) पटना उच्च न्यायालय –  जस्टिस बिबेक चौधरी ने पटना हाईकोर्ट के जज पद की शपथ ली है. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने राजभवन में उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की उपस्थिति में पद की शपथ दिलाई। अपना वर्तमान कार्यभार संभालने से पहले, न्यायमूर्ति चौधरी कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।