आज के सामान्य ज्ञान में हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़े – Read important questions and answers of Hindi literature in today’s general knowledge

आज के सामान्य ज्ञान में हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़े – Read important questions and answers of Hindi literature in today’s general knowledge

1. भारतीय आर्य भाषा परिवार की भाषाओं का मूल स्रोत कौन सी भाषा है?

(अ) हिंदी
(ब) वैदिक संस्कृत
(स) मराठी
(द) लौकिक संस्कृत

उत्तर – – ब

2. तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाएँ किस भाषा परिवार से संबद्ध हैं?

(अ) भारतीय आर्य भाषा परिवार
(ब) भारत-यूरोपीय भाषा परिवार
(स) द्रविड़ परिवार
(द) आधुनिक भारतीय आर्य भाषा परिवार

उत्तर – स

3.भाषा का मूल रूप कौन सा है?

(अ) लिखित रूप
(ब) मौखिक रूप
(स) मानक रूप
(द) साहित्यिक रूप

उत्तर – – ब

4.खड़ी बोली हिंदी का साहित्यिक रूप किस शताब्दी में विकसित हुआ?

(अ) अठारहवीं शताब्दी
(ब) सत्रहवीं शताब्दी
(स) उन्नीसवीं शताब्दी
(द) सोलहवीं शताब्दी

उत्तर – स

5. हिंदी को भारतीय संविधान में संघ की राजभाषा के रूप में कब मान्यता मिली?

(अ) 14 सितंबर, 1949
(ब) 14 सितंबर, 1948
(स) 14 सितंबर, 1953
(द) 14 सितंबर, 1950

उत्तर – अ

6. आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने किस पत्रिका के माध्यम से खड़ी बोली हिंदी को परिष्कृत और परिमार्जित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई?

(अ) चाँद
(ब) सुधा
(स) सरस्वती
(द) प्रताप

उत्तर – स

7. उत्तर – भारत की खड़ी बोली हिंदी दक्षिण में किस रूप में विकसित हुई?

(अ) द्रविड़ हिंदी
(ब) दक्कनी हिंदी
(स) दक्कनी उर्दू
(द) परिनिष्ठित हिंदी

उत्तर – ब

8. मध्य काल में राजकाज की भाषा के रूप में किस भाषा को मान्यता मिली हुई थी?

(अ) हिंदी
(ब) उर्दू
(स) फारसी
(द) अरबी

उत्तर – स

9. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी है?

(अ) अनुच्छेद 343
(ब) अनुच्छेद 346
(स) अनुच्छेद 344
(द) अनुच्छेद 342

उत्तर – अ

10. ब्रजभाषा और अवधी किस काल की काव्य भाषाएँ थीं?

(अ) प्राचीनकाल
(ब) मध्यकाल
(स) आधुनिककाल
(द) वैदिककाल

उत्तर – ब

11. हिंदी की बोलियों को कितने वर्गों में रखा जाता है?

(अ) तीन
(ब) चार
(स) पाँच
(द) आठ

उत्तर – स

12. ‘बुंदेली’ और ‘कन्नौजी’ बोली हिंदी के किस उपभाषा वर्ग की बोलियाँ हैं?

(अ) पूर्वी हिंदी
(ब) पश्चिमी हिंदी
(स) राजस्थानी
(द) पहाड़ी

उत्तर – ब

13. आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं का विकास किससे हुआ?

(अ) संस्कृत
(ब) हिंदी
(स) अपभ्रंश
(द) पालि-प्राकृत

उत्तर – स

14. ‘भोजपुरी’ मूलतः किस प्रदेश की बोली है?

(अ) राजस्थान
(ब) बिहार
(स) मध्य प्रदेश
(द) उत्तर – प्रदेश

उत्तर – ब

15. मानक हिंदी का विकास किस बोली से हुआ?

(अ) खड़ी बोली हिंदी
(ब) ब्रजभाषा
(स) अवधी
(द) बाँगरू

उत्तर – अ

16.भाषा के संदर्भ में अशुद्ध तथ्य कौन सा है?

(अ) भाषा अर्जित संपत्ति है
(ब) भाषा सामाजिक वस्तु नहीं है
(स) भाषा परिवर्तनशील है
(द) भाषा अनुकरण द्वारा अर्जित की जाती है

उत्तर – ब

17. लिपि के विकास-क्रम में पहली लिपि कौन सी है?

(अ) भावमूलक लिपि
(ब) सूत्र लिपि
(स) चित्र लिपि
(द) प्रतीकात्मक लिपि

उत्तर – स

18.‘मैथिल कोकिल’ किसे कहा जाता है?

(अ) विद्यापति
(ब) बिहारी
(स) कलक्टर सिंह ‘केसरी’
(द) घनानंद

उत्तर – अ

19. कृष्ण काव्य की अपार संपदा किस भाषा में है?

(अ) अवधी
(ब) ब्र्रजभाषा
(स) खड़ी बोली
(द) मैथिली

उत्तर – ब

20. ब्रजभाषा, खड़ी बोली, हरियाणवी, बुंदेली और कन्नौजी बोलियाँ हिंदी की बोलियों के किस वर्ग की हैं?

(अ) पूर्वी हिंदी
(ब) पश्चिमी हिंदी
(स) राजस्थानी
(द) पहाड़ी

उत्तर – ब