आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 22-December -2023 – Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 22-December -2023 – Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 22-December -2023 – Current Affairs Questions And Answer


1. निम्न में से किस मंत्रालय ने हाल ही में जूट किसानों की सुविधा के लिए “पाट-मित्रो” एप्लिकेशन लॉन्च किया है?

(ए) शिक्षा मंत्रालय

(बी) जनजातीय मंत्रालय

(सी) विज्ञान मंत्रालय

(डी) वस्त्र मंत्रालय

उत्तर: (डी) वस्त्र मंत्रालय –   वस्त्र मंत्रालय ने हाल ही में जूट किसानों की सुविधा के लिए “पाट-मित्रो” एप्लिकेशन लॉन्च किया है

2. खेलो इंडिया योजना और किसके तहत 341 खेल अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है?

(ए)  योजना विभाग

(बी) निति आयोग

(सी) शिक्षा आयोग

(डी). राष्ट्रीय खेल विकास निधि

उत्तर: (डी) राष्ट्रीय खेल विकास निधि – खेलो इंडिया योजना और राष्ट्रीय खेल विकास निधि के तहत 341 खेल अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है

3. हाल ही में कौन तमिलनाडु में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए आधिकारिक प्रतीक चिन्ह और शुभंकर जारी करेगा?

(ए) हरदीप सिंह पूरी

(बी) राजनाथ सिंह

(सी) अनुराग सिंह ठाकुर

(डी) विजय सिंह

उत्तर: (डी)अनुराग सिंह ठाकुर – अनुराग सिंह ठाकुर तमिलनाडु में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए आधिकारिक प्रतीक चिन्ह और शुभंकर जारी करेगा

4. किस मंत्रालय द्वारा आज महत्वपूर्ण खनिज अवयवों पर बोली पूर्व सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है?

(ए)  शिक्षा मंत्रालय

(बी) जनजातीय मंत्रालय

(सी) विज्ञान मंत्रालय

(डी) खान मंत्रालय

उत्तर: (डी) खान मंत्रालय – खान मंत्रालय द्वारा आज महत्वपूर्ण खनिज अवयवों पर बोली पूर्व सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है

5. GSI और किसने हरित और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ाने के लिए पंप स्टोरेज हाइड्रो परियोजनाओं पर हितधारक कार्यशाला की मेजबानी की है?

(ए) आईआईटी

(बी)आईटीआई

(सी) आईआईएम

(डी) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रॉक मैकेनिक्स

उत्तर: (डी) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रॉक मैकेनिक्स – जीएसआई और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रॉक मैकेनिक्स हरित और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ाने के लिए पंप स्टोरेज हाइड्रो परियोजनाओं पर हितधारक कार्यशाला की मेजबानी की है

6. पर्यटन/धार्मिक स्थलों की कनेक्टिविटी में सुधार के लिए हाल ही में कितने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं आरंभ गए है?

(ए) 121

(बी) 221

(सी) 321

(डी) 421

उत्तर:-(डी) 421 – पर्यटन/धार्मिक स्थलों की कनेक्टिविटी में सुधार के लिए हाल ही में 421 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं आरंभ गए है

7. वित्त वर्ष 2023-2024 से वित्त वर्ष 2027-28 तक किस स्कीम के लिए 13,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये गए हैं?

(ए) पीएम शिक्षा स्कीम

(बी )पीएम जनजातीय स्कीम

(सी)  पीएम मिश्र स्कीम

(डी). पीएम विश्वकर्मा स्कीम

उत्तर: (डी)पीएम विश्वकर्मा स्कीम -वित्त वर्ष 2023-2024 से वित्त वर्ष 2027-28 तक पीएम विश्वकर्मा स्कीम स्कीम के लिए 13,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये गए हैं

8. पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कितने करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं?

(ए) 9,000 करोड़

(बी) 10,000 करोड़

(सी) 12,000 करोड़

(डी) 13,000 करोड़

उत्तर: (डी) 13,000 करोड़ –  सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 से 2027-28 के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए 13,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना 17 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर शुरू की गई थी। पीएम विश्वकर्मा योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।   

9. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी किसने जीती?

(ए) गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर

(बी) लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब

(सी) कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र

(डी) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (ए) गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर –  राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के तहत मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी इस वर्ष गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर को प्रदान की जाएगी। अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंटों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर साल मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी प्रदान की जाती है। प्रथम रनर अप का पुरस्कार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब को दिया जाएगा और द्वितीय रनर अप का पुरस्कार कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र को दिया जाएगा।  

10. हाल ही में भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष किसे चुना गया?

(ए) बजरंग पुनिया

(बी) अनीता श्योराण

(सी) बृजभूषण शरण सिंह

(डी) संजय सिंह

उत्तर: (डी) संजय सिंह –  संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का अगला अध्यक्ष चुना गया। डब्ल्यूएफआई चुनाव में सिंह को 40 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अनीता श्योराण को केवल सात वोट मिले। यूपी कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से गहरा नाता है और वह वाराणसी के रहने वाले हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ भारत में कुश्ती की शासी निकाय है।

11.  अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार एवं गीता महोत्सव का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?

(ए) हरियाणा

(बी) उत्तर प्रदेश

(सी) बिहार

(डी) मध्य प्रदेश

उत्तर:  (ए) हरियाणा –  हरियाणा के कुरूक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार एवं गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन 17 दिसंबर 2023 को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया था। मुख्य कार्यक्रम 17 दिसंबर से 24 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। असम इस कार्यक्रम में मुख्य राज्य भागीदार है। अप्रैल 2023 में ऑस्ट्रेलिया में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया।

12. किस क्रिकेट खिलाड़ी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?

(ए) रोहित शर्मा

(बी) मोहम्मद शमी

(सी) सूर्यकुमार यादव

(डी)शुभमन गिल

उत्तर:-  (बी) मोहम्मद शमी –  वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद शमी को देश के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की है। शमी सहित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार अगले वर्ष 9 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।

13.  एक वर्ष में 100 मिलियन यात्रियों को ले जाने वाली पहली भारतीय एयरलाइन कौन सी बन गई है?

(ए) इंडिगो

(बी) स्पाइसजेट

(सी) विस्तारा

(डी) एयर इंडिया

उत्तर:  (ए) इंडिगो –   भारतीय एयरलाइन इंडिगो एक साल में 100 मिलियन यात्रियों को ले जाने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन गई है। वर्ष 2023 में 100 मिलियन यात्रियों को ले जाने के बाद इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई है। इंडिगो ने पिछले छह महीनों में 20 नए अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अपनी उड़ानें शुरू की हैं। इंडिगो के रूप में कारोबार करने वाली इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड का मुख्यालय गुड़गांव में है।

14. ‘भूमि राशि पोर्टल’ किस मंत्रालय की एक पहल है?

(ए) कृषि मंत्रालय

(बी) ग्रामीण विकास मंत्रालय

(सी) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

(डी) सहकारिता मंत्रालय

उत्तर:  (सी) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय –  केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने हाल ही में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की 1467 परियोजनाओं को भूमि राशि पोर्टल के तहत लाया गया है। यह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक ई-गवर्नेंस पहल है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाना है।