आज के सामान्य ज्ञान में छत्तीसगढ़ पंचायती राज व्यवस्था/अधिनियम प्रश्नोत्तर पढ़े (पार्ट 2) – Chhattisgarh Panchayati Raj System/Act Read Q&A in today’s general knowledge

आज के सामान्य ज्ञान में छत्तीसगढ़ पंचायती राज व्यवस्था/अधिनियम प्रश्नोत्तर पढ़े (पार्ट 2)  – Chhattisgarh Panchayati Raj System/Act Read Q&A in today’s general knowledge

Q.21.कौन सी जानकारी ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम सभा की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत नहीं की जाती है ?
[A] लेखाओं का वार्षिक विवरण
[B] पूर्ववर्ती वित्तीय वर्ष के प्रशासन की रिपोर्ट
[C] पंचायत प्रतिनिधियों के अचल सम्पति का विवरण
[D] वार्षिक बजट

उत्तर : [C] पंचायत प्रतिनिधियों के अचल सम्पति का विवरण

Q.22.छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कितने जिला पंचायत हैं ?
[A] सात
[B] सोलह
[C] अठ्ठारह
[D] सत्ताईस

उत्तर :[D] सत्ताईस

Q.23.छत्तीसगढ़ के पंचायत राज अधिनियम 1993 (CG Panchayati Raj Acts 1993) में, राज्य गठन के पश्चात, अभी तक कितने संशोधन (Amendment) हुए हैं ?
[A] एक
[B] दो
[C] तीन
[D] कोई नहीं

उत्तर :[C] तीन

Q.24.भारत के संविधान के अनुच्छेद 243(छ) में निम्न में क्या सम्मिलित नहीं है ?

(1) मत्स्य उद्योग
(2) सामाजिक वानिकी
(3) पथकर
(4) प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला शिक्षा
(5) महाविद्यालयीन शिक्षा
(6) इंधन एवं चारा

कोड:
[A] एक , दो
[B] तीन, चार
[C] पांच, छः
[D] तीन, पांच

उत्तर :[D] तीन, पांच

Q.25.जनपद पंचायत में कितने निर्वाचन क्षेत्र होते हैं ?
[A] न्यूनतम दस, अधिकतम पच्चीस
[B] न्यूनतम पन्द्रह, अधिकतम पच्चीस
[C] न्युनतम बीस, अधिकतम तीस
[D] न्यूनतम दस, अधिकतम निर्धारित नहीं

उत्तर :[A] न्यूनतम दस, अधिकतम पच्चीस

Q.26.छत्तीसगढ़ राज्य (Chhattisgarh) के पंचायत राज अधिनियम 1993 की किस धारा में ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों को वापस बुलाए जाने का प्रावधान है ?
[A] धारा 35
[B] धारां 21
[C] धारा 21 (क)
[D] किसी धारा में नहीं

उत्तर :[C] धारा 21 (क)

Q.27.संविधान के अनुसार ग्राम सभा की सही परिभाषा क्या है ?
[A] राज्यपाल द्वारा विनिर्टि स्तर
[B] ग्रामीण क्षेत्र के लिए अनुच्छेद 243(ख) के अधीन गठित स्वायत्त शासन की एक संस्था
[C] पंचायत का प्रादेशिक क्षेत्र
[D] ग्राम स्तर पर पंचायत के क्षेत्र के भीतर समाविष्ठ किसी ग्राम से संबंधित निर्वाचक नामावली में पंचीकृत व्यक्तियों से मिलकर बना निकाय

उत्तर :[D] ग्राम स्तर पर पंचायत के क्षेत्र के भीतर समाविष्ठ किसी ग्राम से संबंधित निर्वाचक नामावली में पंचीकृत व्यक्तियों से मिलकर बना निकाय

Q.28.गैर अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम सभा के सम्मिलन में गणपूर्ति का मापदण्ड क्या है ?
[A] कुल सदस्यों की आधी संख्या
[B] कुल सदस्यों की एक तिहाई संख्या
[C] कुळ सदस्यों का दसमांश जिसमें आधी संख्या महिलाओं की हो
[D] कुल संख्या का दशमांस जिसमें एक तिहाई से अन्यून महिला सदस्य हो

उत्तर :[D] कुल संख्या का दशमांस जिसमें एक तिहाई से अन्यून महिला सदस्य हो

Q.29.छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत की एक स्थायी समिति में विषय विशेषज्ञ के रूप में कितने सदस्य सहयोजित किए जा सकते हैं ?
[A] कोई नहीं chhattisgarh panchayati raj
[B] एक सदस्य
[C] दो सदस्य
[D] तीन सदस्य

उत्तर :[C] दो सदस्य

Q.30.जिला पंचायत के अध्यक्ष को उसके पद से कैसे हटाया जा सकता है ?
[A] 3/4 बहुमत से पारित अविश्वास प्रस्ताव द्वारा
[B] 2/3 बहुमत से पारित अविश्वास प्रस्ताव से
[C] साधारण बहुमत से पारित अविश्वास प्रस्ताव द्वारा
[D] उपरोक्त में कोई नहीं

उत्तर :[D] उपरोक्त में कोई नहीं

Q.31.कौन से पशु खाद्य पदार्थ में सबसे अधिक पानी का प्रतिशत होता है ?
[A] मूँगफली की खली
[B] चाॅवल की भूंसी
[C] हरा चारा
[D] सूखा चारा

उत्तर :[C] हरा चारा

Q.32.कौन सा हस्तक्षेप भारत के ग्रामीण बाजारों के विकास के लिए सकारात्मक रूप से प्रभावी होगा ?
[A] संचार व्यवस्था (नेटवर्क)
[B] सूचना प्रौद्योगिकी
[C] बैंकिंग नेटवर्क
[D] उपरोक्त सभी

उत्तर :[D] उपरोक्त सभी

Q.33.कौन सा देश दूध का सबसे बड़ा उत्पादक देश है ?
[A] संयुक्त राज्य अमेरिका
[B] न्यूजीलैण्ड
[C] आस्ट्रेलिया
[D] भारत

उत्तर :[D] भारत

Q.34.भारत में ‘‘श्वेत क्रांति‘‘ के प्रमुख शिल्पकार रहें हैं ?
[A] एम.एस. स्वामीनाथन
[B] वी. कुरियन
[C] त्रिभुवनदास पटेल
[D] प्रोफेसर यशपाल

उत्तर :[B] वी. कुरियन

Q.35.किस बैंक समूह द्वारा ग्रामीण भारत में सबसे अधिक ऋण प्रदान किया जाता है ?
[A] सहकारिता बैंक
[B] स्टेट बैंक आॅफ इंडिया
[C] आई.सी.आई.सी.आई. बैंक
[D] एक्सिस बैंक

उत्तर :[A] सहकारिता बैंक

Q.36.हरित क्रांति मुख्य रूप से किस उत्पादन में सबसे अधिक वृद्धि करने में सफल रहा है ?
[A] अनाज फसल
[B] दलहन फसल
[C] मसाले की फसल
[D] सब्जियों की फसल

उत्तर :[A] अनाज फसल

Q.37.सहकारी बैंक का प्रमुख शेयर धारक कहलाता है ?
[A] ग्राम पंचायत
[B] निजी वित्तीय संस्थान
[C] अग्रणी (लीड) बैंक
[D] शासन

उत्तर :[D] शासन

Q.38.छत्तीसगढ़ (CG State) के खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
[A] ट्रस्ट/संस्थान/समिति/स्व-सहायता समूह की ग्राम उद्योग स्थापित करने में सहायता करना
[B] तकनीकी प्रशिक्षण द्वारा ग्रामोद्योग स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करना
[C] खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादों के विक्रय एवं विपणन की व्यवस्था करना
[D] उपरोक्त सभी

उत्तर :[D] उपरोक्त सभी

Q.39.कृषकों को फसल हेतु ऋण निम्न में से किसके अंतर्गत दिया जाता हैं ?
[A] किसान क्रेडिट कार्ड
[B] किसान विकास पत्र
[C] राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना
[D] उपरोक्त कोई नहीं

उत्तर :[A] किसान क्रेडिट कार्ड

Q.40.राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अभियान (NRLM) क्रियान्वयन के लिए भारत सरकार ने किस वित्तीय संस्था का समर्थन प्राप्त किया है?
[A] अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
[B] विश्व बैंक
[C] संयुक्त राष्ट्र संघ
[D] अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन

उत्तर :[B] विश्व बैंक