आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े – Read important one liner questions in today’s general knowledge

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े – Read important one liner questions in today’s general knowledge

प्रश्न 1:- राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- डॉ मदन मोहन त्रिपाठी।

प्रश्न 2:- केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कितने करोड़ रुपए से अधिक राशि प्रदान की गई है?
उत्तर :- 30 हजार करोड़ रुपए।

प्रश्न 3:- रक्षा खुफिया एजेंसी के नए प्रमुख कौन बने हैं?
उत्तर :- जीएवी रेडी।

प्रश्न 4:- वन विभाग ने चीन से सटे समदो बॉर्डर के लिए किस सड़क निर्माण को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- भावा-मुद सड़क।

प्रश्न 5:- 4 फरवरी 2022 को पूरे विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- विश्व कैंसर दिवस।

प्रश्न 6:- बजट 2022-23 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने क्रिप्टो करेंसी पर कितने प्रतिशत टैक्स लगाने की घोषणा की है?
उत्तर :- 30%।

प्रश्न 7:- किस देश ने अमेरिका पर यूक्रेन में देश को युद्ध में खींचने की कोशिश करने का आरोप लगाया है?
उत्तर :- रसिया ने।

प्रश्न 8:- भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने आपस में सांठगांठ करके टायरों के दाम महंगे रखने के कारण पांच कंपनियों पर कितने करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?
उत्तर :- 1788 करोड़ रूपए।

प्रश्न 9:- थल सेना के उत्तरी कमान के नए कमांडिंग इन चीफ कौन नियुक्त हुए हैं?
उत्तर :- उपेंद्र द्विवेदी।

प्रश्न 10:- विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में कितनी मानव तस्करी रोधी इकाइयां स्थापित की गई हैं?
उत्तर :- 696 मानव तस्करी रोधी इकाइयां।

प्रश्न 11:- आम बजट 2022-23 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने कितनी नई वंदे भारत संचालन करने की घोषणा की है?
उत्तर :- 400।

प्रश्न 12:- Badminton Tournament Odisha Open 2022 Men’s Singles का खिताब किसने जीता है?
उत्तर :- किरण जॉर्ज ने।

प्रश्न 13:- किस प्रोजेक्ट की पांचवीं पनडुब्बी के लिए समुद्री परीक्षण शुरू हो गया है?
उत्तर :- प्रोजेक्ट 75।

प्रश्न 14:- PM eVidhya के “One Class One TV Channel” कार्यक्रम को 12 से बढ़ाकर कितने टीवी चैनल किया जाएगा?
उत्तर :- 200।

प्रश्न 15:- SBI ने “सौर ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण” के लिए किस कंपनी के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- टाटा पावर सोलर सिस्टम।

प्रश्न 16. भारत ने चीन में होने वाले किन खेलों के कूटनीतिक बहिष्कार करने की घोषणा की है?
उत्तर : बीजिंग शीत ओलम्पिक।

प्रश्न 17. हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के लोगों को निजी क्षेत्र की नौकरियों में दिए गए 75% आरक्षण पर किसने रोक लगा दी है?
उत्तर : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट।

प्रश्न 18. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ५ फरवरी को हैदराबाद में किस प्रतिमा का अनावरण करेंगे?
उत्तर : स्टैच्यू ऑफ़ इक़्वालिटी।

प्रश्न 19. अमेरिका ने कैलिफोर्निया में वैंडेनबर्ग एयरफोर्स स्टेशन से एक विशेष जासूसी उपग्रह का अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है, उपग्रह का नाम क्या है?
उत्तर : एनआरओएल-87.

प्रश्न 20. टोंगा में भारत के अगले उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : कार्तिकेयन पलानीस्वामी।

प्रश्न 21. अमेरिका ने किस देश को “गैर नाटो सहयोगी देश” का दर्जा देने की घोषणा की है?
उत्तर : कतर।

प्रश्न 22. किस प्रसिद्ध इतावली अभिनेत्री का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : मोनिका विट्टी।

प्रश्न 23. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की तरफ से पाकिस्तान को कितने डॉलर का ऋण पास कर दिया गया है?
उत्तर : एक अरब डॉलर।

प्रश्न 24. न्यूजीलैंड के किस क्रिकेटर ने बायोबबल एवं पृथकवास का हवाला देते हुए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है?
उत्तर : काइल जैमिसन।

प्रश्न 25. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एशेज सीरीज हार के बाद टीम के कोच को बर्खास्त कर दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : क्रिस सिल्वरवुड।