आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 29 November, 20233– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 29 November, 20233– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 29 November, 20233– Current Affairs Questions And Answer


प्रश्न 1. किस देश ने मार्च 2024 के अंत तक अंतरिक्ष में पांच नए उपग्रह लॉन्च करने की योजना बनाई है?

(a) अमेरिका

(b) ईरान

(c) मलेशिया

(d) उत्तर कोरिया

उत्तर : (b). ईरान – हाल ही में अगले वर्ष 20 मार्च 2024 तक ‘ईरान‘ ने अंतरिक्ष में पांच नए उपग्रह लॉन्च करने की योजना बनाई है। 

प्रश्न 2. हाल ही में किस देश में श्वसन रोग के मामलों में वृद्धि के कारण राजस्थान में चिकित्सा प्रबंधन को अलर्ट किया है?

(a) चीन

(b) अफ्रीका

(c) जापान

(d) पाकिस्तान

उत्तर : (a). चीन – हाल ही में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ‘शुभ्रा सिंह‘ ने चीन में श्वसन रोग के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर प्रदेश के चिकित्सा प्रबंधन को अलर्ट किया है।

प्रश्न 3. किस राज्य में ‘संस्कृति उत्सव 2023’ का आयोजन की तयारी की जा रही है ?

(a) बिहार

(b) राजस्थान

(c) उत्तर प्रदेश

(d) तेलंगना

उत्तर : (c). उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश सरकार ने सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाने के लिए ‘संस्कृति उत्सव 2023‘ के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली है।

प्रश्न 4. हाल ही में किस कंपनी ने अहमदाबाद में ‘ग्रीन हाइड्रोजन ब्लेंडिंग पायलट प्रोजेक्ट’ शुरु करने की घोषणा की है?

(a) टाटा लिमिटेड

(b) रिलाइंस लिमिटेड

(c) अमेज़न लिमिटेड

(d) अदाणी टोटल गैस लिमिटेड

उत्तर : (d). अदाणी टोटल गैस लिमिटेड – अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने प्राकृतिक गैस में ग्रीन हाइड्रोजन मिला ईंधन प्रस्तुत करने के लिए अहमदाबाद में ‘ग्रीन हाइड्रोजन ब्लेंडिंग पायलट प्रोजेक्ट‘ शुरु करने की घोषणा की है।

प्रश्न 5. किस मंत्रालय को हाल ही में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से पुरस्कृत किया गया है?

(a) सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय

(b) केंद्रीय आयुष मंत्रालय

(c) केंद्रीय आश्वाशन मंत्रालय

(d) केंद्रीय मित्र मंत्रालय

उत्तर : (b). केंद्रीय आयुष मंत्रालय – भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘केंद्रीय आयुष मंत्रालय को‘ स्वर्ण पदक से पुरस्कृत किया गया है।

प्रश्न 6. हाल ही में किन्हें उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है?

(a) कुलदीप पाण्डेय

(b) अजय त्यागी

(c) रचना पूरण सिंह

(d) अनीता वाजपयी

उत्तर : (a). कुलदीप पाण्डेय – हाल ही में अखिल भारतीय जनसंघ ने ‘कुलदीप पांडेय‘ को उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

प्रश्न 7.  हाल ही में किन्हें केलकर युवा पुरस्कार 2023 के लिए चयनित किया है?

(a) अमित सिंह, पूनम पडिया तथा डा. ईशा भंडारी

(b) गौरी गुप्ता, सुनीता पडिया तथा डा. मनीषा भंडारी

(c) सुधा प्रमाकर, अनीता पडिया तथा डा. रेखा भंडारी

(d) शरद विवेक सागर, लहरीबाई पडिया तथा डा. वैभव भंडारी

Answer (d). शरद विवेक सागर, लहरीबाई पडिया तथा डा. वैभव भंडारी – बिहार के ‘शरद विवेक सागर, मध्य प्रदेश की लहरीबाई पडिया तथा राजस्थान के डा. वैभव भंडारी‘ का चयन प्राध्यापक यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार 2023 के लिए किया है।

प्रश्न 8.भारत अंतरराष्ट्रीय 42वें व्यापार मेला 2023 में किस पेवेलियन ने गोल्ड मेडल जीता है?

(a) पंजाब पेवेलियन

(b) असम पेवेलियन

(c) कर्णाटक पेवेलियन

(d) पुणे पेवेलियन

उत्तर : (a). पंजाब पेवेलियन – भारत अंतरराष्ट्रीय 42वें व्यापार मेला 2023 में ‘पंजाब पेवेलियन’ ने गोल्ड मेडल जीता है।

प्रश्न 9. किस केंद्रीय मंत्री ने विकलांग बच्चों के लिए आंगनवाड़ी प्रोटोकॉल पर राष्ट्रीय आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया?

(ए)राजनाथ सिंह

(बी) अनुराग ठाकुर

(सी) धर्मेंद्र प्रधान

(डी) स्मृति ईरानी

उत्तर : (डी) स्मृति ईरानी –  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने विकलांग बच्चों के लिए आंगनवाड़ी प्रोटोकॉल पर राष्ट्रीय आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया। इस प्रोटोकॉल में विकलांग व्यक्तियों की समावेशी पोषण देखभाल के लिए एक सामाजिक मॉडल अपनाया गया है। इस प्रोटोकॉल का उद्देश्य विकलांग शिशुओं और छोटे बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

प्रश्न 10. शोधकर्ताओं ने हाल ही में किस टाइगर रिजर्व में एक नई पौधे की प्रजाति की खोज की है?

(ए) कान्हा टाइगर रिजर्व

(बी) कलक्कड़ मुंडनथुराई टाइगर रिजर्व

(सी) सरिस्का टाइगर रिजर्व

(डी) मेलघाट टाइगर रिजर्व

उत्तर : (बी) कलक्कड़ मुंडनथुराई टाइगर रिजर्व –  शोधकर्ताओं ने तिरुनेलवेली में कलक्कड़ मुंडनथुराई टाइगर रिजर्व में जीनस ‘इम्पेतिन्स’-बाल्सामिनेसी’ में एक नई पौधे की प्रजाति की खोज की है। एस. इस प्रजाति का नाम करुप्पुसामी के नाम पर ‘इम्पेतिन्स करुप्पुसाम्यि’ रखा गया है। यह पौधा केवल दक्षिणी पश्चिमी घाट के अगस्त्यमलाई क्षेत्र में पाया जाता है।

प्रश्न 11. हाल ही में किस एयरलाइन ने ग्राहकों को फ्लाइट टिकट बुकिंग में मदद के लिए AI चैटबॉट लॉन्च किया है?

(ए) इंडिगो

(बी) एयर इंडिया

(सी) विस्तारा

(डी) स्पाइस जेट

उत्तर : (ए) इंडिगो –  इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड ने अपने ग्राहक सेवा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए AI चैटबॉट 6Eskai पेश किया है। इसकी मदद से ग्राहकों को फ्लाइट टिकट बुक करने में मदद मिलेगी. इंडिगो के नाम से परिचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड भारत की एक कम लागत वाली एयरलाइन है। इसका मुख्यालय हरियाणा के गुरूग्राम में है।

प्रश्न 12.एशिया का सबसे बड़ा ओपन-एयर वार्षिक व्यापार मेला ‘बाली यात्रा’ का उद्घाटन किस राज्य में किया गया?

(ए) उत्तर प्रदेश

(बी) राजस्थान

(सी) ओडिशा

(डी) बिहार

उत्तर :(सी) ओडिशा –  ओडिशा की गौरवशाली प्राचीन समुद्री विरासत की स्मृति में एशिया का सबसे बड़ा ओपन-एयर वार्षिक व्यापार मेला, बाली यात्रा का उद्घाटन कटक में महानदी के तट पर किया गया। इस साल यह त्योहार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुरू हुआ और अगले महीने 4 दिसंबर तक चलेगा।

प्रश्न 13. हाल ही में दक्षिण अफ़्रीकी महिला क्रिकेट टीम के तीनों प्रारूपों का कप्तान किसे बनाया गया है?

(ए) मिग्नॉन डू प्रीज़

(बी) मैरिज़ेन कप्प

(सी) शबनीम इस्माइल

(डी) लौरा वोलवार्ट

उत्तर : (डी) लौरा वॉलवार्ट –  लौरा वोल्वार्ड्ट को पूर्णकालिक दक्षिण अफ़्रीकी महिला कप्तान नियुक्त किया गया है। 24 वर्षीय वोल्वार्ड्ट खेल के तीनों प्रारूपों (टी20आई, वनडे और टेस्ट) में दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम का नेतृत्व करेंगी। लौरा वोल्वार्ट इंडियन महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में गुजरात जायंट्स के लिए खेलती हैं। 

प्रश्न 14. भारत में हर साल संविधान दिवस कब मनाया जाता है?

(ए) 26 नवंबर

(बी) 27 नवंबर

(सी) 28 नवंबर

(डी) 29 नवंबर

उत्तर : (ए) 26 नवंबर –  भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में हर साल मनाया जाता है। देश की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को औपचारिक रूप से संविधान को अपनाया, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। साल 2015 में सरकार ने नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए इस दिन को मनाने का फैसला किया था।

प्रश्न 15 .खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का शुभंकर क्या है?

(ए) ‘शेरा’

(बी) ‘अर्जुन’

(सी) ‘उज्ज्वला’

(डी) ‘भीम’

उत्तर :  (सी) ‘उज्ज्वला’ –  पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का ‘लोगो’ और शुभंकर ‘उज्ज्वला’ केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में लॉन्च किया। ‘उज्ज्वला’ – एक गौरैया, को पैरा गेम्स 2023 का आधिकारिक शुभंकर घोषित किया गया है। इस खेल में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड सहित 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1400 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। 2018 से अब तक कुल 11 खेलो इंडिया गेम्स का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है।