आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 19-February 2024- Current Affairs Questions And Answe

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 19-February 2024- Current Affairs Questions And Answe

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 19-February 2024- Current Affairs Questions And Answe


 1. तमिलनाडु के किस नगर में अमेरिकी उच्च शिक्षा मेले का आयोजन किया जाएगा?

(ए) कोयंबटूर

(बी) ऊटी

(सी)  तिरूप्पुर

(डी)  सालेम

उत्तर : (ए)  कोयंबटूर: तमिलनाडु राज्य के शहर चेन्नई में स्थापित अमेरिकी वाणिज्यिक सेवा और अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कोयम्बटूर में को मुफ्त अमेरिकी उच्च शिक्षा मेले का आयोजन करेगा।

2. ‘महाराष्ट्र सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) डिफेंस एक्सपो’ का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

(ए) मेरठ

(बी)  पुणे

(सी) अजमेर

(डी)  कोच्ची

उत्तर :(ए) पुणे: महाराष्ट्र राज्य के पुणे में 24 से 26 फरवरी 2024 तक तीन दिवसीय ‘महाराष्ट्र सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) डिफेंस एक्सपो’ आयोजित किया जाएगा।

3. बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024 में भारतीय महिला टीम ने किसे हराकर स्वर्ण पदक जीता है?

(ए) इंडोनेशिया

(बी) थाईलैंड

(सी)  जापान

(डी) मलेशिया

उत्तर : (ए) थाईलैंड: भारतीय महिला टीम ने हाल ही में बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024 के फाइनल में थाईलैंड की टीम को 3-2 से हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता।

4: हाल ही में किस जैन मुनि आचार्य जी ने शरीर त्याग दिया और ब्रम्हलीन हो गए?

(ए)  श्री विद्यासागर महाराज

(बी) श्री अश्विन महाराज

(सी) श्री भद्राचार्य महाराज

(डी)  श्री कृपाल महाराज

उत्तर : (ए) श्री विद्यासागर महाराज: प्रसिद्ध जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डोगरगढ़ के चंदगिरी में हाल ही में अपना शरीर त्याग दिया और ब्रम्हलीन हो गए।

5. हाल ही में इसरो के मिशन के तहत किस मौसम उपग्रह को कक्षा में स्थापित कर दिया है?

(ए)  इनसैट- 9डीएस

(बी) इनसैट- 3डीएस

(सी) इनसैट- 2डीएस

(डी)  इनसैट- 1डीएस

उत्तर : (ए)  इनसैट- 3डीएस : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो ) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से मौसम उपग्रह इनसैट- 3डीएस का हाल ही में का प्रक्षेपण कर सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया।

6: हाल ही में किसने “इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट” में गोल्ड मेडल जीता है?

(ए)  संदीप कुमार वाघमारे

(बी)  कबीर कुमार वाघमारे

(सी) धीरज कुमार वाघमारे

(डी) सुमित कुमार वाघमारे

उत्तर : (सी) नयी दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में श्री धीरज कुमार वाघमारे ने किर्गिस्तान उज्बेकिस्तान को हरा कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

7. हाल ही में इसरो ने किस मौसम उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया?

(ए)  इन्सैट-3डीएस

(बी) इन्सैट-9डीएस

(सी) इन्सैट-8डीएस

(डी) इन्सैट-6डीएस

उत्तर : (ए)  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से सटीक मौसम पूर्वानुमान और प्राकृतिक आपदा चेतावनी देने वाले उपग्रह इनसैट-3डीएस का जीएसएलवी-एफ14 के माध्यम से सफल प्रक्षेपण किया।

8. हाल ही में इसरो ने किस किस कार्यक्रम की घोषणा की है?

(ए)  युवा विज्ञानी कार्यक्रम

(बी) वर्तमान विज्ञानी कार्यक्रम

(सी) सवेरा विज्ञानी कार्यक्रम

(डी)  नया विज्ञानी कार्यक्रम

उत्तर :(ए)  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वरा स्कूली विद्यार्थियों के लिये ‘युवा विज्ञानी कार्यक्रम’ (युविका) नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन जिसका मकसद अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवीन रुझानों में युवा विद्यार्थियों के लिये अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान करना है।

9. संस्कृत के प्रकांड विद्वान किन जगद्गुरु को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा?

(ए) धीरेन्द्र कृष्णा सस्त्री

(बी) रामभद्राचार्य

(सी) श्री कृपाल जी महाराज

(डी)  आसाराम बापू

उत्तर :(बी)  अट्ठावनवां ज्ञानपीठ पुरस्कार दो भाषाओं के लब्धप्रतिष्ठ लेखकों, श्री गुलजार (उर्दू साहित्यकार) और जगद्गुरु रामभद्राचार्य (संस्कृत साहित्य) देने का निर्णय किया गया है। ”

10.निम्न में किस उर्दू के साहित्यकार को अट्ठावनवें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा?

(ए)  माजिद देवबन्दी

(बी) मुश्ताक़ अहमद नूरी

(सी) मुहम्मद इक़बाल

(डी) गुलजार

उत्तर : (डी)अट्ठावनवें ज्ञानपीठ पुरस्कार से संस्कृत के प्रकांड विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य और उर्दू के साहित्यकार गुलजार को सम्मानित किया जायेगा।

11. हाल ही में किस देश ने नया फ्लैगशिप एच3 रॉकेट का परीक्षण किया है?

(ए) अफ्रीका

(बी)  चीन

(सी) नेपाल

(डी) जापान

उत्तर :(डी) जापान ने हाल ही में एक नया फ्लैगशिप एच3 रॉकेट का परीक्षण किया।