आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़े – Read important questions and answers in today’s general knowledge

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़े – Read important questions and answers in today’s general knowledge

प्रश्न 1:- दिल्ली सरकार ने किस वर्ष तक यमुना को पूरी तरह से साफ करने के लिए 6 सूत्री कार्य योजना की घोषणा की है?
उत्तर :- वर्ष 2025 तक।

प्रश्न 2:- पांचवा पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में हुआ है?
उत्तर :- कोलकाता में।

प्रश्न 3:- State Bank Of India Ecowrap रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत की जीडीपी दर कितनी रहेगी?
उत्तर :- 9.3% से 9.6%।

प्रश्न 4:- भारत का सर्वश्रेष्ठ समुद्री जिला कौन सा बना है?
उत्तर :- बालासोर, ओडिशा।

प्रश्न 5:- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 किसने जीता है?
उत्तर :- तमिलनाडु ने।

प्रश्न 6:- कौन सा देश दुनिया का सबसे पहला बिटकॉइन सिटी बनाने की योजना बना रहा है?
उत्तर :- अल सल्वाडोर।

प्रश्न 7:- मध्य प्रदेश के पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
उत्तर :- तांत्या मामा रेलवे स्टेशन।

प्रश्न 8:- India Vs UK: The Story Of An Unprecedented Diplomatic Win पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर :- सैयद अकबरुद्दीन।

प्रश्न 9:- किस राज्य सरकार ने तीन राजधानियों का मार्ग प्रशस्त करने वाले कानून को निरस्त करने की घोषणा की है?
उत्तर :- आंध्र प्रदेश राज्य सरकार में।

प्रश्न 10:- G-7 विदेश और विकास मंत्रियों के शिखर सम्मेलन 2021 की मेजबानी किस देश ने की है?
उत्तर :- यूनाइटेड किंगडम ने।

प्रश्न 11:- Indonesia Masters Badminton Tournament 2021 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है?
उत्तर :- केंटो मोमोटा।

प्रश्न 12:- किस देश ने विश्व के सबसे बड़े आर्केस्ट्रा का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है?
उत्तर :- वेनेजुएला ने।

प्रश्न 13:- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नए सीईओ कौन बने हैं?
उत्तर :- ज्योफ एलार्डिस।

प्रश्न 14:- टाटा लिटरेचर लाइव! लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2021 किसे मिला है?
उत्तर :- अनिता देसाई जी को।

प्रश्न 15:- किस एशियाई देश ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए रिकॉर्ड 490 बिलीयन डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- जापान ने।