आज के सामान्य ज्ञान में छत्तीसगढ़ के सभी परीक्षाओ के लिए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर पढ़े(पार्ट 1 ) –In today’s general knowledge, read important objective questions and answers for all examinations of Chhattisgarh.

आज के सामान्य ज्ञान में छत्तीसगढ़ के सभी परीक्षाओ के लिए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर पढ़े(पार्ट 1 ) –In today’s general knowledge, read important objective questions and answers for all examinations of Chhattisgarh.

1.) निम्नलिखित में से कौन-सी संरचना छत्तीसगढ़ में विद्यमान नहीं है-
अ. कड़प्पा शैल समूह
ब. गोंडवाना शैल समूह
स. धारवाड़ शैल समूह
द. टरशियरी शैल समूह
D

2.) सूची-१ (पहाड़ियों) को सूची – २ (जिला ) से कूट के आधार पर मिलाइये
सूची -1 सूची -2
अ. बैलाकडीला…………………(ए.) कोरबा
ब. देवगढ़ पहाडियां…………..(बी.) नारायणुर
स. उदयपुर पहाड़िया…………… (सी.) दंतेवाड़ा
द. अबूझमाड़ पहाड़ियां………..(डी.) सरगुजा
1.)1-b, 2-d, 3-a, 4-c
2.)1-d, 2-c,3-b,4-c
3.)1-c, 2-d, 3-a,4-b
C

3.) मैनपाट में तिब्बतियों को किस वर्ष बसाया गया-
अ. 1960
ब.1962
स. 1984
द. 1966
B

4.) चंवल ढाल स्थित है-
अ. बिलासपुर मैदान में
ब. जशपुर सामरी पाट क्षेत्र में
स. हसदो मांड बेसिन में
द. महानदी शिवनाथ दोआब में
C

5.) केशकाल घाट और तेलिन घाट किन दो भौति क्षेत्रों के बीच सीमा बनाता है-
अ. बघेलखंड पठार और छत्तीसगढ़ बेसिन
ब. छ.ग. बेसिन और मैकल श्रेणी
स. छ.ग. बेसिन और बस्तर पठार
द. बस्तर पठार और अबूझमाड़
C

6.) बस्तर में मिलने वाली मिट्टियों का क्रम क्या है-
अ. मरहान, टिकरा, बाड़ी, गभार
ब. टिकरा, मरहान, गभार, बाड़ी,
स. बाड़ी, गभार, टिकरा, मरहान,
द. गभार, बाड़ी, मरहान, टिकरा,
A

7.) 8426″ पूर्वी देशांतर छ.ग. के कौन-से जिले को स्पर्श करती है-
अ. कोरिया
ब. बीजापुर
स. जशपुर
द. बलरामपुर
C

8.) जलवायु शब्द किस भाषा का शब्द है-
अ. स्पेन
ब. चीनी
स. भारतीय
द. अरबी
D

9.) सूची अ (प्रमुख नदियों) को सूची ब ( सहायक 1 नदियों) से सुमेलित कीजिए-
सूची (अ).—–.. सूची (ब)
(a) गंगा ………….बंजर
(b) महानदी……….सोन
(c) गोदावरी……..बोराई
(d) नर्मदा …………इंद्रावती
a) a-1, b-2, c-3, d-4
b) a-2, b-3, c-4, d-1
c) a) a-3, b-4, c-1, d-2
B

10.) गंधेश्वर मंदिर किस नदी के तट पर स्थित है-
अ. खारून
ब. पैरी
स. महानदी
द. अरपा
C

11.) छ.ग. के निम्न में से किस भाग में कन्हार बेसिन स्थित है-
अ. उत्तरी सीमा भाग
ब. उत्तर-पूर्वी सीमा भाग
स. उत्तर पश्चिम भाग
द. दक्षिण सीमा भाग
C

12. निम्न में से कौन-सा जलप्रपात बस्तर संभाग में नहीं है-
अ. खुरसेल झरना
ब. चित्रधारा
स. मेंदरी घूमर
द. रानीदाह
D

13.) कौन-सी सिंचाई परियोजना बहुउद्देशीय योजना है-
अ. खारंग जलाशय परियोजना
ब. मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना
स. मनियारी जलाशय परियोजना
द. साराडीह बैराज
B

14.) छ.ग. में निम्नलिखित में से किस जिले में बांधों की संख्या सबसे अधिक है-
अ. कोरबा
ब. धमतरी
स. बिलासपुर
द. रायगढ़
B

15.) खेरकेट्टा बांध ………नदी पर बनाया गया है-
अ. हसदेव
ब. गोदावरी
स. मधोली
द. महानदी
C

16.) सिंचाई अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र में शामिल की जाती है-
अ. उद्योग
ब. उर्जा
स. कृषि
द. सेवा
C

17.) छ.ग. में सिंचाई का मुख्य साधन क्या है-
अ. नहर
ब. नल-कूप
स. तालाब
द. कुआं
A

18.) इस राज्य के प्राकृतिक विभागों में निम्नलिखित में से कौन-सा सम्मिलित नहीं है-
अ. पूर्वी बघेलखंड का पठार
ब. महानदी बेसिन
स. दण्डकारण्य का पठार
द. दक्कन का पठार
D

19.) छ.ग. राज्य प्रतीक चिन्ह में शामिल नहीं है-
अ. अशोक स्तम्भ
ब. सत्यमेव जयते
स. धान की सुनहरी बालियां
द. साल वृक्ष
D

20.) मध्य प्रदेश की किस दिशा की ओर यह राज्य स्थित है-
अ. उत्तर पूर्व
ब. दक्षिण-पूर्व
स. उत्तर-पश्चिम
द. दक्षिण-पश्चिम
B

21.) जैव भौगोलिक दृष्टि से यह राज्य किसमें शामिल है-
अ. हिमालय जैव क्षेत्र
ब. उत्तर-पूर्वी जैव क्षेत्र
स. भू-मध्यसागरीय जैव क्षेत्र
द. दक्कन जैव क्षेत्र
D

22.) भारत के संदर्भ में छ.ग. किस भू-आकृतिक प्रदेश के अंतर्गत आता है-
अ. उत्तरी मैदान
ब. प्रायद्वीपीय उच्च भूमि
स. तटीय मैदान
द. उत्तरी पर्वत
B

23.) कौन सी पहाड़ी उपरी महानदी बेसिन को उपरी नर्मदा बेसिन से अलग करती है-
अ. कोरिया हिल्स
ब. छुरी हिल्स
स. मैकल हिल्स
द. देवगढ़ हिल्स
C

24.) पल्मा के अलावा निम्नलिखित में से पेड़ा लोरमी पठार का सबसे ऊचां हिस्सा कौन सा है-
अ. गौरलाटा
ब. डोगरगढ़
स. बैलाडीला
द. लाफागढ़
D

25) “परिया शब्द का तात्पर्य क्या है-
अ. जिस पर खेती न की जा रही हो
ब. खेतों के बीच का रास्ता
स. खरीफ फसल
द. पानी भरा खेत
A