आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 15 july -2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 15 july -2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 15 july -2023– Current Affairs Questions And Answer


1.जस्टिस उज्ज्वल भुइयां के साथ किसने सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में शपथ ली?

(ए) राजेश कुमार
(बी) पीके सिन्हा
(सी) एसवी भट्टी
(डी) अजय कुमार

उत्तर:- (सी) एसवी भट्टी – जस्टिस उज्जवल भुइयां और एसवी भट्टी ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के जज पद की शपथ ली। अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है. भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में आयोजित एक समारोह में दोनों जजों को पद की शपथ दिलाई. न्यायमूर्ति भुइयां तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। जबकि जस्टिस भट्टी केरल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे.

2. किस बैंक ने GIFT सिटी, गांधीनगर में IFSC बैंकिंग इकाई का उद्घाटन किया?

(ए) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
(बी) पंजाब नेशनल बैंक
(सी) बंधन बैंक
(डी) बैंक ऑफ इंडिया

उत्तर:- (डी) बैंक ऑफ इंडिया – बैंक ऑफ इंडिया ने आज गांधीनगर में GIFT SEZ क्षेत्र में अपनी IFSC बैंकिंग यूनिट (IBU) का उद्घाटन किया। इस अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा बैंकिंग इकाई का उद्घाटन बैंक के एमडी और सीईओ रजनीश कर्नाटक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने एनआरआई सहायता केंद्र (एनआरआई एचसी) का भी उद्घाटन किया। बैंक ऑफ इंडिया एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, इसकी स्थापना 1906 में हुई थी।

3. कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों के 61 किलोग्राम वर्ग में किस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता?

(ए)सतीश शिवलिंगम
(बी) जेरेमी लालरिनुंगा
(सी)शुभम टोडकर
(डी) अचिंता शूली

उत्तर:- (सी) शुभम टोडकर – भारत के शुभम टोडकर और पोपी हजारिका ने क्रमशः पुरुषों के 61 किग्रा और महिलाओं के 59 किग्रा में स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं टी माधवन ने पुरुषों की 67 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीता। इन तीन पदकों के साथ सीनियर वर्ग में भारत के कुल पदकों की संख्या आठ हो गई।

4. चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया गया है, मिशन के परियोजना निदेशक कौन हैं?

(ए) के सिवन
(बी) एस सोमनाथ
(सी) पी वीरमुथुवेल
(डी) सी वेणुगोपाल

उत्तर:- (सी) पी वीरमुथुवेल – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत का तीसरा चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इसे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण यान ‘एलवीएम3’ से प्रक्षेपित किया गया। पी वीरमुथुवेल चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान और चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के इसके मिशन के परियोजना निदेशक हैं। वह 2019 में चंद्रयान 2 मिशन में भी शामिल थे।

5. एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर बाधा दौड़ में पहला स्वर्ण किस भारतीय ने जीता?

(ए) एमआर पूवम्मा
(बी) ज्योति याराजी
(सी) दुती चंद
(डी) हिमा दास

उत्तर:- (बी) ज्योति याराजी – भारत की धाविका ज्योति याराजी ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में 100 मीटर बाधा दौड़ में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। 23 वर्षीय ज्योति ने 13:09 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया। एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में इस स्पर्धा में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है।

6. पीएम मोदी को किस देश का सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ प्रदान किया गया?

(ए) जर्मनी
(बी) फ्रांस
(सी) ऑस्ट्रेलिया
(डी) ब्राजील

उत्तर:- (बी) फ्रांस – पीएम मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान दिया. पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय पीएम बन गए हैं. जून 2023 में मिस्र ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया था.

7. अपने पहले टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले 17वें भारतीय कौन बन गए हैं?

(ए) ईशान किशन
(बी) शार्दुल ठाकुर
(c) यशस्वी जयसवाल
(डी) शुबमन गिल

उत्तर:- (सी) यशस्वी जयसवाल – भारत के युवा ओपनर यशस्वी जयसवाल अपने करियर की पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं। इससे पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के तौर पर शिखर धवन और पृथ्वी शॉ यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. इसके साथ ही वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले 17वें भारतीय बन गए हैं। टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज लाला अमरनाथ थे, जिन्होंने 1933 में यह उपलब्धि हासिल की थी।