आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 23 June 2023 – Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 23 June 2023 – Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 23 June 2023 – Current Affairs Questions And Answer


1. ‘समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला पहला बाल्टिक देश कौन सा है?

(ए) लातविया

(बी) एस्टोनिया

(सी) लिथुआनिया

(डी) आइसलैंड

उत्तर:- (बी) एस्टोनिया –  एस्टोनिया समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला पहला बाल्टिक देश बन गया है। यह फैसला मौजूदा प्रधानमंत्री काजा कल्लास के सत्ता संभालने के कुछ महीने बाद लिया गया है. एस्टोनिया की 101 सीटों वाली संसद में समलैंगिक विवाह विधेयक पक्ष में 55 और विपक्ष में 34 वोटों के बहुमत से पारित हो गया। यह कानून साल 2024 से देश में लागू हो जाएगा.  

2. भारतीय वायु सेना के लिए हल्के लड़ाकू विमान के उत्पादन के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने किसके साथ समझौता किया है?

(ए) जीई एयरोस्पेस

(बी) लॉकहीड मार्टिन

(सी) एयरबस

(डी) टेस्ला

उत्तर:-  (ए) जीई एयरोस्पेस –  जीई एयरोस्पेस और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना के हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए)-एमके-2 तेजस जेट इंजन के संयुक्त उत्पादन के लिए एक समझौता किया है। इस समझौते की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान की गई थी. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी है जिसका मुख्यालय बैंगलोर में है।        

3. ओशन रिंग ऑफ योगा’ का आयोजन किसने किया था?

(ए) भारतीय नौसेना

(बी) अमेरिकी नौसेना

(सी) भारतीय तटरक्षक

(डी) मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण

उत्तर:-  (ए) भारतीय नौसेना – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 के मौके पर भारतीय नौसेना की ओर से ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ का आयोजन किया गया. आयुष मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय और अन्य मंत्रालयों के साथ समन्वय में ‘ओशन रिंग ऑफ योग’ कार्यक्रम की योजना बनाई थी। भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी गई थी। इसका आयोजन पहली बार साल 2015 में किया गया था.

4. राज्य स्तर पर योग सत्र के लिए सबसे अधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होने का ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ किस शहर के नाम दर्ज है?

(ए) अहमदाबाद

(बी) भोपाल

(सी) जयपुर

(डी) सूरत

उत्तर:-  (डी) सूरत –  राज्य स्तरीय ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर, गुजरात के सूरत शहर ने एक स्थान पर योग सत्र के लिए सबसे बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया. इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने सूरत शहर को बधाई दी है.   

5.  फिनलैंड के नए प्रधान मंत्री के रूप में किसे चुना गया है?

(ए) सना मैरिन

(बी) एंटी रिने

(सी) पेटेरी ओर्पो

(डी) अलेक्जेंडर स्टब

उत्तर:- (सी) पेटेरी ओर्पो –  फिनलैंड में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पेटेरी ओर्पो को देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। ओर्पो चार दलों की गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। संसद में 107 सदस्यों ने उनके पक्ष में और 81 ने उनके खिलाफ वोट किया, जबकि 11 सदस्य अनुपस्थित रहे. फ़िनलैंड उत्तरी यूरोप में एक नॉर्डिक देश है। इसकी सीमा उत्तर-पश्चिम में स्वीडन, उत्तर में नॉर्वे और पूर्व में रूस से लगती है।

6. टाइम’ पत्रिका द्वारा जारी 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों में कौन सी भारतीय कंपनी शामिल है?

(ए) टाटा समूह

(बी) रिलायंस इंडस्ट्रीज

(सी) भारती एयरटेल

(डी) एनपीसीआई

उत्तर:-  (डी) एनपीसीआई -‘टाइम’ पत्रिका ने हाल ही में दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की अपनी वार्षिक सूची जारी की है, जिसमें ओपनएआई, स्पेसएक्स, चेस.कॉम और गूगल डीपमाइंड जैसी शीर्ष कंपनियां शामिल हैं। इस लिस्ट में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के साथ भारत के नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) को भी जगह दी गई है। इस सूची में 12% से अधिक कंपनियां AI उद्योग से जुड़ी हैं। इसमें मुख्य रूप से OpenAI, Nvidia, Google DeepMind, Hugging Face, Metaphysics जैसी कंपनियां शामिल हैं।

7. ‘हाल ही में कौन सा देश नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम में शामिल हुआ है?

(ए) भारत

(बी) चीन

(सी) दक्षिण अफ्रीका

(डी) ब्राजील

उत्तर:- (ए) भारत –  भारत ने हाल ही में आर्टेमिस समझौते में शामिल होने का फैसला किया है, जो समान विचारधारा वाले देशों को नागरिक अंतरिक्ष अन्वेषण मंच पर एक साथ लाता है। इसके तहत, नासा और इसरो 2024 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक संयुक्त मिशन पर भी सहमत हुए हैं। आर्टेमिस समझौता एक गैर-बाध्यकारी समझौता है जो 21 वीं सदी में नागरिक अंतरिक्ष अन्वेषण को आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया है।