आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 07-December -2023 – Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 07-December -2023 – Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 07-December -2023 – Current Affairs Questions And Answer


1. हाल ही में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी आये चक्रवात का नाम बताइए?

(ए)  मिचौंग चक्रवात

(बी) सेंदी चक्रवात

(सी)  एमिली चक्रवात

(डी)इडलिया चक्रवात

उत्तर: मिचौंग चक्रवात – हाल ही में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी आये मिचौंग चक्रवात के कारण जान-माल की हानि पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने चक्रवात में घायल या इससे प्रभावित होने वाले लोगों के लिए भी प्रार्थना की और अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जमीनी स्‍तर पर अथक प्रयास कर रहे हैं.

2. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी किस राज्य की यात्रा के दौरान वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023′ का उद्घाटन करेंगे?

(ए)  केरल

(बी) गुजरात

(सी) महाराष्ट्र

(डी) उत्तराखंड

उत्तर: उत्तराखंड -प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 8 दिसंबर को उत्तराखंड के देहरादून की यात्रा के दौरान वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023‘ का उद्घाटन करेंगे. उत्तराखंड को निवेश के एक नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में ‘उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2023’ एक कदम है। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 8 और 9 दिसंबर, 2023 को “शांति से समृद्धि” विषय के साथ आयोजित किया जा रहा है.

3. यूनेस्को ने भारत के किस राज्य के प्रसिद्ध “गरबा” को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर घोषित किया है?

(ए)  पंजाब

(बी)  गुजरात

(सी) दिल्ली

(डी)राजस्थान

उत्तर: गुजरात -यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर (ICH) की सुरक्षा के लिए अंतर सरकारी समिति की 18वीं बैठक के दौरान 2003 के कन्वेंशन के प्रावधानों के तहत गुजरात के गरबा‘ को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर घोषित किया है. यूनेस्को की सूची में भारत की 15वीं अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में गरबा शामिल हुआ है. एक नृत्य शैली के रूप में गरबा धार्मिक और भक्ति की जड़ों में गहराई से समाया हुआ है, जिसमें सभी क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। गरबा समुदायों को एक साथ लाने वाली एक जीवंत परंपरा के रूप में विकसित हो रहा है.

4. केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री का नाम बताइए, जिन्होंने हाल ही में भारतीय उर्वरक संघ के 59वें वार्षिक सेमिनार 2023 का उद्घाटन किया है?

(ए)  राजनाथ सिंह

(बी) हरदीप सिंह पूर

(सी)  अजय सिंह

(डी) डॉ. मनसुख मांडविया

उत्तर : डॉ. मनसुख मांडविया – केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने हाल ही में भारतीय उर्वरक संघ के 59वें वार्षिक सेमिनार 2023 का उद्घाटन किया है. उन्होंने कहा है की भारतीय उर्वरक क्षेत्र ने समय पर उर्वरक उपलब्ध कराकर, कृषि संबंधी गतिविधियों को आगे बढ़ाया है और वैश्विक बाजार को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर उर्वरक क्षेत्र में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरकर 14 करोड़ कृषक परिवारों को सहायता प्रदान करने के दोहरे उद्देश्य प्राप्त किए हैं.

5. भारत-जर्मनी सैन्य सहयोग उप समूह की बैठक का कौन से संस्करण का आयोजन हाल ही में नई दिल्ली में किया गया है?

(ए)  10वें संस्करण

(बी)  12वें संस्करण

(सी) 14वें संस्करण

(डी)16वें संस्करण

उत्तर: 16वें संस्करण – भारत और जर्मनी के मध्य सैन्य सहयोग उप समूह (MCSG) की बैठक का 16वां संस्करण हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित किया गया है. यह एमसीएसजी मंच इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्यालय तथा डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल कोऑपरेशन सशस्त्र बल कार्यालय के बीच रणनीतिक और परिचालन स्तरों पर नियमित बातचीत के माध्यम से गतिविधियों को संचालित करता है.

6.भारत सरकार और एडीबी ने किस राज्य में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए हाल ही में 17 करोड़ 50 लाख डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए है?

(ए) केरल

(बी)  गुजरात

(सी)  महाराष्ट्र

(डी) मध्य प्रदेश

उत्तर: मध्य प्रदेश – 7 दिसम्बर को भारत में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है. 1949 से, 7 दिसंबर को पूरे देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि शहीदों और वर्दी में उन लोगों को सम्मानित किया जा सके जिन्होंने देश के सम्मान की रक्षा हेतु देश की सीमाओं पर बहादुरी से दुश्मनों का मुकाबला किया और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है.

7. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के किस प्रोफेसर ने शैक्षणिक वर्ष 2024-2027 के लिए अनुमोदन प्रक्रिया पुस्तिका जारी की है?

(ए)  संजय सिंह

(बी)  अजय माथुर

(सी) रवि सिंह

(डी) टी.जी. सीताराम

उत्तर: टी.जी. सीताराम – अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के अध्यक्ष प्रोफेसर टी.जी. सीताराम ने हाल ही में सूचना ब्यूरो कॉन्फ्रेंस हॉल, शास्त्री भवन, नई दिल्ली में शैक्षणिक वर्ष 2024-2027 के लिए एआईसीटीई अनुमोदन प्रक्रिया पुस्तिका जारी की है. भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने हाल ही में मध्य प्रदेश में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 17 करोड़ 50 लाख डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए है. इस परियोजना से लगभग 500 किलोमीटर राज्य राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों को मानक दो-लेन में बदल दिया जाएगा. जिसमे नई सड़कों में जलवायु एवं आपदा प्रतिरोधी डिजाइन और नवीन सड़क सुरक्षा तत्व शामिल होंगे.

8. 7 दिसम्बर को भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

(ए) . विज्ञान दिवस

(बी)  शिक्षा दिवस

(सी)  महिला दिवस

(डी) सशस्त्र सेना झंडा दिवस

उत्तर: सशस्त्र सेना झंडा दिवस – 7 दिसम्बर को भारत में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है. 1949 से, 7 दिसंबर को पूरे देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि शहीदों और वर्दी में उन लोगों को सम्मानित किया जा सके जिन्होंने देश के सम्मान की रक्षा हेतु देश की सीमाओं पर बहादुरी से दुश्मनों का मुकाबला किया और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है.

9.. पुरुष वॉलीबॉल क्लब विश्व चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किस देश में किया जाएगा?

(ए) भारत

(बी) सिंगापुर

(सी) फ्रांस

(डी) यूके

उत्तर:- (ए) भारत –  पुरुष वॉलीबॉल क्लब विश्व चैम्पियनशिप 2023 बेंगलुरु (भारत) के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। यह पहली बार है कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन भारत में किया जाएगा. इस टूर्नामेंट में शीर्ष छह टीमें भाग ले रही हैं। फेडरेशन इंटरनेशनेल डी वॉलीबॉल (FIVB) वॉलीबॉल के सभी रूपों के लिए अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय है। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लॉज़ेन में स्थित है।

10. पहला सर्वेक्षण जहाज (बड़ा) ‘संध्याक’ भारतीय नौसेना को सौंपा गया, इसका निर्माण किसने किया था?

(ए) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड

(बी) टेबमा शिपयार्ड लिमिटेड

(सी) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड

(डी) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स

उत्तर:-  (डी) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स –  गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRDI), कोलकाता में बनाए जा रहे चार सर्वेक्षण जहाजों (बड़े) में से पहला, संध्याक (यार्ड 3025), भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया था। इन चार सर्वेक्षण जहाजों के लिए अनुबंध पर 30 अक्टूबर 2018 को हस्ताक्षर किए गए थे। इसका निर्माण 12 मार्च 2019 को शुरू हुआ था। ‘संध्याक’ को तैयार करने में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्रियों का उपयोग किया गया है।

11.प्रो कबड्डी लीग की ‘पटना पाइरेट्स’ टीम का शीर्षक प्रायोजक कौन है?

(ए) ड्रीम 11

(बी) भारतीय इस्पात प्राधिकरण

(सी) बिहार सरकार

(डी) विवो

उत्तर:-(सी) बिहार सरकार –  बिहार सरकार प्रो कबड्डी लीग की ‘पटना पाइरेट्स’ टीम को प्रायोजित करेगी. बिहार सरकार प्रो कबड्डी लीग की “पटना पाइरेट्स” टीम की शीर्षक प्रायोजक होगी। पटना पाइरेट्स के खिलाड़ी ‘आनंदमय बिहार’ लिखी जर्सी पहनकर खेलेंगे. बिहार पहली बार किसी खेल का प्रायोजक बन रहा है. प्रो कबड्डी लीग में बिहार से पटना पाइरेट्स की टीम में पहली बार पटना के संदीप कुमार का चयन हुआ है.

12. भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर का कौन सा महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया?

(ए) 85वाँ

(बी) 86वाँ

(सी) 87वाँ

(डी) 88वाँ

उत्तर:- (बी) 86वाँ –   राष्ट्रीय भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर को उनके 68वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में संसद परिसर में बाबासाहेब अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। उनका जन्म 14 अप्रैल, 1891 को महू, मध्य प्रदेश में हुआ था। वह संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे और उन्हें भारतीय संविधान के जनक के रूप में भी जाना जाता है। वर्ष 1947 में डॉ. अम्बेडकर स्वतंत्र भारत की पहली कैबिनेट में कानून मंत्री बने।

13. भारतीय दिवाला और दिवालियापन बोर्ड के कार्यकारी निदेशक के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?

(ए) जितेश जॉन

(बी) अजय कपूर

(सी) आनंद किशोर माथुर

(डी) अरविंद सिन्हा

उत्तर:- (ए) जितेश जॉन –  2001 बैच के भारतीय आर्थिक सेवा अधिकारी जितेश जॉन ने भारतीय दिवाला और दिवालियापन बोर्ड (IBBI) के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है। इसी साल अक्टूबर में संदीप गर्ग को आईबीबीआई का पूर्णकालिक सदस्य बनाया गया था. आईबीबीआई दिवाला और दिवालियापन संहिता (IBC) को लागू करने वाली एक प्रमुख संस्था है।

14.किस केंद्रीय मंत्री ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) पर देशव्यापी जन जागरूकता अभियान शुरू किया?

(ए) अनुराग ठाकुर

(बी) पीयूष गोयल

(सी) डॉ. मनसुख मंडाविया

(डी) आरके सिन्हा

उत्तर:- (सी) डॉ. मनसुख मंडाविया –  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने एनबीईएमएस द्वारा संचालित कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) जागरूकता कार्यक्रम पर राष्ट्रव्यापी जन जागरूकता अभियान शुरू किया। यह देश का पहला सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम है, जो राष्ट्रीय स्तर पर संचालित किया गया है। 

15. किस भारतीय मूल के उपन्यासकार को सिंगापुर के सर्वोच्च कला सम्मान से सम्मानित किया गया?

(ए) अलका सिंह

(बी) मीरा चंद

(सी) आशा लता

(डी) प्रीति देसाई

उत्तर:-(बी) मीरा चंद –  सिंगापुर स्थित भारतीय मूल की 81 वर्षीय लेखिका मीरा चंद को उनकी कलात्मक उत्कृष्टता और देश की कला और संस्कृति परिदृश्य को समृद्ध बनाने में उनके योगदान के लिए देश के सबसे प्रतिष्ठित कला सम्मान, कल्चरल मेडलियन से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ने साथी उपन्यासकार सुचेन क्रिस्टीन लिम और मलय नृत्य के दिग्गज उस्मान अब्दुल हामिद के साथ चंद को पुरस्कार प्रदान किया।