आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर पढ़े – Important objective type questions in today’s general knowledge read

आज के  सामान्य ज्ञान में  महत्वपूर्ण  वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर पढ़े – Important objective type questions in today’s general knowledge read

1.धूपगढ़ की पहाड़ियाँ किस राज्य में स्थित हैं ?

(A)राजस्थान
(B)असम
(C)मध्यप्रदेश
(D)आंध्रप्रदेश
उत्तर: (C)मध्यप्रदेश

धूपगढ़ की पहाड़ियाँ मध्य प्रदेश के पंचगढ़ी में स्थित है। धूपगढ़ (महादेव पहाड़ियों में स्थित) मध्य प्रदेश की सतपुड़ा पर्वतमाला का सबसे ऊँचा स्थान है।

2.श्रीसैलम बांध किस नदी पर बनाया गया है ?

(A)ब्रह्मपुत्र
(B)बियास
(C)कृष्णा
(D)गंगा
उत्तर: (C)कृष्णा

श्रीसैलम बांध, कृष्णा नदी पर स्थित बांध है, जो कि राज्य की सिंचाई जल और विद्युत आपूर्ति में सहयोग देता है।

3.मुगल वंश का प्रथम सम्राट कौन था ?

(A)मुहम्मद शाह
(B)बाबर
(C)अहमद शाह
(D)हुमायूँ
उत्तर: (B)बाबर

मुगल साम्राज्य 1526 में शुरू हुआ, मुगल वंश का संस्थापक बाबर था। मुगल शासन 17 वीं शताब्दी के आखिर में और 18 वीं शताब्दी की शुरुआत तक चला और 19 वीं शताब्दी के मध्य में समाप्त हुआ।

4.जल चक्र में कौन-सी प्रक्रिया पौधों द्वारा जल वाष्प निर्मित करती है ?

(A)वाष्पन
(B)संघनन
(C)क्वथन
(D)वाष्पोत्सर्जन
उत्तर: (D)वाष्पोत्सर्जन

पौधों द्वारा अनावश्यक जल को वाष्प के रूप में शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को वाष्पोत्सर्जन कहा जाता है। पैड़-पौधे मिट्टी से जिस जल का अवशोषण करते हैं, उसके केवल थोड़े से अंश का ही पादप शरीर में उपयोग होता है। शेष अधिकांश जल पौधों द्वारा वाष्प के रूप में शरीर से बाहर निकाल जाता है।

5.जोग जलप्रपात किस राज्य में स्थित है ?

(A)झारखण्ड
(B)कर्नाटक
(C)उत्तराखंड
(D)सिक्किम
उत्तर: (B)कर्नाटक

जोग जलप्रपात कर्नाटक में शरावती नदी पर है। यह चार छोटे-छोटे प्रपातों – राजा, राकेट, रोरर और रानी से मिलकर बना है। इसका जल 253 मीटर की ऊँचाई से गिरकर बड़ा सुन्दर दृश्य उपस्थित करता है। इसका एक अन्य नाम जेरसप्पा भी है।

6.क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य निम्नलिखित में से कौन-सा है ?

(A)कर्नाटक
(B)राजस्थान
(C)मध्य प्रदेश
(D)उत्तर प्रदेश
उत्तर: (C)मध्य प्रदेश

3,08,252 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।

7.निम्नलिखित में से किसने स्वराज पार्टी का गठन किया था ?

(A)सुभाष चंद्र बोस
(B)डॉ.राजेंद्र प्रसाद
(C)मोती लाल नेहरू
(D)जवाहरलाल नेहरू
उत्तर: (C)मोती लाल नेहरू

स्वराज पार्टी पराधीन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के समय बना एक राजनैतिक दल था। इस दल की स्थापना 1 जनवरी, 1923 को देशबन्धु चित्तरंजन दास तथा मोतीलाल नेहरु ने की थी। यह दल भारतीयों के लिये अधिक स्व-शासन तथा राजनीतिक स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिये कार्य कर रहा था। भारतीय भाषाओं में स्वराज का अर्थ है “अपना राज्य”।

8.निम्नलिखित में से किसे पंजाब केसरी के लोकप्रिय नाम से जाना जाता है ?

(A)सुभाष चंद्र बोस
(B)डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(C)महात्मा गाँधी
(D)लाला लाजपतराय
उत्तर: (D)लाला लाजपतराय

लाला लाजपत राय को पंजाब केसरी यानी पंजाब का शेर कहा जाता था। लाला लाजपत राय जीवनभर ब्रिटिश सरकार के खिलाफ भारतीय राष्ट्रवाद को मजबूती से खड़ा करने की कोशिश में जुटे रहे।

9.किसके द्वारा फतेहपुर सीकरी को मुगल साम्राज्य की राजधानी के रूप में स्थापित किया गया था ?

(A)बाबर
(B)अकबर
(C)हुमायूँ
(D)जहाँगीर
उत्तर: (B)अकबर

फतेहपुर सीकरी, एक नगर है जो कि मुगल सम्राट जलालुद्दीन अकबर ने सन् 1569 में बसाया था। यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। अकबर के राज्य में 1571 से 1585 तक फतेहपुर सीकरी मुगल समराज्य (भारत) की राजधानी रही।

10.सांची का महान स्तूप किसके द्वारा निर्मित कराया गया था ?

(A)चंद्रगुप्त
(B)अशोक
(C)हर्षवर्धन
(D)बिंदुसार
उत्तर: (B)अशोक

सांची भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले, में बेतवा नदी के तट स्थित एक छोटा सा गांव है। यहां कई बौद्ध स्मारक हैं, जो तीसरी शताब्दी ई.पू. से बारहवीं शताब्दी के बीच के काल के हैं। सांची के महान स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक ने कराया था।

11.निम्नलिखित में से किसे “ब्लैक ब्यूटी” (Black Beauty) कहा जाता है ?

(A)पंचतंत्र में कौए का नाम
(B)कच्चे रूप में पेट्रोल
(C)रॅपन्ज़ेल का दूसरा नाम
(D)मार्स से एक कोयले के रंग का पत्थर
उत्तर:(D)मार्स से एक कोयले के रंग का पत्थर

मार्स से एक कोयले के रंग का पत्थर को “ब्लैक ब्यूटी” कहा जाता है। पूर्णत काला होने की वजह से इसे ब्लैक ब्यूटी कहा जाता है।

12.2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावत’ के निदेशक कौन हैं?

(A)एस. एस. राजमौली
(B)राज कुमार हिरानी
(C)करण जौहर
(D)संजय लीला भंसाली
उत्तर:(D)संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं। वह भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान के छात्र रह चुके हैं। 1942: अ लव स्टोरी फिल्म से उन्होने, अपनी मां को श्रद्धांजली देने के लिये अपने नाम मे “लीला” लिखना शुरू किया। इन्होंने 2018 में प्रदर्शित हुई पद्मावत का भी निर्देशन किया जिस पर बहुत विवाद हुआ था।

13.यूएस इतिहास के वह एकमात्र राष्ट्रपति कौन हैं, जिन्होंने आज तक दो बार गैर-निरंतर अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला है ?

(A)ग्रोवर क्लीवलैंड
(B)हर्बर्ट हूवर
(C)जेराल्ड फोर्ड
(D)जॉर्ज वाशिंगटन
उत्तर:(A)ग्रोवर क्लीवलैंड

ग्रोवर क्लीवलैंड संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल 1885 से 1889 तक था। ये डेमोक्रैट पार्टी से थे। यूएस इतिहास के ग्रोवर क्लीवलैंड अकेले राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने आज तक दो बार गैर-निरंतर अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला है।

14.अंतरिक्ष पर्यटन का मतलब क्या है ?

(A)वैज्ञानिक अंतरिक्ष अन्वेषण
(B)छुट्टी मनाने के लिए अंतरिक्ष यात्रा
(C)केवल हवाई यात्रा के माध्यम से दुनिया घूमना
(D)मंगल ग्रह तक पहुँचना
उत्तर:(B)छुट्टी मनाने के लिए अंतरिक्ष यात्रा

अंतरिक्ष पर्यटन, मनोरंजन के व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए अंतरिक्ष यात्रा है। अंतरिक्ष पर्यटन हाल ही में दो अमेरिकी अरबपतियों, रिचर्ड ब्रोंसन और जेफ बेजोस की वजह से खबरों में रहा है, जो अपने निजी रॉकेट और विमान का उपयोग करके पर्यटकों के रूप में अंतरिक्ष में गए थे।

15.अशोक के शिलालेखों में प्रयुक्त भाषा है-

(A)प्राकृत
(B)संस्कृत
(C)हिन्दी
(D)पालि
उत्तर:(D)पालि

अशोक के शिलालेखों में प्रयुक्त भाषा पालि है। पालि प्राचीन उत्तर भारत के लोगों की भाषा थी जो पूर्व में बिहार से पश्चिम में हरियाणा-राजस्थान तक और उत्तर में नेपाल-उत्तरप्रदेश से दक्षिण में मध्यप्रदेश तक बोली जाती थी।

16.किस भारतीय खिलाड़ी को ‘गुगा’ के नाम से जाना जाता है?

(A)विलियम जे मॉर्गन
(B)साइना नेहवाल
(C)गीत श्रीराम सेठी
(D)श्रीराम सेठी
उत्तर:(C)गीत श्रीराम सेठी

भारत के गीत श्रीराम सेठी इंग्लिश बिलियर्ड्स के एक पेशेवर खिलाड़ी हैं जिनका 1990 के अधिकांश दशक में इस खेल में प्रभुत्व रहा था। वे स्नूकर (एक्स-प्रो) के भी उल्लेखनीय शौकिया (एमेच्योर) खिलाड़ी हैं। वे छह बार पेशेवर स्तर और तीन बार शौकिया वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीत चुके हैं और इंग्लिश बिलियर्ड्स में उनके नाम दो विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने प्रकाश पादुकोण के साथ मिलकर ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट की स्थापना की जो भारत में खेलों को बढ़ावा देने वाली एक संस्था है। गीत श्रीराम सेठी को ‘गुगा’ के नाम से जाना जाता है।

17.’चैत्य भूमि’ किनकी समाधि स्थल है?

(A)डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की
(B)ज्ञानी जैल सिंह की
(C)शंकर दयाल शर्मा की
(D)अम्बेदकर की
उत्तर:(D)अम्बेदकर की

चैत्यभूमि मुंबई के दादर स्थित भारतीय संविधान के निर्माता भारतरत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जी की समाधि स्थली और बौद्ध धर्म के लोगो का आस्था का केंद्र हैं। दादर के समुद्र तट पर चैत्य भूमि स्थित है।

18.निम्नलिखित में से वह संगीतकार कौन-सा है, जो बधिर (बहरा) था ?

(A)बीथोवन एल वी
(B)बाख जे एस
(C)रिचर्ड स्ट्रॉस
(D)जेहान्स ब्रम्स
उत्तर:(A)बीथोवन एल वी

लुडविग वान बीथोवेन एक जर्मन संगीतकार थे। पश्चिमी कला संगीत में शास्त्रीय और प्रेमपूर्ण युग के बीच संक्रमण के एक महत्वपूर्ण हिस्से है, वह सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली संगीतकारों में से एक थे। वो जो बधिर (बहरा) थे।

19.इनमें से कौन-सा लोक गीत दिए गए राज्य से मेल नहीं खा रहा?

(A)आल्हा – महाराष्ट्र
(B)बाऊल – पश्चिम बंगाल
(C)पनिहारि – राजस्थान
(D)सोहर – बिहार
उत्तर:(A)आल्हा-महाराष्ट्र

लावणी महाराष्ट्र का प्रमुख लोक गीत है। आल्हा लोकगीत की एक विधा है, जिसकी शुरूआत बुंदेलखंड के महोबा में हुई थी।

20.नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान किस शहर में स्थित है ?

(A)भोपाल
(B)पटियाला
(C)बैंगलोर
(D)कोलकाता
उत्तर:(B)पटियाला

नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीडा संस्थान पटियाला में स्थित एशिया का सबसे बड़ा खेल संस्थान है। यह भारतीय खेल प्राधिकरण का शैक्षणिक संस्थान है। पहले इसका नाम ‘राष्ट्रीय खेल संस्थान’ था