आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़े – Read important questions and answers in today’s general knowledge

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़े – Read important questions and answers in today’s general knowledge

Q1. चैल हिल स्टेशन भारत के निम्न स्थानों में से कहा स्थित है?

हिमाचल प्रदेश
मध्य प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश

उत्तर: हिमाचल प्रदेश – चैल हिल स्टेशन समुद्र तल से लगभग 2,250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो की हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन मुख्य रूप से पोलो और क्रिकेट प्रेमियों का पसंदीदा स्थल माना जाता है.

Q2. कामख्या मंदिर भारत के किस राज्य में स्थित है?

झारखंड
छ्त्तिस्गन
अरुणाचल प्रदेश
असम

उत्तर: असम – असम की राजधानी दिसपुर के पास गुवाहाटी से 8 किलोमीटर दूर कामाख्या में कामाख्या मंदिर स्थित है. यह देवी सती का मंदिर पहाड़ी पर बना है. इस मंदिर का निर्माण 8वीं-17वीं सदी के बीच हुआ था.

Q3. भारत के किस राज्य में प्रतिवर्ष ‘तारनेतर’ मेला लगाया जाता है?

तेलंगाना
मणिपुर
मध्य प्रदेश
गुजरात

उत्तर: गुजरात – तरणेतर का मेला गुजरात के सौराष्ट्र में प्रति वर्ष मनाया जाता है. जिसमे आदिवासी युवक-युवतियां सज-धज कर आते हैं और अपना जीवन साथी चुनते हैं.

Q4. निम्नलिखित में से कौनसा राज्य भारत का सबसे बढ़ा जूट उत्पादक राज्य है?

राजस्थान
कर्णाटक
पश्चिम-बंगाल
नागालैंड

उत्तर: पश्चिम-बंगाल – भारत का पश्चिम-बंगाल राज्य भारत का सबसे बढ़ा जूट उत्पादक राज्य है. जूट की फसल के लिए 20 से 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान और गर्म व उच्च आर्द्र जलवायु का मौसम उपयुक्त माना जाता है.

Q5. निम्नलिखित में से झारखण्ड के सिंहभूम जिला के जादूगोड़ा में किसकी महत्वपूर्ण खान है?

मैगनीज
युरेनियम
कोयला
पन्ना

उत्तर: युरेनियम – युरेनियम जो की एक केमिकल एलिमेंट (रासायनिक तत्व) है. झारखण्ड के सिंहभूम जिला के जादूगोड़ा में इसकी महत्वपूर्ण खान है. जिसका प्रतीक U और परमाणु संख्या 92 है.

Q6. निम्नलिखित में से कौनसा जिला मध्यप्रदेश राज्य के चंबल संभाग के तीन जिलों में नहीं है?

छिंदवाड़ा
मुरैना
श्योपुर
भिंड

उत्तर: छिंदवाड़ा – मध्यप्रदेश राज्य का छिंदवाड़ा जिला चंबल संभाग के तीन जिलों मुरैना, श्योपुर और भिंड नहींहै.

Q7. भारत की पहली पूर्ण अवधि वाली ‘टॉकी’ फिल्म कौन सी थी?

इन्द्रसभा
शीरीं फरहाद
भक्त प्रह्लाद
आलम आरा

उत्तर: आलम आरा – आलम आरा 1931 की भारतीय फ़िल्म थी, जिसका निर्देशन अर्देशिर ईरानी ने किया था. यह पहली भारतीय साउंड फिल्म थी. यह भारत की पहली पूर्ण अवधि वाली ‘टॉकी’ फिल्म है.

Q8. निम्नलिखित में से कौनसा क्षेत्र भारत का सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र है?

तालचेर
येल्लांदु
रामपुर
झारिया

उत्तर: झारिया – झारखण्ड राज्य का झारिया भारत का सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र है. झारखंड राज्य में झरिया पंद्रहवां सबसे बड़ा शहर था. झरिया अपने समृद्ध कोयला संसाधनों के लिए प्रसिद्ध है, जिसका इस्तेमाल कोक बनाने के लिए किया जाता है.

Q9. निम्न में से कौनसा भारत में सबसे बड़ा नदी द्वीप है?

दीव द्वीप
दीवार द्वीप
माजुली द्वीप
गुंडू द्वीप

उत्तर: माजुली द्वीप – माजुली द्वीप असम के ब्रह्मपुत्र नदी के बीच में बसा एक बड़ा नदी द्वीप है. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के ए.जे. मिफेट मिल्स के सर्वेक्षण अनुसार इस नदी द्वीप का क्षेत्रफल‎: ‎1,250 किलोमीटर2 है.

Q10. केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली की राजधानी निम्नलिखित में से कौनसी है?

कवरत्ती
सिलवासा
पोर्ट ब्लेयर
दमन

उत्तर: सिलवासा – सिलवासा पश्चिमी भारत में दमन गंगा नदी पर बसा एक शहर है, जो गुजरात राज्य की सीमा में है. लेकिन केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली की राजधानी है. दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के विलय द्वारा हुई जिसके बाद 26 जनवरी 2020 से अस्तित्व में आया.