आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़े -Read important questions and answers in today’s general knowledge

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़े -Read important questions and answers in today’s general knowledge

प्रश्न 1:- रुपए का सर्वप्रथम अवमूल्यन कब किया गया था?
उत्तर :- 20 सितंबर 1949 में।

प्रश्न 2:- किस स्थिति में मुद्रा के मूल्य में वृद्धि होती है तथा वस्तुओं एवं सेवाओं की कीमतों में गिरावट होती है?
उत्तर :- मुद्रा संकुचन।

प्रश्न 3:- दुर्गापुर इस्पात संयंत्र किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया था?
उत्तर :- ग्रेट ब्रिटेन।

प्रश्न 4:- दुर्गापुर इस्पात संयंत्र की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
उत्तर :- सन 1959 में।

प्रश्न 5:- दलाल स्ट्रीट क्या है?
उत्तर :- मुंबई में किले के वित्तीय जिले में दलाल स्ट्रीट, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और दुनिया के कई वित्तीय संस्थानों का पता है।

प्रश्न 6:- दलाल स्ट्रीट महाराष्ट्र राज्य के किस शहर में स्थित है?
उत्तर :- मुंबई में।

प्रश्न 7:- देश के निवासियों और बाकी दुनिया में एक वर्ष में पूरा होने वाले सभी आर्थिक लेनदेन का एक व्यवस्थित रिकॉर्ड किसके रूप में जाना जाता है?
उत्तर :- भुगतान देय।

प्रश्न 8:- विदेशों में स्थित विदेशी बैंकों के साथ विदेशी मुद्रा में भारतीय बैंकों द्वारा रखे गए खाते को क्या कहते हैं?
उत्तर :- नॉस्ट्रो अकाउंट्स।

प्रश्न 9:- किस वर्ष प्रथम क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना की गई थी?
उत्तर :- सन् 1975 में।

प्रश्न 10:- प्रथम क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना कहां गई थी?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में।

प्रश्न 11:- मुद्रास्फीति के दुष्परिणामों को दूर करने के लिए जानबूझकर मुद्रा की मात्रा कम करने को क्या कहते हैं?
उत्तर :- मुद्रा अपस्फीति।

प्रश्न 12:- भारतीय औद्योगिक पुनर्निर्माण बैंक की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
उत्तर :- सन् 1985 में।

प्रश्न 13:- MRTP अधिनियम भारत में कब पारित हुआ था?
उत्तर :- सन 1969 में।

प्रश्न 14:- रुपए का दूसरी बार अवमूल्यन कब किया गया था?
उत्तर :- 6 जून 1966 में

प्रश्न 15:- भारत में कागजी नोट मुद्रा को जारी करने का पूर्ण अधिकार किस संस्था के पास है?
उत्तर :- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया।

प्रश्न 16:- किस खनिज के उत्पादन में विश्व में भारत का प्रथम स्थान है?
उत्तर :- अभ्रक।

प्रश्न 17:- निफ्टी के शेयर बाजार का मूल्य सूचकांक है?
उत्तर :- NSE।

प्रश्न 18:- सन 1950-51 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान कितना था?
उत्तर :- 52.2%।

प्रश्न 19:- NABARD के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर :- Shri B. Sivaraman।

प्रश्न 20:- औद्योगिक एवं वित्तीय विनिमय बोर्ड की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
उत्तर :- सन् 1992 में।